नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) की आम सभा आयोजित की गई। पर्याप्त संख्या में सदस्यों की मौजूदगी के बाद बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई और नई PTA कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने पिछली कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए। इसके बाद सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया। नई कार्यकारिणी में श्यामलाल पुंडीर को अध्यक्ष, महेंद्र कपूर को उपाध्यक्ष, डॉ. सुशील तोमर को सचिव और प्रवेश कुमार को संयुक्त सचिव चुना…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को नाहन में आयोजित होने वाले जन प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे, जबकि सांसद श्री सुरेश कश्यप बतौर अतिविशिष्ट अतिथि सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में विधायक श्री सुखराम चौधरी, विधायक श्रीमती रीना कश्यप, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री बलदेव तोमर, जिला अध्यक्ष श्री धीरज गर्ग, रेणुका क्षेत्र के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी श्री नारायण सिंह सहित अन्य प्रमुख नेतागण भी भाग लेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहन इकाई द्वारा डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में शुक्रवार को नव कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में रमन शर्मा को इकाई अध्यक्ष तथा प्रवीण ठाकुर को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी गठन के अवसर पर विशेष रूप से जिला संगठन मंत्री भागमल जी एवं चुनाव अधिकारी तथा प्रांत सह-मंत्री अभी ठाकुर जी उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में नाहन महाविद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव विद्यार्थियों…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-सिरमौर जिला के रोहनाट में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल शिलाई की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों और “सेवा संकल्प अभियान” की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल शिलाई के अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर ने की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं जिला सह प्रभारी राकेश डोगरा तथा प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- इनर व्हील क्लब नाहन की ओर से वार्ड नंबर 13 स्थित गोविंदगढ़ मोहल्ले की आंगनवाड़ी में 30 बालिकाओं के लिए आयोजित ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं को व्यावहारिक कौशल से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना था।समापन समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी 30 बालिकाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। प्रशिक्षण…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-श्री रेणूका जी ब्लॉक में एक पिकअप के अनियंत्रित होकर सडक किनारे पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल।हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। ज़िले के एसपी एसएन नेगी ने बताया कि थाना रेणुका जी में मनीष निवासी गांव कठवार, डा० उदैना कठवार, तह० कमरऊ, जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के अनुसार कपिल की टाइलों की दुकान, जो पुलिस थाना के नजदीक है, से पिकअप नं० HP71-4757 में टाइलें लोड कर खदाल में उतारनी थी, जिसके लिए…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शुक्रवार को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव हरनेड़ में हिम कृषि योजना के तहत लगभग 10.17 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का उदघाटन किया। इस अवसर पर सभी गांववासियों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि इस योजना से गांव की लगभग 80 कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। विशेषकर, प्राकृतिक खेती को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में पशु कल्याण एवं पशुओं के संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श के लिए सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (एसपीसीए), सिरमौर की त्रैमासिक बैठक आज उपायुक्त कार्यालय नाहन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने की। बैठक में आवारा पशुओं के प्रबंधन, गौशालाओं के सुचारू संचालन, पशु क्रूरता की रोकथाम, पशु स्वामित्व के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा आवारा कुत्तों के प्रबंधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निराश्रित मवेशियों की समस्या के प्रभावी समाधान के लिए…