नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर में मंगलवार को हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दिनभर रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी के चलते खेतों में कटी पड़ी जौं और गेहूं की फसल भीग गई, जिससे उनके खराब होने की आशंका बढ़ गई है। इस समय जिले में लहसुन की खुदाई का काम भी तेज़ी से चल रहा है, लेकिन बारिश ने इसमें भी बाधा डाल दी है। किसानों के अनुसार इस समय की बारिश लहसुन की फसल के लिए बेहद नुकसानदायक साबित होती है। गीला होने पर लहसुन की कलियां अलग-अलग हो जाती हैं,…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यै) (एसपी जैरथ):-डिटेक्शन सैल नाहन, जिला सिरमौर की टीम ने मोगीनंद में हरियाणा के नशा तस्कर के कब्जे से नशीले पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। हिरासत में लिए गए तस्कर के कब्जे से 35.70 ग्राम चिट्टा व 85,625 रुपये की करंसी पकड़ी गई है। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि गुप्त सूत्र से सूचना प्राप्त हुई कि कुशविन भाटिया उर्फ चन्दु नाम का व्यक्ति काफी लम्बे समय से नाहन व कालाआम्ब के लडकों को मादक पदार्थ चिट्टा/हैरोईन को बेचने का धंधा कर रहा है। एसपी ने बताया कि आरोपी…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश, 1977 के खंड 3 (आई) (ई) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सोलन ज़िला में खाद्य वस्तुओं की दर अगले एक माह के लिए निर्धारित की हैं। अधिसूचना के अनुसार बकरा एवं भेड़ा का मीट 550 रुपये प्रति किलोग्राम, सुअर का मीट 300 रुपये प्रति किलोग्राम, चिकन ड्रेस्ड 180 प्रति किलोग्राम, ब्रॉइलर ड्रेस्ड 240 रुपये प्रति किलोग्राम तथा बिना तली मछली 250 रुपये प्रति किलोग्राम रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार तंदूरी चपाती प्रति 10 रुपये,…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) नगर निगम सोलन के लिए 17 मई, 2026 को होने वाले निर्वाचन के दृष्टिगत आज यहां पीठासीन अधिकारियों तथा पोलिंग अधिकारियों के लिए प्रथम चरण का पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने यह पूर्वाभ्यास आयोजित करवाया। इस अवसर पर उपस्थित 407 पीठासीन अधिकारियों तथा पोलिंग अधिकारियों को मतदान केन्द्रों, निर्वाचन समय सारणी तथा उनके कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। राहुल जैन ने निर्वाचन के लिए तैनात सभी कर्मचारियों का आह्वान किया कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सम्पन्न करवाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त एवं ज़िला स्तरीय शिक्षुता समिति के अध्यक्ष सोलन मनमोहन शर्मा ने आज यहां वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ज़िला स्तरीय शिक्षुता समिति की बैठक की अध्यक्षता की। मनमोहन शर्मा ने कहा कि बैठक का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) के कार्यान्वयन को सुदृढ़ करना और सोलन ज़िला में शिक्षुता के अवसरों को और अधिक बढ़ाना है। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षुता प्रशिक्षण में उद्योगों की भागीदारी बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कि कौशल विकास, रोज़गार क्षमता बढ़ाने और उद्योगों की कार्यबल आवश्यकताओं को पूरा करने में शिक्षुता प्रशिक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा, ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनवाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट करवाना भी आवश्यक है अन्यथा उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। उन्होंने बताया कि 5 से 7 वर्ष तथा 15 से 17 वर्ष की आयु वर्ग का आधार एनरोलमेंट तथा आवश्यक बायोमैट्रिक अपडेट निशुल्क किया जाता है। एल.आर.वर्मा ने आधार…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- नगर पालिका परिषद नाहन में 17 मई, 2026 को प्रस्तावित चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संपन्न करवाने के लिए जिला पंचायत संसाधन केंद्र नाहन में रिटर्निंग अधिकारी एमसी एवं उपमंडलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान की अध्यक्षता में एक दिवसीय पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण शिविर में 158 अधिकारी व कर्मचारी भाग ले रहे है जिनमें 37 पीठासीन अधिकारी, 37 सहायक पीठासीन अधिकारी तथा 84 पोलिंग अधिकारी शामिल है। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधित कार्य बहुत महत्वपूर्ण कार्य है इसका निर्वाहन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर स्थिति अब पूरी तरह स्पष्ट होती नजर आ रही है। प्रदेश भर की पंचायती राज संस्थाओं की मतदाता सूची तैयार हो चुकी है और सभी उपायुक्तों ने अपनी रिपोर्ट राज्य चुनाव आयोग को भेज दी है। इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।सोमवार को मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया गया, जिससे चुनावी गतिविधियों को निर्णायक गति मिल गई है। अब राज्य चुनाव आयोग आंकड़ों को संकलित कर चुनाव कार्यक्रम जारी करने की तैयारी में जुटा है। माना जा रहा है कि मंगलवार…