नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर दो में बगीची वाली गली की बदहाल स्थिति ने स्थानीय लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। शिमला रोड से नाहन शहर की ओर आने-जाने वाली यह गली शहर के महत्वपूर्ण शॉर्टकट मार्गों में शामिल है, लेकिन पिछले करीब दो से ढाई महीने से सड़क पर लगातार बह रही सीवरेज ने लोगों की आवाजाही मुश्किल कर दी है। सड़क पर फैली गंदगी और पानी के कारण मार्ग बेहद फिसलन भरा हो गया है, जिससे यहां कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।स्थानीय लोगों के…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश को चार दशक पीछे ले जाने, विकास कार्य ठप करने और कर्ज का बोझ बढ़ाने का आरोप लगाते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं 2027 में भाजपा की सरकार बनने की स्थिति में कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए क्या ठोस रणनीति होगी, इस सवाल पर उन्होंने फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोले। मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2027 में परिस्थितियों के अनुसार प्राथमिकताओं पर विस्तार से बात की जाएगी। जयराम ठाकुर वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हवन-यज्ञ में भाग लिया और आहुतियां अर्पित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में हवन-यज्ञ, रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-संगड़ाह। लाना-चेता पंचायत से छह सितंबर से लापता चार वर्षीय बच्ची आर्या के परिवार ने सोलन जिला के कठनी स्थित 11 मुखी हनुमान जी मंदिर के बाबा रघुवंशी के दावों पर सवाल उठाते हुए उन्हें पाखंड बताया है। परिवार का आरोप है कि बच्ची के लापता होने के बाद बाबा ने सोशल मीडिया पर आर्या के जिंदा और बेहोश होने का दावा किया, जिसके बाद परिजन उनकी बात पर भरोसा कर कठनी पहुंचे। इसके बावजूद अब बाबा द्वारा नाखून पर आर्या को जंगल में दिखाने का दावा किया जा रहा है। आर्या के माता-पिता,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर नाहन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 500 बिस्तरोंउ वाले अस्पताल का निर्माण रोक दिए जाने से सिरमौर के हजारों मरीजों को बेहतर उपचार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि अस्पताल के लिए 117 बीघा भूमि और करीब 261 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई थी। पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं भी मौजूद हैं, इसके बावजूद निर्माण कार्य रोक दिया…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज नाहन में जन प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव तथा सेवा समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचेंगे और सेवा के संकल्प को और मजबूत करेंगे। डॉ. बिंदल ने कहा कि 17 सितम्बर की सायंकाल प्रत्येक घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। कार्यकर्ता अधिक से अधिक घरों तक पहुंचकर…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) एल.आई.सी. कार्यालय परवाणू में बीमा सखी व एजेंट के 50 पदों पर भर्ती के लिए 19 सितम्बर, 2026 को एल.आई.सी. कार्यालय परवाणू में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन ने दी। उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं व आयु 18 से 70 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। महिला व पुरुष दोनों इन पदों के लिए इंटरव्यू में भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेज़ों तथा पैन कार्ड सहित एल.आई.सी. कार्यालय परवाणू प्लाट नम्बर 35एफ,…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला ऊना में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इनमें खंड विकास कार्यालय तथा ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर स्पैन रामपुर पुल भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदृढ़ सड़कें, पुल और बेहतर आधारभूत सुविधाएँ क्षेत्र के विकास के साथ-साथ लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को भी आसान बनाती हैं। इन परियोजनाओं से ऊना के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।