Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, कालाअंब को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘गोल्ड ग्रीन इम्पैक्ट अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ‘सीड बॉल्स फॉर सस्टेनेबल कैंपसेज इनिशिएटिव-2026’ में संस्थान की सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता के लिए प्रदान किया गया। नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), भारत सरकार के अंतर्गत पंजीकृत संस्था है। प्रमाण-पत्र में संस्थान के पर्यावरण के प्रति समर्पण तथा बीज गोलियों के निर्माण एवं उपयुक्त स्थानों पर उनके प्रसार के माध्यम से…

Read More

बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के माध्यम से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाखड़ा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नकराणा में करियर काउंसलिंग सत्रों का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्कूल के विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, आवश्यक योग्यता तथा संबंधित क्षेत्रों में प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की।जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग द्वारा विद्यार्थियों को उनके रुचि एवं क्षमता के अनुरूप उपयुक्त करियर विकल्प चुनने में मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाते हैं। साथ…

Read More

हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मट्टनसिद्ध स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य पर मशरूम की खेती पर प्र्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ। संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना ने इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों और आरसेटी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

Read More

ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने प्रदेश में बिजली और एंबुलेंस के आवागमन योग्य सड़क सुविधा से वंचित अनुसूचित जाति बस्तियों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने सभी उपायुक्तों को ऐसी बस्तियों की पहचान कर सात दिनों के भीतर सत्यापित एवं प्रमाणित रिपोर्ट आयोग को भेजने को कहा है। आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार द्वारा उपायुक्तों को जारी निर्देशों में प्रदेश की अनुसूचित जाति बस्तियों और क्षेत्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर जिला स्तर पर व्यापक एवं समयबद्ध अभियान चलाने को कहा गया है। अभियान…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के अति गरीब परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी। डॉ. शांडिल आज यहां खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय कण्डाघाट में ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना में नए लाभार्थियों के साथ आयोजित  संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी परिवार अभाव में न रहे और…

Read More

शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज) पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार भले ही कांग्रेस की है, लेकिन जनता के ज़हन में आज भी भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई विकास योजनाओं का ही जिक्र होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सुक्खू सरकार ने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में कोई नई योजना बनाई ही नहीं, ऐसे में जनता भला क्या याद रखेगी। हम सत्ता में हैं या नहीं यह महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि लोगों…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में अनुसूचित जाति/ जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति, अल्पसंख्यक वर्ग के लिये प्रधानमंत्री नया-15 सूत्रीय कार्यक्रम, जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति व स्थानिय स्तरीय समिति तथा मेनुअल स्केवेंजिंग को समाप्त करने संबंधी त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अवगत करवाया गया कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत जिला सिरमौर में वर्ष 2026 में कुल 25 मामलों में 27 लाख, 47 हजार, 500 रुपये पीड़ितों को प्रदान किए जा चुके है। वर्ष 2022…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-नाहन शहर में बिजली की अघोषित कटौती से जल्द लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आरडीएसएस योजना और वर्ल्ड बैंक के सहयोग से कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इसी को लेकर नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि आरडीएसएस योजना के तहत सिरमौर जिला में करीब 153 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है जिसके तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र…

Read More