नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 23 सितंबर, 2026 को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री रेणुकाजी तहसील के माईना बाग में पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉ. प्रेम सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का दौरा एवं निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री चाड़ना घाटी-लोधिया सड़क मार्ग, ददाहू-बिरला सड़क, नौहराधार स्थित नए बस स्टैंड तथा तहसील कार्यालय भवन की आधारशीला रखेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सामुदायिक…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर की धरती पर अब एक बार फिर जंगल के राजा की दहाड़ सुनाई देगी। करीब 10 से 12 वर्षों से जिस पल का इंतजार श्री रेणुका जी चिड़ियाघर और वन्यजीव प्रेमियों को था, वह इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। महाराष्ट्र के नागपुर स्थित गोरेवाड़ा वन्यजीव बचाव केंद्र से रॉयल बंगाल टाइगर का एक जोड़ा श्री रेणुका जी चिड़ियाघर पहुंच गया है। जोड़े में पांच वर्षीय नर बाघ और करीब ढाई से तीन वर्ष की मादा बाघिन शामिल है। इस बड़ी उपलब्धि के पीछे हिमाचल प्रदेश वन्यजीव विभाग की लंबी कागजी और प्रशासनिक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडियाघाट के होनहार विद्यार्थियों ने उपमंडलीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दीदग में आयोजित विज्ञान कांग्रेस में विद्यार्थियों ने जूनियर साइंस मॉडल, सीनियर साइंस मॉडल और सीनियर मैथ्स ओलंपियाड में अपनी प्रतिभा का प्रभाव छोड़ा।प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के साइंस मॉडल में लक्ष्मी ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग के साइंस मॉडल में हर्षिता शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सीनियर वर्ग के मैथ्स ओलंपियाड में सत्यम…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) “लगन और मेहनत आपको उच्च स्तर पर ले जाती है”—इस कथन को चरितार्थ करते हुए अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में आयोजित उपमण्डलीय स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए *तीन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किए।* *मॉडल प्रतियोगिता* में चिराग कक्षा ग्यारहवीं वाणिज्य संकाय (कॉमर्स) एवं आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग की *विज्ञान प्रश्नोत्तरी…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान 34.46 करोड़ रुपये की लागत की सात विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 1.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन सरयांज, 1.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चंडी के खेल मैदान, 1.81 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फल एवं सब्जी उप-मंडी कुनिहार तथा 10.17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दाड़लाघाट आईएसबीटी बस स्टैंड का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने 10.39 करोड़ रुपये की लागत…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) एसपी जैरथ):- किशाऊ बांध परियोजना को लेकर भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने किशाऊ बांध परियोजना को लेकर केंद्र सरकार के प्रयासों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों से यह महत्वपूर्ण परियोजना अब सिरे चढ़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है।नाहन में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि लंबे समय से इस परियोजना को लेकर प्रयास किए जा रहे थे और केंद्र सरकार ने इसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) अन्तराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के सफल आयोजन को लेकर आज श्री रेणुकाजी स्थित कुब्जा पवेलियन में श्री रेणुका जी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र विनय कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। विनय कुमार ने कहा कि इस वर्ष यह मेला 19 नवंबर से 24 नवंबर, 2026 तक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति परंपरा अनुसार क्षेत्र के देवताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। मेले के दौरान पारंपरिक शोभा यात्रा, रेणुका घाट पर आरती तथा नौका विहार भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों, सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों को अन्तराष्ट्रीय श्रीरेणुका जी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसिज इंडिया लिमिटड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पुरूष वर्ग के 120 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाना है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार उप-रोजगार कार्यालय राजगढ़ में 22 सितंबर, संगड़ाह में 23 सितंबर तथा जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 24 सितंबर, 2026 को प्रातः 10ः30 बजे से 2ः00 तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यार्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष, कद 168 सें0मी0 से…