नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन शहर में बिजली की अघोषित कटौती से जल्द लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आरडीएसएस योजना और वर्ल्ड बैंक के सहयोग से कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इसी को लेकर नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि आरडीएसएस योजना के तहत सिरमौर जिला में करीब 153 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है जिसके तहत नाहन विधानसभा…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर भाजपा के वरिष्ठ, समर्पित और कर्मठ नेता विनय गुप्ता के निधन से भाजपा परिवार में शोक की लहर है। उनके निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। डॉ. बिंदल ने विनय गुप्ता के निधन को संगठन और सिरमौर जिले के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनका समर्पण, सेवाभाव और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय जुड़ाव हमेशा स्मरणीय रहेगा।डॉ. बिंदल ने कहा कि विनय गुप्ता लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों के बावजूद संगठन के प्रति…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने राज्य स्तरीय सायर महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का विधिवत शुभारम्भ एवं अवलोकन किया। संजय अवस्थी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि मेले के साथ-साथ सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं परियोजनाओं के बारे में प्रदर्शनियों से जानकारी प्राप्त करें तथा उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर बागवानी, कृषि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, आयुष, वन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहो द्वारा प्रदर्शनियां लगाई गई। होम…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेलों के माध्यम से हमें अपनी प्राचीन समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के ओच्छघाट में दो दिवसीय माता भगवती मेले के समापन समारोह के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक भाईचारे को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन विधानसभा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटों ने अब लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। बीते करीब एक महीने से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक घरेलू बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है और उपभोक्ताओं के अनुसार इस दौरान सैकड़ों कट लग चुके हैं। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि बिजली संकट अब आम जनजीवन की बड़ी समस्या बन चुका है, लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस समस्या से पूरा विधानसभा क्षेत्र जूझ रहा है, उसकी जानकारी बिजली विभाग के जिला स्तर के मुख्य अधिकारी को…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज ज़िला पंचायत अधिकारी कार्यालय सोलन के सभागार में विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधानों एवं उप-प्रधानों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजन किया गया। उपायुक्त ने नव निर्वाचित ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि इस बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव निर्वाचित प्रधानों एवं उप-प्रधानों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों, पंचायत कार्यप्रणाली तथा विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है, ताकि वह अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि पंचायती…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-स्टेपको सिरमौर उत्सव 2026 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत, नाटी और मॉडलिंग की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सिंगिंग कॉम्पिटिशन से हुई, जिसमें जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सिंगिंग प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मनीष मुसाफिर, मोनिका और सरिता ने निभाई। इसके बाद आयोजित नाटी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हिमाचली लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक पेश करते हुए समां बांध दिया। नाटी प्रतियोगिता में विपिन कौशल और मनीष ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इसके पश्चात जूनियर मॉडलिंग…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-सिरमौर में बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजगढ़ में शिक्षकों के लिए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना कार्यालय राजगढ़ की ओर से किया गया, जिसमें शिक्षा खंड राजगढ़ के करीब 55 अध्यापकों ने भाग लिया।तकार्यशाला में बालिकाओं के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेंद्र चौहान और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सतेंद्र जीत कौर ने शिक्षकों को अभियान से…