नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज):-पुलिस अधीक्षक सिरमौर के निर्देशानुसार 28 और 29 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की और खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए गए वाहनों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 53 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें से 48 वाहन खनन अधिनियम के अंतर्गत और 5 वाहन मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत पाए गए। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में 21 चालानों का निपटारा करते हुए कुल 99,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। वहीं…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सिरमौर सोना चंदेल ने मई 2026 माह के लिए जिला सिरमौर में वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार विभिन्न उपमंडलों में निर्धारित तिथियों पर वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।नाहन में वाहन पासिंग 6 मई और 18 मई को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 7 मई और 19 मई को आयोजित किए जाएंगे। पांवटा साहिब में 21 मई को निजी वाहन और स्कूल बसों की पासिंग होगी, जबकि 22 मई को केवल परिवहन वाहनों की पासिंग रखी गई है। यहां ड्राइविंग टेस्ट 23…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-सिरमौर जिला में हरिपुरधार के निकट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दीदग के पर्यटन एवं होस्पिटलिटी विषय का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गई । इस कार्यशाला में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दीदग के लगभग तीन दर्जन विद्यार्थियों ने मानव हिल रिसॉर्ट, बड़याल्टा में रात्रि ठहराव करके हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन व्यवसाय का प्रैक्टिकल ज्ञान अर्जित किया। इन विद्यार्थियों को रिजोर्ट के अंदर हाउसकीपिंग, कैटरिंग कुकिंग और रिसॉर्ट की सफाई व्यवस्था के बारे में व्यवहारिक ज्ञान दिया गया। मानव भी रिजोर्ट के प्रबंध निदेशक मेलाराम शर्मा ने बताया कि पाठशाला से…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाहन के अध्यक्ष ज्ञान चंद चौधरी की अध्यक्षता में आज नगर परिषद नाहन के 13 वार्डों से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस अवसर पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रत्याशियों ने उत्साहपूर्वक नामांकन भरा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खासा जोश देखने को मिला। पार्टी नेतृत्व ने इसे नगर परिषद चुनाव के लिए मजबूत शुरुआत बताया। नामांकन भरने वालो में वार्ड नंबर 1 से कपिल गर्ग उर्फ मोंटी, वार्ड नंबर 2 से नरेंद्र तोमर, वार्ड नम्बर 3…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज ) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के थाना पच्छाद के तहत आने वाले खलोग गांव में पानी की पाइप को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस खूनी संघर्ष में दोनों ओर से धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। गांव खलोग निवासी सालिग राम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 27 अप्रैल की रात को प्रवीन कुमार (निवासी धारोट बडयाणा) पुरानी रंजिश के चलते नशे की हालत…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)- उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज यह आदेश जारी करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुपालन में नगर पालिका के चुनाव के चलते जिला सिरमौर में कानून प्रवर्तन एजेंसी के अलावा कोई भी व्यक्ति इन आदेशों के जारी होने से लेकर चुनाव परिणाम घोषित होने तक जिला के नगर समिति/नगर पंचायत के अधिकार क्षेत्रों में आग्नेयास्त्र या कोई अन्य घातक हथियार नहीं ले जाएगा।
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सोलन ज़िला के नगर निगम सोलन, नगर परिषद परवाणू, नगर पंचायत अर्की और नगर पंचायत कण्डाघाट के निर्वाचन, 2026 के सम्बन्ध में आज से नामांकन प्रक्रिया आरम्भ हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 3 कथेड़ के लिए गौरव सुपुत्र स्व. देवी प्रकाश, निवासी वार्ड नम्बर 3, 16/2, द मॉल रोड सोलन, तहसील एवं ज़िला सोलन, हि.प्र. ने नामांकन प्रस्तुत किया। निर्वाचन अधिकारी, नगर परिषद परवाणू एवं उपमण्डलाधिकारी कसौली महेन्द्र प्रताप सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर परिषद…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार ज़िला सोलन की परिधि में कोई भी व्यक्ति शस्त्र अधिनियम, 1959 की परिभाषा के अनुसार आग्नेय अस्त्र तथा गोला बारूद साथ लेकर नहीं चल सकेगा। यह आदेश पुलिस, अर्द्ध सैनिक बल, सुरक्षा बल, ऑन ड्यूटी सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कर्मी, बैंकों के अधिकृत सुरक्षा कर्मी तथा वैध कारणों के साथ विशेष अनुमति प्राप्त अन्य व्यक्तियों पर लागू नहीं होंगे। आदेशों…