सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि आपदा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 15 जून, 2026 को भूकम्प, बाढ़ तथा वन आगजनी के परिदृश्य पर आधारित एक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मनमोहन शर्मा आज यहां आपदा प्रबंधन के सम्बन्ध में टेबल टॉप एक्सरसाइज की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि 15 जून, 2026 को सोलन उपमण्डल के क्षेत्रीय अस्पताल, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन तथा सलोगड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-05 के समीप, नालागढ़ उपमण्डल के सरसा नदी पर बने पुल पर, कण्डाघाट…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज सायं ऐतिहासिक गेयटी थिएटर, शिमला में ‘द बिगनर्स’ संस्था द्वारा हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन किया गया। यह नाटक विश्व प्रसिद्ध नाटककार अंतोन चेखव के चर्चित नाटक “द प्रपोजल” से प्रेरित है, जिसे हिमाचली परिवेश के अनुरूप रूपांतरित कर शिमला के रंगकर्मी कपिल देव शर्मा द्वारा प्रारूपित एवं निर्देशित किया गया है। “बिष्टी लाणी” एक मनोरंजक हास्य प्रस्तुति है, जो समाज के संपन्न परिवारों में वैवाहिक संबंधों के माध्यम से आर्थिक हित साधने और संपत्ति के विस्तार की प्रवृत्ति पर व्यंग्य करती है।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन नगर परिषद चुनाव के नतीजे आए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भी शेष है, लेकिन वार्ड नंबर-1 से नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग उर्फ मोंटी ने अपने चुनावी वादों को अमलीजामा पहनाने की शुरुआत कर दी है। शहर की ऐतिहासिक पहचान रहे रामकुंडी तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होते ही यह पहल पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई है।वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा रामकुंडी तालाब पानी के अभाव, गाद और झाड़ियों के कारण अपनी पहचान खो चुका था। स्थानीय लोगों की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-लघु उद्योग भारती, कालाअम्ब इकाई द्वारा संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने स्थानीय उद्योगपतियों से संवाद कर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश, उत्तर क्षेत्र प्रभारी अरविंद धुम्मल, प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन, प्रदेश महामंत्री अश्वनी गर्ग तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्रम बिंदल का काला आम आगमन हुआ, जहां स्थानीय उद्यमियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हालांकि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का मुख्य कार्यक्रम पांवटा साहिब में नई इकाई के गठन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में 28 जून से राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता का रोमांच देखने को मिलेगा। फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित होने वाली ऑल इंडिया नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के कई राज्यों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर आयोजकों ने नाहन में आयोजन समिति के सदस्य सोमवीर सिंह मीडिया, से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नाहन के इंडोर में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडिया नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। गुरु हनुमान समिति राजस्थान और इंडियन स्पोर्ट्स लीग के संयुक्त…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मैसर्ज़ एसआईएस लि. आर.टी.ए. हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के कुल 80 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून, 2026 को आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी। जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं व विशिष्ट शारीरिक मापदंड ऊंचाई 168 सेमी, भार 56-95 किलोग्राम व आयु 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 जून, 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, नज़दीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली (ज़िला रोज़गार…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पशु मित्र नीति-2025 के अंतर्गत उपमण्डल कसौली के अधीनस्थ पांच पशु चिकित्सा संस्थानों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 18 जून, 2026 को प्रातः 11.00 बजे उपमण्डल अधिकारी कसौली के कार्यालय में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी पीएमईसी के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर ने दी। उन्होंने कहा कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल घोषित अभ्याथियों के दस्तावेज़ों की प्रारम्भिक जांच उपरांत ‘पशु मित्र पॉलिसी-2025’ के प्रावधानों के अनुसार मेरिट के आधार पर पात्र अभ्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण की काउंसलिंग उप मण्डलीय पशु…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-रोहनाट कॉलेज बंद होने के मुद्दे पर क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। विधायक Baldev Tomar ने उद्योग मंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बीडीसी और जिला परिषद चुनावों में मिली करारी हार के बाद मंत्री बौखला गए हैं और इसका खामियाजा क्षेत्र के विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। बलदेव तोमर ने कहा कि रोहनाट कॉलेज में करीब 70 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे थे, लेकिन कॉलेज बंद होने से अब उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि मंत्री चाहते तो शिक्षा को बढ़ावा…