सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि ज़िला के समस्त बैंकों को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए कृषि आधारित क्षेत्र तथा पशुपालन में अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाना चाहिए ताकि ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर रोज़गार के बेहतर अवसर सृजित किए जा सकें। राहुल जैन आज यहां ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति की 183वीं त्रैमासिक बैठक तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की 56वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। राहुल जैन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत के प्रत्येक वार्ड को बैंकिंग तथा ऑनलाइन बैंकिंग…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि देव संस्कृति हमारी पहचान है और इसका संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरयांज में ज़िला स्तरीय बाड़ीधार मेले के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने इससे पूर्व बाड़ा देव मंदिर में पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुखी व स्वस्थ जीवन की कामना की। विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे की भावना और भी सुदृढ़ होती है। मेलों के दौरान खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों से युवाओं को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज जिला सिरमौर के नाहन चौगान में नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान व उप-प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला के समस्त 273 प्रधान तथा 273 उप-प्रधानों को विधिवत रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर पंचायती राज संस्थाओं में उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्वाचित प्रधानों तथा उप-प्रधानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाएं प्राथमिक प्रजातंत्र की मूल इकाइयां है। ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वागीण विकास के लिए इन संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि ज़िला सोलन के ग्रामीण विकास सामाजिक प्रगति एवं सुशासन की दिशा तय करेंगे। डॉ. शांडिल आज यहां नवनिर्वाचित प्रधान व उप-प्रधानों को शपथ दिलवाने के उपरांत उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलवाने के उपरांत बधाई देते हुए कहा कि ज़िला सोलन की जनता ने प्रतिनिधियों पर अपना विश्वास व्यक्त किया है और जन सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने एवं विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला सिरमौर में आज जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास भूकंप, बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़, भवन ध्वस्त होने तथा वन अग्नि जैसी विभिन्न आपदा परिस्थितियों पर आधारित था। ड्रिल का आयोजन जिला प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा संबंधित विभागों के सहयोग से किया गया। आयोजित मेगा मॉक ड्रिल के अंतर्गत जिला के सभी उपमंडलों में कुल 8 आपदा स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का अभ्यास किया गया। नाहन में रुचिरा पेपर्स मिल…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा। डॉ. शांडिल आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत सायरीघाट में ‘विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस’ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, ज्ञान और जीवन मूल्यों से समाज को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पुलिस थाना पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध किए जाने और ग्रामीणों को धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में केसर सिंह पुत्र शादी राम, निवासी गांव कन्योडी (छोई), डाकघर ठाकुरद्वारा, जिला सिरमौर ने बताया कि गांव सतौडा लिंक रोड से कन्योडी तक ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से करीब 8-9 वर्ष पूर्व एक कच्ची सड़क बनाई थी। इस मार्ग का उपयोग ग्रामीणों, वाहनों तथा पशुओं के आवागमन के लिए लंबे समय से…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-पुलिस थाना पुरुवाला में पुलिस बूथ रामपुरघाट में तैनात मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार 13 जून 2026 की शाम वह रामपुरघाट, कुंजा मतरालियों, पहाड़ी कॉलोनी तथा आसपास के क्षेत्रों में नियमित यातायात जांच ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान रामपुरघाट चौक के समीप एक एक्टिवा स्कूटी (नंबर HP17H-1248) को जांच के लिए रोका गया। पुलिस के अनुसार स्कूटी चालक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। जांच के दौरान चालक से ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, जिस पर उसने बताया कि लाइसेंस के लिए…