सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा जनहित एवं जन सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक आदेश जारी किए हैं। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। आदेशों के अनुसार राजकीय महाविद्यालय सोलन मार्ग से राजगढ़ रोड़ पर स्थित नीचले गेट से लेकर महाविद्यालय के उपरले गेट तक महाविद्यालय का सम्पूर्ण मार्ग, जिसमें प्रधानाचार्य निवास के आस-पास का क्षेत्र भी शामिल है, को नो पार्किंग ज़ोन घोषित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत सराहां क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को राकेश गौतम निवासी गांव काहन, डाकघर बनाह की सैर, तहसील पच्छाद ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के मुताबिक करीब 10:30 बजे सराहां की ओर से कार नंबर HP16AA-4413 आई और सड़क पर रुक गई। कार चालक ने इंडिकेटर देकर धीरे-धीरे वाहन को मोड़ना शुरू किया। इसी दौरान सराहां की ओर से ही तेज रफ्तार में…
कालाअम्ब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, काला अंब में फार्मेसी डे उत्साह, जागरूकता एवं सामाजिक सेवा की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर फार्मेसी के महत्व, दवाओं के सुरक्षित उपयोग तथा समाज के स्वास्थ्य में फार्मासिस्ट की भूमिका को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फार्मासिस्ट ओथ एवं फार्मेसी शपथ के साथ हुई। विद्यार्थियों ने शपथ लेते हुए एक जिम्मेदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं सेवाभावी फार्मासिस्ट के रूप में मरीजों और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-रोटरी क्लब पांवटा साहिब द्वारा नैन्ज़ फार्मा, पांवटा साहिब के परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 75 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। यह रक्तदान शिविर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की विशेष पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. रीटा कालरा के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब एवं चंडीगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 140 से अधिक रोटरी क्लबों द्वारा एक ही दिन रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इस सामूहिक अभियान का उद्देश्य बड़े पैमाने…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में स्थापित विश्वविद्यालयों से हिमाचल की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप अनुसंधान परियोजनाओं को बढ़ावा देने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री आज सोलन में ‘हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग एवं निजी विश्वविद्यालयों के संस्थागत योगदान, भविष्य की प्राथमिकताएं एवं सहयोगात्मक कार्यप्रणाली’ विषय पर आयोजित शैक्षणिक सम्मेलन सत्र एवं छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। इस सम्मेलन का आयोजन हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग द्वारा प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों के सहयोग से किया गया। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मैसर्ज़ हिन्दुस्थान फूड लि. बद्दी में ऑफिसर प्रोडक्शन, ऑफिसर एग्जीक्यूटिव, सीनियर ऑफिसर, वेयरहाउस के 27 पद, मैसर्ज़ लोटस र्हबल कलर कोसमेटिक बद्दी में ऑपरेटर व माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 06 पद, मैसर्ज़ एसबी कॉन्स्टेंटिया लि. बद्दी में ट्रैनी अंडर नेपस के 10 पद, मैसर्ज़ एग्री किंग ट्रैक्टर नालागढ़ में मशीन ऑपरेटर, फीटर, डिप्लोमा मकैनिकल के 16 पद, मैसर्ज़ शिवालिक बायोमेटल चम्बाघाट में हेल्पर व ट्रैनी के 17 पद, मैसर्ज़ मोरपेन लेबोरेटोरिस लि. बद्दी में ट्रैनी के 10 पद, एल.आई.सी. ऑफ इंडिया सोलन में बीमा सखी के 50 पद तथा मैसर्ज़ एसआईएस लि. आर.टी.ए. हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 26 सितम्बर, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 26 सितम्बर, 2026 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक एन.आर.सी.एम., बेर गांव, बेर पानी, चम्बाघाट, मोक्षधाम, स्टील रोलिंग मिल्स 1 एंड 2 एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 09.00 बजे सांय 05.00 बजे तक करोल विहार, कोणार्क होटल, लिनस, शिवालिक बाईमेटल कंट्रोल प्राइवेट लि. हिमालयन…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प कार्यक्रम के तहत ‘स्मार्ट सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एम.एस.एम.ई), गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जी.ई.एम.), व्यवसाय नियोजन तथा ब्रांड प्रचार के लिए डिजिटल उपकरण’ विषय पर आज यहां एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्योग केंद्र सोलन के प्रबंधक विनय वर्मा ने की। विनय शर्मा ने कहा कि एम.एस.एम.ई. इकाइयों को आधुनिक व्यावसायिक पद्धतियों को अपनाने तथा विकास एवं प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सहायता योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के प्रथम तकनीकी…