सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले एवं त्यौहार जहां एक ओर आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं वहीं ग्रामीण लोगों के लिए मनोरंजन का साधन भी हैं। डॉ. शांडिल आज सोलन उपमंडल की ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में तीन दिवसीय किसान मेले के समापन पर उपस्थित जनता को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व शमरोड में 04 लाख रुपए की लागत से वाटिका मेला मैदान के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री…
Author: Himachal Varta
कालाअम्ब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिले के काला अंब में रविवार तड़के तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर इंटर-स्टेट बैरियर से टकरा गया। हादसे में चेक पोस्ट का ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो लोग घायल हुए हैं। बैरियर पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों ने कंटेनर को आते देखकर समय रहते सुरक्षित स्थान की ओर भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार सुबह करीब चार बजे काला अंब और हरियाणा की सीमा पर स्थित इंटर-स्टेट बैरियर पर हुआ। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में तेज रफ्तार कंटेनर सीधे बैरियर की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ऐतिहासिक पक्का टैंक परिसर में 23 सितंबर को श्री वामन द्वादशी मेले के दंगल का आयोजन के बाद बीच मे डाली गई रेत आज तक नही उठाई नगर परिषद ने, परिसर में आने के जाने वाले वाहनों, लोगों व सैर करने वाले लोगों को परेशान हो रही हैं। खास तौर से आस्था स्पेशल स्कूल के बच्चे खेलने से वंचित हुए हैं। आसपास रहने वाले लोगों ने सवाल क़िया कि मेले का आयोजन ठेके पर देने वाली नगर परिषद क्या परिसर से रेत उठवाने के लिए भी क्या टेंडर करेगीया शहर निवासी और स्कूल के बच्चे यूं…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर की एसआईयू टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3.61 ग्राम चिट्टा बरामद क़िया है। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान जब रैनबैक्सी चौक पांवटा साहिब के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अनीश मोहम्मद उर्फ नीशू पुत्र श्री रशीद मोहम्मद निवासी सैनवाला मुबारिकपुर, माजरा का रहने वाला है, जो पाँवटा, माजरा तथा आसपास के ईलाका में चिट्टा/…
भोरंज ( हिमाचल वार्ता न्यूज) 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज ने पोषण एवं स्वास्थ्य जागरुकता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं जागरुकता शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम में एसडीएम शशि पाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यशाला में प्रतिभागियों को संतुलित एवं विविध आहार, प्रोटीनयुक्त भोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गर्भावस्था के दौरान पोषण, स्तनपान, पूरक आहार तथा बच्चों के समुचित विकास से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही गंभीर कुपोषण (सैम) और आंशिक कुपोषण (मैम) से ग्रस्त बच्चों की पहचान, उनकी नियमित निगरानी एवं फॉलोअप तथा बच्चों के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की शानदार स्वर्णिम सफलता पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं शिलाई विधानसभा क्षेत्र के नेता बलदेव तोमर ने पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन, मेहनत और अदम्य खेल भावना से देश का गौरव बढ़ाया है। बलदेव तोमर ने विशेष रूप से शिलाई विधानसभा क्षेत्र की बेटियों कप्तान रितु नेगी एवं पुष्पा राणा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने न केवल शिलाई बल्कि पूरे सिरमौर और हिमाचल प्रदेश का नाम…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास की छात्राओं ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। मानपुर देवड़ा में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 लड़कियों की हैंडबॉल प्रतियोगिता में कोटड़ी व्यास की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए सिरमौर विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के दौरान टीम ने बेहतरीन रणनीति और टीमवर्क के दम पर विभिन्न विद्यालयों की टीमों को पराजित करते हुए फाइनल में जगह बनाई। निर्णायक मुकाबले में कोटड़ी व्यास की खिलाड़ियों ने बनौर की टीम को एकतरफा मुकाबले में हराकर विजेता…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)माय भारत सिरमौर के युवा कार्यक्रमों से संबंधित जिला सलाहकार समिति की दूसरी बैठक आज उपायुक्त कार्यालय, सिरमौर में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एकता काप्टा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गत तिमाही के दौरान माय भारत द्वारा संचालित विभिन्न युवा-केंद्रित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में फ्यूचर लीडरशिप बूटकैंप, विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (वीबीवाईएलडी) क्विज, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण, सेवा पखवाड़ा, नशा मुक्त युवा जिला स्तरीय प्रतियोगिता तथा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित गतिविधियों सहित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति एवं इनके माध्यम से युवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के…