Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-त्योहारी सीजन के दौरान चीनी की बढ़ती मांग के बीच बाजार में कृत्रिम कमी और मनमाने दाम वसूलने की आशंका को देखते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। विभागीय टीमें सिरमौर में दुकानों, डिपो और थोक विक्रेताओं के गोदामों तक पहुंचकर चीनी के वास्तविक स्टॉक की जांच कर रही हैं।विभाग ने त्योहारी सीजन के लिए चीनी के स्टॉक की अधिकतम सीमा निर्धारित की है। 15 सितंबर से 30 नवंबर तक दुकानदारों और व्यापारियों को अधिकतम 2000 क्विंटल चीनी का स्टॉक रखने की अनुमति होगी। इससे पहले यह सीमा…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल ने कहा कि प्रत्येक परिवार को पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करंे। दिव्यांशु सिंगल आज यहां जल शक्ति विभाग के सौजन्य से जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में आयोजित एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत चल रहे सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के साथ-साथ निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के उच्च मानकों को सुनिश्चित किया जाए। दिव्यांशु सिंगल ने कहा कि पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज उपायुक्त कार्यालय नाहन में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन (एनकॉर्ड ) समिति की 28वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्रीमती एकता काप्टा ने की। बैठक में पिछली जिला स्तरीय एनकॉर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों एवं निर्देशों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त नशा तस्करी के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान, पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों की कार्यप्रणाली, एनडीपीएस अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई तथा संबंधित विभागों द्वारा…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलेरा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला चडेरा में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान ‘आम का पौधा’ रोपित करने के उपरांत उपस्थित जनमसूह को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने तदोपरांत 1.50 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना चडेरा तथा ग्राम पंचायत बडोग में 11.5 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले साई-जोहाड़ी-खुन्ड-चम्यासी से समलेच संपर्क मार्ग की आधारशिला…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज कथेड़ स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) व वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वी.वी.पैट.) के भण्डारण कक्ष का त्रैमासिक भौतिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिवदत्त ठाकुर व संधीरा सीनू सिंह, भारतीय जनता पार्टी के चंद्रकांत शर्मा व विजय ठाकुर, आम आदमी पार्टी के भरत ठाकुर व रीता ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी के राकेश बरार, सुनीता चौहान व दिक्षा सहित नायब तहसीलदार निर्वाचन संजीव कुमार इस अवसर पर उपस्थित थे।

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस का एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध लगातार जारी है सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने के बाहर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका और उन्हें पद से हटाने की मांग उठाई। मीडिया से बात करते हुए स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की जा रही है।  उन्होंने कहा कि पिछले 10…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ। प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह जूडो प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सभी महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन है। उन्होंने कहा कि इस खेल को प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के युवा बहुत ही रुचि के साथ खेलते है। उन्होंने प्रतिभागियों से जूडो खेल को खेल की भावना से खेलने…

Read More

बिलासपुर( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला उद्योग केंद्र, बिलासपुर द्वारा रेशम विभाग के सहयोग से निटकॉन लिमिटेड के माध्यम से आरएएमपी परियोजना के सामाजिक समावेशन घटक के अंतर्गत घुमारवीं स्थित रेशम विभाग कार्यालय के बैठक कक्ष में फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 54 रेशम पालन लाभार्थियों एवं उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र बिलासपुर के महाप्रबंधक एवं रेशम विभाग के प्रभारी मनोज, रेशम विकास अधिकारी घुमारवीं वंदना शर्मा, एनएसआईसी मंडी के मुख्य प्रबंधक लोकेश भाटिया, वरिष्ठ तकनीकी सहायक चंद्रकला, वरिष्ठ सलाहकार संगीता सोनी तथा डीआईसी बिलासपुर आरएएमपी स्टाफ की सलाहकार सुनीता उपस्थित…

Read More