सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का विधिवत शुभारम्भ किया। सोलन की अधिष्ठात्री माँ शूलिनी को समर्पित यह मेला आस्था और भक्ति का अनुपम उदाहरण है। राष्ट्रीय स्तरीय यह उत्सव देव परम्परा और जन आस्था का प्रतीक है। माँ शूलिनी को समर्पित इस मेले का मुख्य आकर्षण देवी की पालकी यात्रा है। माँ शूलिनी के मंदिर से आरम्भ होकर यह यात्रा सोलन शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए माँ की बड़ी बहन माँ…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा ऐतिहासिक ठोडो मैदान में राष्ट्रीय स्तरीय माँ शूलिनी मेला के अवसर पर 28 जून, 2026 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रदर्शनी के समीप स्थित हाल में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने दी। डॉ. अजय पाठक ने कहा कि हेल्दी बेबी शो प्रतियोगिता में 0 से 1 वर्ष तक, 03 वर्ष तक तथा 03 से 05 वर्ष तक के बच्चे (प्रतिरक्षण व टीकाकरण कार्ड सहित) भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में आयु…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) विद्यार्थियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में अग्निशमन विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के फायरमैन श्री राजेश कुमार, जय प्रकाश तथा प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आग लगने के तत्व , इस स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, आपातकालीन निकासी प्रक्रिया तथा अग्निशमन उपकरणों के प्रभावी उपयोग की जानकारी प्रदान की। सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने अग्नि दुर्घटनाओं के कारणों, उनसे बचाव के उपायों तथा समय रहते सतर्कता बरतने के महत्व…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) कृषि विभाग सिरमौर ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे शीघ्र अपना किसान पंजीकरण (Farmer Registry) करवाएं, ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें। उप निदेशक कृषि साहिब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत प्रदेश में किसान पंजीकरण का कार्य संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों का पंजीकरण होना अब आवश्यक है, जिससे किसानों की मूल जानकारी सरकार के पास उपलब्ध हो सके तथा विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के नेरी कलां में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में उपस्थित पांच ग्राम पंचायतों की पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि के तहत 1500 रुपये पेंशन प्रदान करने, प्राथा विद्यालय को सीबीएसई से संबद्ध करने, जोगिंद्रा सहकारी बैंक की शाखा खोलने तथा चाटी ढांक में बांध निर्माण के लिए सर्वेक्षण करवाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 25 जून, 2026 को ज़िला सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। अनिरुद्ध सिंह 25 जून, 2026 को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के साथ कसौली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। ग्रामीण विकास मंत्री 25 जून, 2026 को प्रातः 11.30 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेरी कलां में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरमौर (यूको आरसेटी) की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए वार्षिक ऋण योजना 2025-26 के अंतर्गत मार्च-2026 को समाप्त तिमाही में हुई प्रगति की समीक्षा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री जन धन योजना व प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना, वाई.एस.परमार विद्यार्थी ऋण योजना, महिला विकास निगम योजना, जिला उद्योग केंद्र द्वारा बैंकों को भेजे गए मामलों, की मार्च-2026 तक की समीक्षा की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने समिति को कृषि तथा…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज कथेड़ में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) व वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वी.वी.पैट.) के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिव दत्त ठाकुर व कंचन राणा, भारतीय जनता पार्टी के चंद्रकांत व विजय ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी की सुनीता चंद्रा, नायब तहसीलदार निर्वाचन संजीव कुमार इस अवसर पर उपस्थित थे।