सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि प्रत्येक छात्र तक गुणवत्तायुक्त शिक्षा पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। हर्षवर्द्धन चौहान आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर स्थित पाईनग्रूव स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह-2026 को सम्बोधित कर रहे थे। हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से अपना लक्ष्य निर्धारित कर दृढ़ निश्चय के साथ उसे पाने के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि समाज को बेहतर बनाने के लिए महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाना आवश्यक है। डॉ. शांडिल आज यहां सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मशीवर के कोटला में दो दिवसीय मेला गांधी जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि भी अर्पित…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-वन विभाग की ओर से आज 2 अक्टूबर को वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर इस दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। यह कार्यक्रम रोटरी क्लब नाहन एवं इनरव्हील क्लब नाहन का संयुक्त प्रोजेक्ट रहा। इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि वन एवं वन्यजीव संरक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। जंगलों का संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इनरव्हील क्लब नाहन की अध्यक्ष प्रिया शर्मा…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज सोलन जिला के गण की सेर स्थित विद्या भारती हिमाचल द्वारा संचालित माधव सृष्टि बहु-आयामी शिक्षण संस्थान में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर हिमाचल शिक्षा समिति, विद्या भारती तथा इससे संबंधित सभी लोगों को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और अंतिम व्यक्ति तक सेवा के आदर्शों को स्मरण करने का अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के लिए सेवा केवल विशेष अवसरों पर किया…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-नाहन शहर के 33/11 KV दोसड़का सब-स्टेशन से निकलने वाले सभी फीडरों पर आवश्यक मुरम्मत एवं रखरखाव के लिये दिनांक 05 अक्टूबर दिन सोमवार को 9:00 बजे से सांय 6:00 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग के एसडीओ सन्तोष कुमार ने बताया कि इस कार्य के लिए समस्त नाहन शहर व आसपास के लगते क्षेत्रों जैसे:- तालों, सैन की सैर, गाड्डा, मझोली, जड़जा गाँव आदि क्षेत्रों में प्रातः 09:00 बजे से सायं 06:00 बजे अथवा कार्य पूर्ण होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा यह शट-डाउन पूर्ण…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-राजकीय उच्च विद्यालय नेई-नेटी में संस्था की ओर से लोक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ‘गुरु-शिष्य परंपरा’ के तहत विद्यालयों में आयोजित प्रशिक्षण गतिविधियों का हिस्सा थी। कार्यशाला में आसरा संस्था के गुरु पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने विद्यार्थियों को लोक विधाओं और उनके सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने सिरमौरी नाटी की चारों विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। वरिष्ठ लोक गायक रामलाल वर्मा ने विद्यार्थियों को लोकगीत गायन की बारीकियां बताईं। उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित लोक कलाकार गोपाल हाब्बी ने लोक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित होने वाले मेलों और व्यापारिक गतिविधियों को लेकर अब व्यापक स्तर पर विरोध और सवाल उठने लगे हैं। भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और नाहन के स्थानीय व्यापारियों ने चौगान मैदान में व्यावसायिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग बुलंद की है। इसी कड़ी में आज युवाओं ने शहर में रोष रैली निकालकर जिला उपायुक्त (DC) कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर स्थानीय व्यापारियों ने भी उपायुक्त से मुलाकात कर चौगान में व्यापारिक गतिविधियां बंद करवाने का आग्रह…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, नाहन के सौजन्य से आदर्श नवयुवक मंडल तिरमली दयार कल्याड़ी द्वारा ददाहू सामुदायिक भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना तथा युवाओं को उनके अनुभव एवं ज्ञान से जोड़ना रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा उनके स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं समाज में योगदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत, नाहन की ओर से श्री सुरेंद्र कुमार जी, APS, श्री नरेश कुमार जी…