नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत हरिपुर खोल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान बलजिन्द्र सिंह (45 वर्ष) निवासी रामपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से लापता था। उन्होंने बताया कि पत्नी के निधन के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहता था तथा अत्यधिक शराब सेवन का आदी था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव पर…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है और वह नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। संजय अवस्थी गत देर सांय अर्की के चौगान में महावीर दंगल समिति, लोक निर्माण विभाग अर्की मण्डल द्वारा आयोजित 64वें विशाल दंगल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि दंगल हमारा पारंपरिक खेल है और दंगल को उसके प्राचीन स्वरूप में संरक्षित रखना हम सभी का उत्तरदायित्व…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में बेमौसमी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। शुक्रवार शाम और शनिवार को बदले मौसम ने क्षेत्र की नकदी फसलों पर ऐसा कहर बरपाया कि कई गांवों में खेतों में खड़ी टमाटर और शिमला मिर्च की फसलें पूरी तरह बिछ गईं। किसानों का दावा है कि नुकसान करोड़ों रुपये तक पहुंच सकता है।पच्छाद के सिरमौरी मंदिर, डिंगरी सरजेट, भैलन, डिंगरी धिनी, मढ़ीघाट, जयहर, शाडिया, शौटी, मासरिया और नारग समेत अनेक क्षेत्रों में तेज तूफान और ओलावृष्टि ने सबसे अधिक नुकसान टमाटर और शिमला मिर्च…
ऊना, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय महत्व की बल्क ड्रग पार्क परियोजना को नई रफ्तार देते हुए जिला ऊना के हरोली में निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क के लिए 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था विकसित करने हेतु 28 करोड़ 50 लाख 54 हजार 28 रुपये की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से पार्क में स्थापित होने वाले उद्योगों के लिए विश्वसनीय एवं पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री के सतत प्रयासों से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को…
ऊना, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) प्रदेशव्यापी मेगा मॉक एक्सरसाइज के तहत 15 जून को जिला ऊना के पांच स्थानों पर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान भूकंप, भूस्खलन, आगजनी और भवन गिरने जैसी काल्पनिक आपदा परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और संसाधनों की उपलब्धता का परीक्षण किया जाएगा। मेगा मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की। बैठक में जिला प्रशासन ऊना की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-पहाड़ी क्षेत्र में मानसून के दौरान सड़कों को सुचारू रखना सबसे बड़ी चुनौती माना जाता है। इसी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग नाहन मंडल ने बरसात के मौसम से निपटने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग ने संभावित भूस्खलन, सड़क अवरोध और यातायात बाधित होने जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए मशीनरी और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा है।लोक निर्माण विभाग नाहन मंडल के अधिशासी अभियंता आलोक जवनेजा ने बताया कि मानसून के दौरान सड़कों को होने वाले नुकसान और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 15 से अधिक मशीनों…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-03 जून को गांव किल्लोड में एक बस की चपेट में आई एक महिला की इलाज के दौरान बीते दिन पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि अनिल कुमार पुत्र कुन्दर सिंह, निवासी गांव किल्लौड़, डाकघर बढ़ाना, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना पुरुवाला मे बस संख्या HP17B-6003 के चालक सुरेश के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। एसपी ने कहा कि शिकायत के अनुसार दिनांक 03 जून को गांव किल्लौड़…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर द्वारा 15 जून 2026 को जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा । इस व्यापक अभ्यास का उद्देश्य भूकंप, बादल फटने, भूस्खलन, बाढ तथा वन अग्निकांड जैसी आपदाओं के दौरान विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की तैयारियो, समन्वय तथा त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना है। मेगा मॉक ड्रिल के अंतगर्त जिले के विभिन्न उपमंडलो में कुल आठ स्थलो का चयन किया गया है, जहां अलग-अलग आपदा परिदृष्यों के अनुसार राहत एवं बचाव कार्यो का अभ्यास किया जाएगा। मेगा मॉक ड्रिल के लिए चिन्हित स्थानों में नाहन मुख्यालय…