नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन शहर के जाने-पहचाने शिक्षक, पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी दलीप सिंह पुंडीर का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में सक्रिय रहे पुंडीर के निधन को शहर ने एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता की विदाई के रूप में देखा है। दलीप सिंह पुंडीर लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। गले की बीमारी के कारण वह काफी समय से बोल नहीं पा रहे थे। अंतिम दिनों में पेट से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं ने भी उन्हें…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने कालाअंब स्थित समय फार्मा उद्योग में दबिश देकर जांच शुरू की। अधिकारी सुबह से ही उद्योग परिसर में मौजूद हैं और विभिन्न दस्तावेजों तथा रिकॉर्ड को खंगालने में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई सुनियोजित तरीके से की गई और टीम ने तड़के उद्योग परिसर में पहुंचकर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों द्वारा वित्तीय लेन-देन, कंपनी से संबंधित दस्तावेज, खातों और…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-अतिक्रमण के शिकंजे में जकड़े नाहन शहर को अब अवैध कब्जों से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। शहर की सड़कों, गलियों और सरकारी जमीन पर कब्जा जमाकर बैठे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ वीरवार को प्रशासन और नगर परिषद ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई की शुरुआत दिल्ली गेट से मोहल्ला गोबिंदगढ़ तक की गई, जहां सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही पूरे शहर में अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मच गया। संयुक्त कार्रवाई में…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आज घुमारवीं में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय पोषण माह 9 सितंबर से 8 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है। अभियान के दौरान बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा परिवारों को संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार के महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वस्थ खान-पान की आदतें विकसित करने पर विशेष बल दिया जाएगा। कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी घुमारवीं अभिषेक बरवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि पोषण का अर्थ केवल भरपेट भोजन करना नहीं है, बल्कि भोजन…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपमंडल हमीरपुर के अंतर्गत मैड़-भगेटू सड़क के कुछ हिस्सों पर नालियों के निर्माण कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 15 सितंबर तक बंद किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मैड़-भगेटू सड़क पर नालियों के निर्माण कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 15 सितंबर तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक ट्याले दा घट-झिनकरी-लोअर मैड़ सड़क या मैड़-पांडवीं-टाउन भराड़ी सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) बैठक में उन्होंने CBSE स्कूलों के विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, शिक्षकों के ड्रेस कोड और स्कूल भवनों की रंग योजना को अंतिम रूप दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म हरे रंग की थीम पर होगी। महिला शिक्षिकाएँ हल्के लाइलैक (बैंगनी) रंग की पोशाक और पुरुष शिक्षक हल्के नीले रंग की पैंट-शर्ट पहनेंगे। स्कूल भवनों को ऑलिव ग्रीन और सैंड बेज रंगों से रंगा जाएगा। शिक्षकों का पहनावा साफ-सुथरा, शालीन, औपचारिक और पेशेवर होगा। ड्यूटी के दौरान पहचान-पत्र पहनना अनिवार्य रहेगा। उन्होंने कहा कि CBSE स्कूलों में आधारभूत ढाँचे और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुविधाओं…
ऊना, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत ऊना जिला में अब तक 399 पात्र बच्चों को लाभान्वित किया गया है और उन पर 4.99 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 2,267 लाभार्थियों को 3.26 करोड़ रुपये से अधिक, मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 335 पात्र परिवारों को 1.03 करोड़ रुपये से अधिक तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 283 पात्र परिवारों को 1.44 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की गई है। यह जानकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सहायक आयुक्त डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में युवाओं के समग्र विकास एवं उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में माय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण करवाना नितांत आवश्यक है। डॉ. पूनम बंसल आज यहां नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से आयोजित युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की द्वितीय तिमाही बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। सहायक आयुक्त ने कहा कि आज के युग में युवाओं को तनाव प्रबंधन पर जागरूक एवं शिक्षित करना समय की आवश्यकता है। इसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के साथ ही गैर…