नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में चालू वित वर्ष के दौरान सड़कों तथा पुलों के निर्माण पर 47 करोड़ की राशी व्यय की जा रही है। इसके अतिरिक्त (पीडीएनए-2025) आपदा के पश्चात सड़कों की मरम्मत के लिए भी 47 करोड़ की अतिरिक्त राशी स्वीकृत की गई है। यह जानकारी आज लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राजगढ़ उप मंडल के अंतर्गत झिमीधार में आयोजित हुए शनोल मेले के सम्मापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री सड़क योजना के चरण – IV, के अंतर्गत जिला सिरमौर…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने वाले और “हिमाचल निर्माता” के रूप में विख्यात डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर हर वर्ष प्रदेश की राजनीति श्रद्धांजलियों, पुष्पांजलि कार्यक्रमों और बड़े-बड़े बयानों से गूंज उठती है। लेकिन जयंती बीतते ही मानो उनकी विरासत भी राजनीतिक गलियारों से ओझल हो जाती है। सवाल यह है कि जिस व्यक्तित्व ने हिमाचल को अलग पहचान दिलाई, क्या उनकी जन्मस्थली और परिवार को वह सम्मान मिला, जिसके वे वास्तविक हकदार हैं? प्रदेश में वर्षों तक कांग्रेस और भाजपा दोनों की सरकारें रहीं। वर्तमान में केंद्र में भाजपा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उप निदेशक कृषि सिरमौर ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में दो फसल बीमा योजनाएं जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना चल रही है जिसके अंतर्गत खरीफ मौसम -2025 के लिए फसलों का बीमा 15 अगस्त, 2026 तक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खरीफ मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मक्की और धान तथा पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत आलू और टमाटर की फसलों का बीमा किया जाना है। उन्होंने बताया कि मक्की और धान दोनो फसलों के लिए बीमित…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि एक राज्य के रूप में हिमाचल की नीतियों को परिभाषित करने, प्रदेश के विकास को गति देने और राज्य के ईमानदार एवं कर्मठ लोगों के साथ मिलकर विकसित हिमाचल की नींव रखने के लिए प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता स्व. डॉ. यशवंत सिंह परमार को सदैव याद रखा जाएगा। डॉ. शांडित गत दिवस सोलन में सिरमौर कल्याण मंत्र द्वारा आयोजित डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन शहर में हुए बहुचर्चित टायर चोरी मामले की जांच में विशेष जांच टीम (SIT) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी अभिमन्यु (निवासी चिड़ावाली) की निशानदेही पर चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट से 4 और अलॉय व्हील बरामद किए हैं। इसके साथ ही इस मामले में अब तक बरामद किए गए टायर और अलॉय व्हील की कुल संख्या 20 हो गई है।पुलिस के अनुसार, नाहन पुलिस की SIT अब तक शहर में हुई टायर चोरी के कुल 5 मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा कर चुकी है। जांच…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नेशनल हाईवे देहरादून- चंडीगढ़ पर नाहन विधान सभा क्षेत्र में आज कटासन खड्ड में अचानक आई बाढ़ से खड्ड ने फंसे 4 गुज्जर परिवारों के 25 लोगों की सुरक्षित बाहर निकाला, 3 घण्टे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ,पुलिस,होमगार्ड व दमकल दस्तों से सँयुक्त रूप से भाग लिया। जिले के एसपी।एनएस नेगी ने बताया कि थाना सदर में श्री भूपेन्द्र कुमार द्वारा यह सूचना दी गई कि भारी बारिश के7 कारण कटासन के समीप जलमूषा खड्ड में अचानक अत्यधिक पानी आ जाने से 4 गुर्जर परिवारों के लगभग 25 लोग नदी के बीच फंस गए…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के मातृत्व वार्ड में स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने दी। डॉ. अजय पाठक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती एवं धातृ माताओं, उनके परिजनों तथा आमजन को शिशु के समुचित पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व से अवगत कराना था। उन्होंने कहा कि जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान प्रारम्भ करना तथा शिशु को पहले छह माह तक केवल मां का दूध…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल ने कहा कि एकीकृत बाल विकास सेवा द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे कार्यक्रमों की निगरानी प्रणाली को आधुनिक बनाने की आवश्यकता है। दिव्यांशु सिंगल गत दिवस एकीकृत बाल विकास सेवा के तहत ज़िला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। दिव्यांशु सिंगल ने आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से दिए जा रहे पूरक पोषण, प्रारम्भिक बाल शिक्षा और स्वास्थ्य जांच का मूल्यांकन किया तथा इसमें और अधिक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेटी है अनमोल योजना के तहत वर्ष 2025-26 में 73 लाभार्थियों…