Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन के रेडियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष (एचओडी) डॉ. दिनेश शर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद अब मरीजों और आम लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या लंबे समय से विवादों और अव्यवस्थाओं से घिरे इस विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रेडियोलॉजी विभाग लंबे समय से मरीजों की शिकायतों के कारण चर्चा में रहा है। दूर-दराज के क्षेत्रों से उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक जांच के लिए कई-कई सप्ताह ही नहीं, बल्कि कई बार महीनों बाद की तिथियां…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों, आपदा राहत में प्रदेश सरकार की उदासीनता तथा विकास कार्यों में हो रही देरी को लेकर प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग पर गंभीर सवाल उठाए।  उन्होंने कहा कि देवीनगर–रामपुरघाट–नवादा, बद्रीपुर–जमनीवाला–परदूनी, भगानी चौक–गोजर–डाकपत्थर, पुरुवाला–अम्बोआ–राजपुर सहित समस्त आंजभोज क्षेत्र की सड़कें अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं। इन मार्गों पर प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन लंबे समय से इनके रखरखाव की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जगह-जगह बने…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनकला के मालोवाला गांव में गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। गुज्जर समुदाय से संबंध रखने वाले सुलेमान के घर की रसोई पर अचानक विशाल बरगद का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित रहे और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन रसोई पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। पेड़ के नीचे परिवार की पांच बकरियां और करीब 15 से 20 मुर्गियां दब गईं, जबकि घर में रखा राशन…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सामाजिक न्याय अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सड़क के किनारे और नालियों में पड़े बड़े-बड़े पत्थर और मलबा इत्यादि तुरंत हटाएं ताकि बरसात के दृष्टिगत जलभराव से सड़क अवरुद्ध न हो। डॉ. शांडिल आज यहां सोलन निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं के संबंध में सोलन के सभी ज़िला स्तरीय अधिकारियों और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ आज यहां एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग सोलन ज़िला के साथ-साथ शिमला एवं किन्नौर ज़िलों…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. शांडिल आज यहां ज़िला शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ज़िला शिकायत निवारण समिति आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का प्रभावी मंच प्रदान करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पुलिस ने शहर में कुछ अरसे से सड़कों के किनारे खड़ी कारों के  टायर चोरी के 4 मामलों का भांडा फोड़ किया है । इस कड़ी में चिड़ावाली निवासी मास्टरमाइंड आरोपी अभिमन्यु पुत्र स्व. अनिल कुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी चीडावाली मोहल्ला‌ को हिरासत ले लिया है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पिछले कुछ समय से नाहन क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों के टायर चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए जिला सिरमौर पुलिस द्वारा एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। SIT द्वारा…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला सोलन में प्रथम अगस्त से 07 अगस्त, 2026 तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी ज़िला कार्यक्रम सोलन डॉ. पदम देव ने दी। डॉ. पदम देव ने कहा कि इस विशेष सप्ताह का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य में सुधार लाना और जन्म के शुरुआती 06 महीनों तक केवल स्तनपान को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह का विषय ‘जीवन की स्थाई शुरुआत के लिए स्तनपान: कारगर व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना’ है। उन्होंने कहा कि सप्ताह के दौरान ज़िला के प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र पर विशेष सामुदायिक…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला एवं सत्र न्यायालय सोलन परिसर एवं कण्डाघाट, अर्की, कसौली, नालागढ़ न्यायालय परिसर में 12 सितम्बर, 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने दी। प्रशांत सिंह नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, चेक बाऊंस मामले, वाहन चालान के मामले, धन वसूली के मामले इत्यादि का सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी…

Read More