सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 25 जून, 2026 को सोलन ज़िला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री 25 जून, 2026 को प्रातः 11.10 बजे ग्राम पंचायत नेरी कलां में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू तदोपरांत जन समस्याएं भी सुनेंगे।
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में 02 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व 06 आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से 08 जुलाई, 2026 तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सुरला के आंगनबाडी केन्द्र सुरला तथा ग्राम पंचायत देवका पुड़ला के आंगनवाड़ी केन्द्र पुड़ला में आंगनबाडी कार्यकर्ता का एक-एक पद तथा ग्राम पंचायत विक्रमबाग के आंगनवाड़ी केन्द्र डाडुवाला, ग्राम पंचायत पालियो के आंगनवाड़ी केन्द्र पालियो, ग्राम पंचायत बनकला के आंगनवाड़ी केन्द्र कून और बनकला,…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) बाल विकास परियोजना नाहन के अंतर्गत वृत्त नाहन शहरी-2 में क्रेच केंद्र अप्पर-स्ट्रीट नजदीक महलात की घाटी में क्रेच कार्यकर्ता एवं सहायिका का एक-एक पद तथा वृत्त नाहन शहरी-1 के तैली मोहल्ला में क्रेच सहायिका का एक पद को भरने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसके लिए इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार को अपने आवेदन सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेजों सहित 08 जुलाई, 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में जमा करवाने होंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक संबंधित क्रेच क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए, क्रेच…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि तनाव व भाग-दौड़ वाले समय में शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास से कई शारीरिक व मानसिक लाभ होते है। विनोद सुल्तानपुरी आज परवाणू में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। विनोद सुल्तानपुरी ने कहा की योग हमारी अत्यंत प्राचीन और समृद्ध परंपरा है। आज पूरे विश्व द्वारा योग को अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा की सभी को दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए ताकि हम एक…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला के जल शक्ति मंडल राजगढ़ में विभिन्न पेयजल योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए पैरा पम्प चालक, पैरा फिटर तथा बहुउदेशीय कार्यकर्ता के कुल 10 पदों को अंशकालीन आधार पर भरा जा रहा है। अधिशाषी अभियंता जल शक्ति मंडल राजगढ़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अंशकालीन आधार पर 04 पैरा पम्प चालक नियुक्त किए जांएगे जिसमें 02 पद अनारक्षित, 01 पद अनुसूचित तथा 01 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इसी प्रकार पैरा फिटर के 02 पदों में 01 पद अनुुसूचित व 01 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर के पक्का तालाब मैदान नाहन में आज 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लोक सभा सांसद सुरेश कश्यप तथा विधायक नाहन अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पार्षद नरेंद्र तोमर तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों, विभिन्न संस्थाओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित आमजन ने योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योग तथा प्राणायाम क्रियाएं की। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस अवसर पर लोक सभा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का एक अमूल्य उपहार है…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को नाहन स्थित माता कालिस्थान मंदिर परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नाहन के प्रबुद्धजन, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने देश, प्रदेश और जिला सिरमौर के लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत की हजारों वर्ष पुरानी योग परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और पहल को जाता है। उनके नेतृत्व में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-उपायुक्त सिरमौर, प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के उपरांत निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों द्वारा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 23 जून, 2026 को किया जाएगा। उन्होंने सूचना जारी करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम-86 के तहत जिला परिषद सिरमौर की विशेष बैठक 23 जून, 2026 को प्रातः 11ः00 बजे जिला परिषद कार्यालय, नाहन में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जिला परिषद सिरमौर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न…