नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-पहाड़ी क्षेत्र में मानसून के दौरान सड़कों को सुचारू रखना सबसे बड़ी चुनौती माना जाता है। इसी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग नाहन मंडल ने बरसात के मौसम से निपटने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग ने संभावित भूस्खलन, सड़क अवरोध और यातायात बाधित होने जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए मशीनरी और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा है।लोक निर्माण विभाग नाहन मंडल के अधिशासी अभियंता आलोक जवनेजा ने बताया कि मानसून के दौरान सड़कों को होने वाले नुकसान और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 15 से अधिक मशीनों…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-03 जून को गांव किल्लोड में एक बस की चपेट में आई एक महिला की इलाज के दौरान बीते दिन पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि अनिल कुमार पुत्र कुन्दर सिंह, निवासी गांव किल्लौड़, डाकघर बढ़ाना, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना पुरुवाला मे बस संख्या HP17B-6003 के चालक सुरेश के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। एसपी ने कहा कि शिकायत के अनुसार दिनांक 03 जून को गांव किल्लौड़…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर द्वारा 15 जून 2026 को जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा । इस व्यापक अभ्यास का उद्देश्य भूकंप, बादल फटने, भूस्खलन, बाढ तथा वन अग्निकांड जैसी आपदाओं के दौरान विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की तैयारियो, समन्वय तथा त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना है। मेगा मॉक ड्रिल के अंतगर्त जिले के विभिन्न उपमंडलो में कुल आठ स्थलो का चयन किया गया है, जहां अलग-अलग आपदा परिदृष्यों के अनुसार राहत एवं बचाव कार्यो का अभ्यास किया जाएगा। मेगा मॉक ड्रिल के लिए चिन्हित स्थानों में नाहन मुख्यालय…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि आपदा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 15 जून, 2026 को भूकम्प, बाढ़ तथा वन आगजनी के परिदृश्य पर आधारित एक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मनमोहन शर्मा आज यहां आपदा प्रबंधन के सम्बन्ध में टेबल टॉप एक्सरसाइज की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि 15 जून, 2026 को सोलन उपमण्डल के क्षेत्रीय अस्पताल, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन तथा सलोगड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-05 के समीप, नालागढ़ उपमण्डल के सरसा नदी पर बने पुल पर, कण्डाघाट…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज सायं ऐतिहासिक गेयटी थिएटर, शिमला में ‘द बिगनर्स’ संस्था द्वारा हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन किया गया। यह नाटक विश्व प्रसिद्ध नाटककार अंतोन चेखव के चर्चित नाटक “द प्रपोजल” से प्रेरित है, जिसे हिमाचली परिवेश के अनुरूप रूपांतरित कर शिमला के रंगकर्मी कपिल देव शर्मा द्वारा प्रारूपित एवं निर्देशित किया गया है। “बिष्टी लाणी” एक मनोरंजक हास्य प्रस्तुति है, जो समाज के संपन्न परिवारों में वैवाहिक संबंधों के माध्यम से आर्थिक हित साधने और संपत्ति के विस्तार की प्रवृत्ति पर व्यंग्य करती है।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन नगर परिषद चुनाव के नतीजे आए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भी शेष है, लेकिन वार्ड नंबर-1 से नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग उर्फ मोंटी ने अपने चुनावी वादों को अमलीजामा पहनाने की शुरुआत कर दी है। शहर की ऐतिहासिक पहचान रहे रामकुंडी तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होते ही यह पहल पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई है।वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा रामकुंडी तालाब पानी के अभाव, गाद और झाड़ियों के कारण अपनी पहचान खो चुका था। स्थानीय लोगों की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-लघु उद्योग भारती, कालाअम्ब इकाई द्वारा संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने स्थानीय उद्योगपतियों से संवाद कर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश, उत्तर क्षेत्र प्रभारी अरविंद धुम्मल, प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन, प्रदेश महामंत्री अश्वनी गर्ग तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्रम बिंदल का काला आम आगमन हुआ, जहां स्थानीय उद्यमियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हालांकि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का मुख्य कार्यक्रम पांवटा साहिब में नई इकाई के गठन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में 28 जून से राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता का रोमांच देखने को मिलेगा। फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित होने वाली ऑल इंडिया नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के कई राज्यों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर आयोजकों ने नाहन में आयोजन समिति के सदस्य सोमवीर सिंह मीडिया, से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नाहन के इंडोर में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडिया नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। गुरु हनुमान समिति राजस्थान और इंडियन स्पोर्ट्स लीग के संयुक्त…