सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मैसर्ज़ एसआईएस लि. आर.टी.ए. हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के कुल 80 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून, 2026 को आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी। जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं व विशिष्ट शारीरिक मापदंड ऊंचाई 168 सेमी, भार 56-95 किलोग्राम व आयु 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 जून, 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, नज़दीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली (ज़िला रोज़गार…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पशु मित्र नीति-2025 के अंतर्गत उपमण्डल कसौली के अधीनस्थ पांच पशु चिकित्सा संस्थानों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 18 जून, 2026 को प्रातः 11.00 बजे उपमण्डल अधिकारी कसौली के कार्यालय में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी पीएमईसी के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर ने दी। उन्होंने कहा कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल घोषित अभ्याथियों के दस्तावेज़ों की प्रारम्भिक जांच उपरांत ‘पशु मित्र पॉलिसी-2025’ के प्रावधानों के अनुसार मेरिट के आधार पर पात्र अभ्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण की काउंसलिंग उप मण्डलीय पशु…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-रोहनाट कॉलेज बंद होने के मुद्दे पर क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। विधायक Baldev Tomar ने उद्योग मंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बीडीसी और जिला परिषद चुनावों में मिली करारी हार के बाद मंत्री बौखला गए हैं और इसका खामियाजा क्षेत्र के विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। बलदेव तोमर ने कहा कि रोहनाट कॉलेज में करीब 70 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे थे, लेकिन कॉलेज बंद होने से अब उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि मंत्री चाहते तो शिक्षा को बढ़ावा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा युवा नेता भावन शर्मा ने विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को केवल निरीक्षण और प्रचार नहीं, बल्कि समस्याओं का वास्तविक समाधान चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि कुछ दिन पहले विधायक के मेडिकल कॉलेज दौरे का व्यापक प्रचार हुआ, लेकिन उसके बाद आखिर क्या बदलाव आया। भावन शर्मा ने कहा कि दौरे के दौरान अव्यवस्थाओं पर चिंता व्यक्त की गई, तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए गए, लेकिन आज जनता यह जानना चाहती है कि उस निरीक्षण के बाद क्या मेडिकल…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में 21 जून, 2026 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर आज आयुष विभाग द्वारा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर.वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में एल.आर.वर्मा ने सभी विभागों को आपसी सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों सहित युवाओं, विद्यार्थियों, एनसीसी, एनएसएस वालंटियर्स तथा अधिकारियों व कर्मचारियों से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में भाग लेने का आग्रह किया। बैठक…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जायका-इंडिया के प्रमुख ताकेउची ताकुरो ने आज सोलन के बैरटी स्थित सब्जी विकास केंद्र में भारत-जापान ज्ञान केंद्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर किसान क्लस्टर मेला भी आयोजित किया गया। इस मेले में बड़ी संख्या में किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) तथा स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। परियोजना के अंतर्गत निर्मित तीन सिंचाई उप-परियोजनाओं की अवसंरचनाओं को भी संबंधित कृषक विकास संघों को औपचारिक रूप से हस्तांतरित किया गया। जायका-इंडिया का यह मिशन हिमाचल प्रदेश फल विविधिकरण परियोजना-प्प् के अंतर्गत सोलन, पालमपुर एवं धर्मशाला में संचालित नवाचारी गतिविधियों के…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन की अध्यक्षता में गत दिवस अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत गठित ज़िला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति, प्रधानमंत्री का नया 15 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक, दिव्यांगजन अधिकार संरक्षण अधिनियम, 2016 के अंतर्गत गठित ज़िला स्तरीय समिति तथा राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 के अंतर्गत गठित स्थानीय स्तरीय समिति की बैठकों का आयोजन किया गया। राहुल जैन ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदाय को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है ताकि उनका आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला मुख्यालय नाहन के वाल्मीकि बस्ती क्षेत्र में स्थित गैस गोदाम के पीछे मंगलवार सुबह अचानक आग भड़कने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही नाहन फायर स्टेशन की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मात्र 2 मिनट के रिस्पॉन्स टाइम में मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया। यदि दमकल विभाग तत्परता न दिखाता, तो आग पास ही स्थित गैस गोदाम तक पहुंच सकती थी, जिससे भारी तबाही हो सकती थी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 08:50 बजे स्थानीय व्यक्ति ने दूरभाष के जरिए…