Author: Himachal Varta

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)   मैसर्ज़ एम.पी.एस. एण्ड कम्पनी शिमला द्वारा बिजली उपभोक्ता मित्र के 129 पदों पर आउटर्सोस आधार पर भर्ती के लिए 11 व 12 जून, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी। जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 जून, 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर सोलन नज़दीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली (ज़िला रोज़गार कार्यालय) सोलन तथा 12 जून, 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर (उप रोज़गार कार्यालय) बद्दी नज़दीक गुरुद्वारा संडोली, ज़िला सोलन में प्रातः 10.30 बजे आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक…

Read More

नाहन (  हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिस इंड़िया लि0 आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड तथा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 120 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाने है। इन पदों के लिए केवल पुरूष अभ्यार्थी ही पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 09 जून, 2026 को उप-रोजगार कार्यालय, राजगढ़, 10 जून को  उप-रोजगार कार्यालय, संगड़ाह, 11 जून को रोजगार कार्यालय, नाहन तथा 12 जून को उप-रोजगार कार्यालय, शिलाई में आयोजित किए जाएगें। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष तथा…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक छात्र तक गुणात्मक शिक्षा पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसंतपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक ने इससे पूर्व लगभग 5.40 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पुस्तकालय भवन एवं सभागार भवन का शिलान्यास किया। संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षा विकसित समाज का आधार है। समग्र विकास सुनिश्चित बनाने और विकास के लाभ जन-जन तक पहुंचाने में शिक्षित एवं परिश्रमी समाज महत्वपूर्ण…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आज यहां विश्व मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीसी समन्वयक राधा चौहान ने की। राधा चौहान ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है, जिसके प्रति जागरूकता और स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छ एवं सुरक्षित सैनिटरी पैड, टैम्पोन या साफ एवं सूखे कपड़े का उपयोग करना चाहिए तथा सैनिटरी पैड को प्रत्येक 4 से 6 घंटे के अंतराल पर बदलना चाहिए। उन्होंने हाथों की स्वच्छता,…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-नगर पंचायत राजगढ़  के वार्ड नंबर-7 में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब क्षेत्र में एक घायल बाघ दिखाई दिया। बाघ को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि घायल अवस्था में पड़े इस बाघ ने किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह सड़क किनारे बाघ को घायल हालत में पड़ा देखा गया। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों का तांता लग गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ द्वारा गुरुवार को एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ शिरगुल मंदिर, राजगढ़ से उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) राजगढ़  राजकुमार ठाकुर तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रेश्वर शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और हाथों में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित स्लोगन एवं संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया।रैली राजगढ़ के मुख्य बाजार से होकर निकली  जहां विद्यार्थियों ने “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ”, “प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ” तथा “प्रकृति की…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि पंचायती राज चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस सरकार पूरी तरह बौखला गई है और अब शिलाई विधानसभा क्षेत्र के साथ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी डिग्री कॉलेज रोनहाट के विलय का निर्णय क्षेत्र की जनता, विद्यार्थियों और अभिभावकों की भावनाओं पर सीधा प्रहार है। बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई विधानसभा कोई प्रयोगशाला नहीं है, जहां कांग्रेस सरकार अपनी विफल नीतियों और राजनीतिक बदले की भावना के प्रयोग करती…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर के प्रसिद्ध तीर्थ एवं पर्यटन स्थल श्री रेणुकाजी झील में गुरुवार को एक 21 वर्षीय युवक के लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक झील में डूब गया है। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। जानकारी के अनुसार लापता युवक की पहचान सुमित निवासी सामुदायिक बस्ती ददाहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ दोपहर के समय रेणुकाजी झील में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया।घटना के…

Read More