नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में 21 जून, 2026 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर आज आयुष विभाग द्वारा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर.वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में एल.आर.वर्मा ने सभी विभागों को आपसी सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों सहित युवाओं, विद्यार्थियों, एनसीसी, एनएसएस वालंटियर्स तथा अधिकारियों व कर्मचारियों से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में भाग लेने का आग्रह किया। बैठक में…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय शूलिनी मेला-2026 के दृष्टिगत आवश्यक रखरखाव के लिए 10 जून, 2026 को सोलन में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 10 जून, 2026 को 33 के.वी. सोलन कथेड़ फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में प्रातः 09.30 बजे से दिन में 12.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस अवधि में सोलन के मॉल रोड, अप्पर बाज़ार, पुराना उपायुक्त कार्यालय, आंनद कॉपलेक्स, न्यायालय परिसर, पी.डब्ल्यू.डी. कॉलोनी, क्लीन, सेर क्लीन, सन्नी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-खेती में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बढ़ते एवं अंधाधुंध प्रयोग ने अब कृषि वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। मिट्टी की घटती उर्वरता, प्रदूषित होता भूमिगत जल और पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को देखते हुए जिला सिरमौर में एक माह का “खेत बचाओ अभियान” चलाया जा रहा है। कृषि विभाग, आत्मा परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त प्रयास से चल रहे इस अभियान के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती की ओर लौटने का संदेश दिया जा रहा है।पर्वतीय कृषि अनुसंधान केंद्र एवं कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर के प्रभारी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला मुख्यालय नाहन में सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब श्री रेणुकाजी क्षेत्र के देवना निवासी एक व्यक्ति का शव आयुर्वेदिक अस्पताल के मुख्य गेट पर फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान जगत सिंह निवासी देवना, श्री रेणुकाजी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने सुबह अस्पताल गेट पर एक व्यक्ति को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई।…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की खबर है। क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक माने जाने वाले शिरगुल देवता बैसाखी मेले को हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय मेले का दर्जा प्रदान कर दिया है। प्रदेश मंत्रिमंडल की हालिया बैठक में लिए गए इस फैसले के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग इसे राजगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को मिली बड़ी मान्यता के रूप में देख रहे हैं।राजगढ़ का बैसाखी मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सिरमौर, शिमला और सोलन जिलों के बिशू मेलों की…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने सिविल अस्पताल हरोली में अतिरिक्त 50 बिस्तरों वाले भवन के निर्माण के लिए 8 करोड़ 42 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से अस्पताल की बढ़ी हुई क्षमता के अनुरूप आवश्यक आधारभूत ढांचे का विकास संभव हो सकेगा। बता दें, सिविल अस्पताल हरोली को पूर्व में 50 से बढ़ाकर 100 बिस्तरों का अस्पताल किया जा चुका है। अब अतिरिक्त 50 बिस्तरों वाले भवन के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से अस्पताल के विस्तार को…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए जनसंवाद समाज की नब्ज को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसी व्यक्ति की समस्या का समाधान होता है, तो व्यवस्था के प्रति उसका विश्वास भी मजबूत होता है। इसी भावना के साथ उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) महिला एवं बाल विकास विभाग, द्वारा विकास खंड शिलाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राबिल में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राबिल के प्रधानाचार्य ललीत कुमार ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित रखने का संदेश दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आए बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता सिंगटा, मिशन शक्ति से जिला समन्वयक कृतिका ठाकुर, पर्यवेक्षक निर्मला देवी व…