नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- सिरमौर के मुख्यालय नाहन में स्थित ऐतिहासिक महिमा लाइब्रेरी में पिछले 1 सप्ताह से लगातार सांप निकल रहे हैं। हालांकि इन सांपो ने लाइब्रेरी में पढ़ रहे किसी भी विद्यार्थी पर जानलेवा हमला नहीं किया है। वहीं लाइब्रेरी में पढ़ रहे विद्यार्थियों को हर समय अपनी जान का खतरा बना रहता है।विद्यार्थियों से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी तक लाइब्रेरी में कुल 7 सांप निकले थे। विद्यार्थियों लक्षद्वारा इनमें से चार सांपों को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया गया है। लेकिन बड़ी बात तो यह है कि 3 सांप अभी भी लाइब्रेरी…
Author: Himachal Varta
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) डाडासीबा में बुधवार को हुई पहली मूसलाधार बारिश ने लोक निर्माण विभाग की पोल खोलकर रख दी। यहां स्थानीय बाजार में उस वक्त माहौल विभाग के खिलाफ तनावपूर्ण हो गया, जब बारिश का पानी दुकानों के अंदर घुसने लगा और सडक़ें अचानक तालाब बन गईं, जिससे दुकानदारों का सामान भी खराब हो गया और दुकानदारों ने मिलकर सडक़ में जहां पानी इकट्ठा हुआ है, वहीं परेशान दुकानदारों ने वहां जमा हुए पानी में किश्ती डालकर विभाग के प्रति रोष प्रकट किया है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या…
नाहन 29 जून (एसपी जैरथ):- देश प्रदेश सहित जिला सिरमौर के नाहन में भी ईद उल अजहा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ईद के इस पावन पर्व पर नाहन के ईदगाह और काली स्थान मस्जिद में सैकड़ों की तादात में मुस्लिम वर्ग के द्वारा नमाज अदा की गई। एक दूसरे को गले लगाते हुए मुबारकबाद भी दी गई।बता दें कि इस्लाम में बकरीद या ईद उल अजहा का बहुत महत्व होता है। इस दिन यह पैगाम दिया जाता है कि जो अपने दिल की सबसे करीब वाली वस्तु होती है उसे दूसरों की बेहतरी के लिए अल्लाह की…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बीते एक सप्ताह से लाल टमाटर ने अपना रंग ऐसे बदला कि इसका असर अब आम आदमी के बजट पर दिखने लगा है। सब्जी के तडक़े का जायका बढ़ाने में रसोई में टमाटर की जरुरत सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में अगर रसोई में टमाटर न हो तो सब्जी का स्वाद भी फीका लगने लगता है। इन दिनों अगर आप ऊना के बाजार में सब्जी खरीदने जाएंगे तो लाल टमाटर के दाम सुनकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल पिछले एक सप्ताह में लाल टमाटर के दाम दोगुना पहुंच गए है। इन दिनों बाजार में लाल…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)घोड़िल जोत में गत रात आसमानी बिजली गिरने से 150 भेड़-बकरियों की मौत हो गई, वहीं भेड़पालक भी इस हादसे में बुरी तरह से झुलस गया है। भेड़पालक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार मणिकर्ण नगरी के ठीक ऊपर गाड़गी की पहाड़ियों पर घोड़िल जोत में यह घटना हुई है। इलाके के भेड़पालक अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए इस जोत में ले जाते हैं। सोनू नामक भेड़पालक भी वहीं का रहने वाला है। घटना में भेड़पालक को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) राजधानी शिमला में हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा कर रख दी है। 2 घंटे की बारिश से शहर के नाले बंद हो गए, जिससे गंदगी लोगों की दुकानों व घरों में जा घुसी। इस बारिश ने प्रशासन के इंतजामों की पोल खोल कर रख दी। बस स्टैंड में नारायण भवन के 4 घरों में पानी भर गया। इसके अलावा यहां पर 3 से ज्यादा दुकानों में नाले के बंद होने से सारा मलबा व गंदगी दुकानों में घुस गई, जिससे दुकानों में रखा खाने-पीने को सारा सामान खराब हो गया है। इससे दुकानदारों को…
नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत कैच द रेन मिशन के तहत प्रमोद कुमार (आई आर एस) मुख्य नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में केंद्रीय निगरानी दल जिला सिरमौर में 26 से 29 जून तक तीन दिवसीय प्रवास पर है । इस दौरान इस दल के साथ संबंधित विभागों द्वारा जिला में विभिन्न जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निगरानी दल द्वारा 26 जून को नाहन विकासखण्ड के सेन की सैर, बनकला व देवनी, 27 जून को पांवटा विकासखण्ड के गांव डांडा, राजपुर, गोज्जर अडेन, किल्लोड तथा क्लाथा बडाना और 28 जून को…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- हाईकोर्ट के आदेशों के बाद पांवटा साहिब के जगतपुर स्थित इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की संपत्तियां तय रिर्जव प्राईज से बढकर नीलाम हुई। काराधान विभाग ने कंपनी की नीलामी के सूचीबद्ध संपत्तियों का न्यूनतम आरक्षित मूल्य 21.09 करोड़ रुपये तय कर रखा था। नीलामी में विभाग ने 22.75 कारोड़ रूपये में नीलाम हुई है। गौरतलब है कि 6000 करोड़ के बहुचर्चित महा घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की आज चौथी बार नीलामी हुर्ई है। कराधान विभाग के ज्वांइट कमीशनर जीडी ठाकुर ने बताया कि इसी साल 18 जनवरी को कंपनी की संपत्तियों 6,36…