नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार ):- पुराने बस स्टैड राजगढ़ में नगर पंचायत ़ द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय में विशेषकर विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सेवा प्रदान की जाए। इस आश्य की मांग कोठिया जाजर पंचायत के उप प्रधान पवन तोमर ने नगर पंचायत से की है । उन्होने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में बच्चे विभिन्न स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने आते हैं जिनमें से अधिकांश बच्चे गरीब होते हैं जोकि शौचालय जाने के दस रूपये अदा नही कर पाते हैं । बताया कि सार्वजनिक शौचालय को नगर पंचायत द्वारा ठेके पर दिया गया है और…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बद्दी और नालागढ़ में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए हैं। बद्दी के संडोली में हुई दुर्घटना में मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जबकि नालागढ़ में सड़क दुर्घटना में मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पहली घटना नालागढ़ में मध्य रात्रि 12 बजे रूपनगर रोड पर बाईपास के समीप चंबा के सहूंता तहसील के सिंबल खोला गांव के 31 वर्षीय मनोज कुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ( लक्ष्य शर्मा ) सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी 29 जून को दोपहर 12 बजे कफोटा मे तथा सांय 3 बजे शिलाई में जन समस्याएं सुनेगे। उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री 30 जून को प्रातः 11 बजे शिलाई विधानसभा क्षेत्र के गांव कोटी बौंच में उठाऊ पेयजल योजना कोेटी बौंच तथा पंचायत घर की आधारशिला रखने के उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी बौंच के भवन का भूमि पूजन करेंगे तथा जन समस्याएं सुनेगे। इसके उपरांत उद्योग मंत्री दोपहर बाद…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) आबकारी एवं कराधान विभाग ने नियमों में संशोधन किया है। विभाग ने शहरी, सामान्य और जनजातीय क्षेत्रों को अलग-अलग श्रेणियों में बांट दिया है। इन इलाकों में होटल में चल रहे बार में लाइसेंस की भारी-भरकम फीस चुकाने के बाद ही शराब परोसी जा सकेगी। इसके अलावा अब बिना ब्रांड पंजीकरण के देसी या अंग्रेजी शराब नहीं बेची जा सकेगी। आबकारी विभाग से पंजीकरण नंबर हासिल करना होगा। इसमें पंजीकरण के लिए 65 हजार और दो हजार रुपए प्रति ब्रांड का भुगतान करना होगा। इसके अलावा वार्षिक फीस भी तय कर दी गई है।…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार सांय यहां बिग एफएम द्वारा आयोजित बिग इम्पैक्ट अवार्ड कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर अभिनेत्री रूबीना दिलैक, अंशू और कार्तिक बाथला, उधम सिंह ठाकुर, गायक मोहन सिंह चौहान, राजेश मल्होत्रा, ममता और विशाल गुप्ता, डॉ. दिनेश बेदी, प्रेम राणा, डॉ.पी.एन. ऋषिकेश, हिमांशु सूद, मनुज शारदिया, राजेश पुरी, पायस, अंकित अग्रवाल, मुकेश भास्कर, भगवान सिंह गिल और डॉ. नीरज शर्मा को विभिन्न क्षेत्रों में उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उद्यमियों और उत्कृष्ट लोगों को सम्मानित करने के लिए बिग…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- प्रसिद्ध पर्वतारोही व हिमाचल की बेटी बलजीत कौर अपनी टीम के साथ चूड़धार ट्रैक पर पहुंची और उन्होंने शिरगुल देवता के दर्शनों के साथ चूड़धार के जंगल में पर्यटकों द्वारा डालें गए कूड़े की सफाई की। इस दौरान बलजीत की टीम ने यहां से करीब 35 किलो कचरा एकत्र किया। जिसे इन्होने नौहराधार पहुंचाया गया। चूड़धार के लिए नौहराधार के रास्ते से इन दिनों हजारों की संख्या में पर्यटकों पहुंच रहे है। इसके साथ ही यह भी एक सत्य है कि जितनी ज्यादा संख्या में पर्यटक पहाड़ों में पहुंच रहे है उतना ही ज्यादा…
नई दिल्ली (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) दिल्ली-एनसीआर में कल रात को बारिश हुई है और आज भी बादलों के बरसने का अनुमान है. मुंबई में भी भारी बारिश हुई है और हिमाचल प्रदेश में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है. वहां कई सड़कों पर भूस्खलन हुआ है. जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 27 जून को दिल्ली-NCR के इलाके में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम स्तर की बारिश होगी. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. 26 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.2…
चंडीगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) इंसेक्टिसाइड्स (इंडिया) लिमिटेड, (आईआईएल) ने नए जमाने का कीटनाशक मिशन पेश किया है। जिसे मिशन नाम दिया गया है। यह धान, गन्ना, सोयाबीन और सब्जियों आदि की फसलों में विभिन्न सुंडीवर्गीय कीट (लैपिडॉप्टेरा पेस्ट्स) के नियंत्रण के लिए प्रभावी है। यह ग्रेन्यूल्स और लिक्विड दोनों के तरह के फार्मूलेशन में उपलब्ण्ध है। इसका काम करने का तरीका अनोखा है, जो अन्य कीटनाशकों के प्रति कीटों के प्रतिरोध को नियंत्रित करता है। मिशन, फसलों के प्रति लाभदायक कीटों के लिए भी सुरक्षित है। मिशन से मिलने वाले लाभों के कारण यह एक शानदार कीटनाशक समाधान…