नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की परीक्षा में सिरमौर की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संगड़ाह उपमंडल की बेटी रंजना शर्मा ने हिंदी विषय में यूजीसी- नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे जिला का नाम रोशन किया है। रंजना शर्मा एक साधारण परिवार से संबंध रखती है। इस सफलता से उन्होंने अभिभावकों व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।रिश्तेदार व जान पहचान के लोगों द्वारा बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। रंजना के माता- पिता खेती कर घर चलाते है। भाई पार्ट टाइम जॉब के साथ…
Author: Himachal Varta
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर अक्षय शर्मा ने बताया कि मैसर्ज ब्ल्यू स्टार कंपनी मोगीनंद एवं कालाआम द्वारा 80 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 20 अप्रैल को आईटीआई, नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया में 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच के अभ्यर्थी भाग ले सकते है जिसमें फीटर, इलैक्ट्रिशियन, टर्नर, वेल्डर, पंप ऑपरेटर, आर.ए.सी. व मशीनिस्ट आदि के ट्रेड शमिल हैं। इसके अलावा इंजिनियरों के 3 पदों पर भी भर्ती की जायगी जिसमें बीई अथवा बीटैक (मैकेनिकल) के पद भरे जायेंगे। कंपनी द्वारा न्यूनतम वेतन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल द्वारा स्कूली छात्रों के लिए एक बेहतर और शानदार पहल की गई है। इसी कड़ी में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में श्री साईं ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल के प्रोजेक्ट स्कूल स्टूडेंट्स हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम के अंतर्गत विद्यालय के छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जा रहा है। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के 1000 से अधिक बच्चों का विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण किया जा चुका है तथा अन्य छात्रों का परीक्षण आने वाले दिनों में होगा। स्कूल स्टूडेंट्स हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम के तहत मिशन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन से 1672 वीवीपैट, सीयू व बीयू मशीनें आज सोमवार को वाहनों से बंगलुरू भेजी गईं है। जानकारी के अनुसार ये मशीनें एम टू मॉडल और एच एंड जे सीरिज की हैं, जो काफी पुरानी हो चुकी हैं।बता दें इन सभी को पुलिस व अधिकारियों की निगरानी में नाहन से भेजा गया। बताया जा रहा है कि इन सभी खराब मशीनों को बंगलुरू में नष्ट किया जाएगा।यहां से भेजी गई मशीनों में एम-2 मॉडल की 1549 वीवीपैट के अलावा एच एंड जे सीरिज के 86 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 37…
सोलन( हिमाचल वार्ता न्यूज) पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लगातार कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियों को लेकर उपहास उड़ा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस द्वारा यह गारंटियां कभी भी पूरी नहीं की जाएगी। दो दिन पूर्व उन्होंने यह कहकर सुक्खू सरकार पर तंज कसा था कि उनके घर के आगे गोबर के ढेर लग चुके हैं। गारंटी के अनुसार कांग्रेस उनसे कब यह गोबर खरीदेगी। इसे लेकर मलौण मेले में पहुंचे सीपीएस संजय अवस्थी ने जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा कि हाथ से सत्ता निकल जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री पूरी तरह से बौखला चुके हैं।…
श्री रेणुका जी (हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर के उपमंडल श्री रेणुका जी बांध परियोजना के दो बड़े अधिकारियों का तबादला हो गया है। हिमाचल प्रदेश पावर कार्पोरेशन ने परियोजना के महाप्रबंधक (जीएम) व उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के तबादला आदेश जारी कर दिए है। इसके साथ ही उन्हें अपने पदों पर ज्वाइनिंग देने को कहा है।परियोजना कार्यालय में करीब नौ माह पूर्व ही पदभार ग्रहण कर चुके महाप्रबंधक एमके कपूर का तबादला कर उन्हें किन्नौर भेजा गया है। जबकि, उप महाप्रबंधक सुनील ठाकुर को भी पार्वती जल विद्युत परियोजना चंबा स्थानांतरित किया है। हालांकि इन दोनों पदों पर दूसरे अधिकारियों की…
राजगढ, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा)14 से 16 अप्रैल तक आयोजित किए जा रहे ज़िला सिरमौर का प्रसिद्व एवं पारंपरिक तीन दिवसीय बैशाखी मेले की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल पुलिस बैंड हारमनी ऑफ द पाईनस ने एक से बड़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के साथ-साथ लोगों को नाचने व थिरकने पर मज़बूर कर दिया। हिमाचल पुलिस बैंड ने ये मेरा इंडिया-आई लव म्ई इंडिया, लागा ढोलो रा ढमाका, कोई मिल गया क्या बताउं यारो आदि गानों से लोगों का स्वस्थ मनोरंजन किया। इसके अलावा प्रसिद्व कलाकार राजीव राजा और तनूजा चौहान ने भी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के नाहन-श्री रेणुका जी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भिजवाया गया है, यहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने एक महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।घायलों की पहचान चरिश पुत्र कृष्ण कुमार निवासी पानीपत हरियाणा, संगीता (45) पत्नी कृष्ण कुमार, यतिन (24) पुत्र दिनेश कुमार रोहनी सेक्टर-17 दिल्ली व आशु (38) पत्नी कमल के रूप में हुई है।वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर…