नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के धौला कुआं में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, दीपक बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ट्रैक्टर के पीछे थ्रेसिंग मशीन लगी हुई थी, जिससे युवक की टक्कर हो गई। हादसा…
Author: Himachal Varta
रामपुर बुशैहर-( हिमाचल वार्ता न्यूज).रामपुर बुशैहर में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां सतलुज किनारे एक दम्पति नदी में बह गए।जिसमें महिला को स्थानीय युवकों ने बचा लिया लेकिन उसका पति बह गया। इस घटना में बचाने उतरा एक युवक भी डूब गया जिसकी मौत हो गई।पुलिस थाना ब्रो के तहत सतलुज नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक हैदराबाद का और दूसरा स्थानीय है। पुलिस ने स्थानीय युवक का शव बरामद कर लिया है जबकि हैदराबाद के युवक के शव की नदी में तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार नेहा पत्नी…
नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह) उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में नशा कारोबार के विरूद्ध कठोर कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध व्यापार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा चाहे उस व्यक्ति की पहुंच कितनी ही बड़ी क्यों न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का ध्येय प्रदेश को नशामुक्त बनाना है जिसके लिए हम लागातार प्रयासत हैं।उप मुख्यमंत्री ने यह उदगार आज नाहन के सर्किट हाउस में मीडिया के साथ संवाद करते हुए व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि सिंथेटिक ड्रग से प्रदेश के युवाओं को बचाने की बहुत आवश्यकता…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):- उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यहां नाहन फाउंड्री में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से इसके निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 28 करोड़ रुपए की लागत से ऑडिटोरियम एवं म्यूजियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसका शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था और अब हमारी ही सरकार इसका कार्य एक साल के भीतर पूरा कर लोगों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण कार्य लगभग 65 प्रतिशत हो…
राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :- सिरमौर ज़िला के राजगढ़ में मनाए जा रहे तीन दिवसीय पारंपरिक बैशाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार अरविंद राजपूत और प्रदेश सुप्रसिद्व कलाकारों डॉ0 मदन झालटा, कुमार साहिल, प्रदीप शर्मा और अन्य कलाकारों ने अपने सुरीले एवं रसीले गानों से लोगों को खूब मनोरंजन करवाया। स्टार कलाकार अरविंद राजपूत ने ईक हसीना थी, ईक दिवाना था, ऐसे लहरा के वो रूबरू आ गई, जट यमला पगला दिवाना गानों से दर्शकों को थिरकने पर मज़बूर किया जबकि सुप्रसिद्व कलाकार डॉ0 मदन झालटा ने माला-रे-माला-रे, गुडोरी बेली रे, उन्दी चाली मेले खे…
नदी नालों में किया कचरा डंप तो होगी कड़ी कार्यवाही बोले राम कुमार गौतम नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला में कूड़ा कचरा प्रबंधन और अवैध डंपिंग को लेकर उपायुक्त सिरमौर आर के गौतम के द्वारा नगर निकाय एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।डीसी सिरमौर आरके गौतम ने अधिकारियों को जिम्मेवारी सुनिश्चित करते हुए कहा कि कचरे की उचित प्रबंधन व्यवस्था को अपने…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-पावंटा साहिब ई -रिक्शा चालक मनमाना किराया सवारियों से वसूलते थे जिसको लेकर अब एसडीएम गुंजित चीमा ने किराए की लिस्ट जारी की है।एसडीएम चीमा ने ई -रिक्शा चालकों के लिए रेट लिस्ट जारी कर बताया कि इस रेट लिस्ट से अधिक अगर कोई रिक्शा चालक यदि किराया वसूलता है तो ,उस पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी ई रिक्शा चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई ई रिक्शा चालक सवारियों से बदसलूकी करता है या गैर जिम्मेदाराना तरीके से रिक्शा चलाते हुए पाया गया तो ई रिक्शा परमिट…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- उपमंडल पावंटा साहिब में गेंहू की सुरक्षा के लिये फायर बिग्रेड के वाहनों को तैनात करने बारे में आज रोड सेफ्टी क्लब ने एसडीएम गुंजित सिंह चीमा को एक ज्ञापन सौंपा। रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों का कहना है कि पावंटा में गेंहू की फसल पकनी शुरू हो गई है,बीतें सालों में विभिन्न क्षेत्रों में हर साल गर्मीयों के दिनों में शॉट सार्किट होने की वजह से आग की घटनायें हो चुकी है। लेकिन इस बार ऐसा न हो इसके उचित इंतजाम किये जाएँ क्योंकि ,दमकल की गाडीयां रामपुरघाट खड़ी होती है आग की घटना अगर…