केलांग ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) केलांग:मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो पर्यटकों की मौत का मामला सामने आया है। प्रथम दृष्टी में दोनों पर्यटकों की मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी लाहुल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि लाहुल-स्पीति एक ऊंचाई पर स्थित जिला है। यहां पर हवा में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है, ऐसे में कोई भी व्यक्ति या पर्यटक जिसे सांस से संबंधी कोई दिक्कत हो तो…
Author: Himachal Varta
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सुंदरनगर:हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर हादसों का दौर जारी है और लगातार मामले में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में बुधवार देर शाम किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर के हराबाग में टमाटर के क्रेट से लदे बेकाबू ट्रक द्वारा 3 अन्य वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी गई। इस हादसे में तेज रफ्तार ट्रक के अलावा जीप,ट्रक और कार ही बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। हादसे के बाद टमाटर से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया और उसमें लदे हुए टमाटर सड़क में बिखर गए। इस हादसे…
नैनीताल ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) नैनीताल। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पिथौरगढ़ मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कार सवार 9 लोगों की मौ*त हो गई जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय 11 लोग कार में सवार होकर पिथौरागढ़ के होकरा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे। इसी बीच उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के शिकार लोग बागेश्वर तहसील के कपकोट, शामा और भनार…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में 25 जून को भगवान श्री जगन्नाथ जी की 15वीं रथ यात्रा निकाली जाएगी। इन दिनों रथ यात्रा की तैयारियां जोरों से चल रही है। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल द्वारा नाहन में 2009 से इस रथयात्रा की शुरुआत उड़ीसा स्थित श्री जगन्नाथ पुरी में निकाली जाने वाली विश्व प्रसिद्ध भव्य रथयात्रा की तर्ज पर की थी। अब यह शहर का सबसे बड़ा वार्षिक धार्मिक उत्सव बन गया है।रथ यात्रा में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तथा उत्तराखंड के कृष्ण भक्त बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। भगवान श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा…
काँगड़ा (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कांगड़ा। नेशनल हाइवे मटौर-शिमला पर समेला में सुरंग के पास एक ट्रक के इंजन में आग लग गई । आग लगने से ट्रक का अगल हिस्सा पूरी तरह से जल गया है। ट्रक ड्राइवर समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार घटना के समय ट्रक नंबर PB13 PQ 8306 कांगड़ा के कच्छयारी से बरनाला की तरफ जा रहा था। इसी बीच समेला…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में हैं और पार्टी नेताओं से लगातार मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री हिमाचल सदन से मंगलवार शाम निकले और लंबी बैठक के लिए बाहर रहे। बुधवार को भी दोपहर बाद कांग्रेस हाइकमान से मुलाकात के लिए हिमाचल सदन से निकले। इस दौरान उनके साथ उनके राजनीतिक सलाहकार के अलावा और कोई नेता या अधिकारी नहीं था। दरअसल, हिमाचल मंत्रिमंडल में तीन पद भरना अभी बाकी है। कांग्रेस संगठन में भी कुछ बदलावों की आहट है। कई राज्यों में इस तरह के बदलाव हो रहे हैं। चूंकि लोकसभा चुनाव भी नजदीक…
सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राज्यस्तरीय मां शूलिनी मेले की सांस्कृतिक संध्या समेत अन्य कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन द्वारा रूपरेखा तैयार कर ली है। जिला प्रशासन ने सांस्कृतिक संध्या को सफलता पूर्ण आयोजित करने के लिए विभिन्न योजनाएं भी तैयार की है। मां शूलिनी मेले को लेकर इस वर्ष पंजाबी, पहाड़ी समेत बॉलीवुड कलाकर मेले में धमाल मचाएंगे। बुधवार को सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धनीराम शांडिल ने कहा राज्यस्तरीय मां शूलिनी मेला 23 जून को शुरू होगा। पत्रकारवार्ता के दौरान उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार ) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जिला की सभी सड़कों, पेयजल योजनाओं, स्वास्थ्य संस्थानों, विद्युत आपूर्ति, परिवहन आदि जरूरी जन सेवाओं को आगामी मौनसून के दृष्टिगत क्रियाशील और दुरूस्त बनाये रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को मौनसून के दृष्टिगत संभावित आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने रहना चाहिए ताकि घटना के उपरांत समय पर राहत एवं पुनर्वास का कार्य किया जा सके। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) सुमित खिमटा आज बुधवार को नाहन में डीडीएमए सिरमौर की आगामी मौनसून की तैयारियों के लिए…