नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने जिला के सभी अधिकारियों को 15 मार्च से पूर्व समस्त विकासात्मक परियोजनाओं की फारेस्ट क्लीयरेंस सम्बन्धी लंबित औपचारिकताएं पूर्ण करने के निदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फारेस्ट क्लीयरेंस में अनावश्यक देरी के कारण विकास कार्यों के कार्यान्वयन में बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के अलावा प्रदेश स्तर पर भी विभिन्न विकास परियोजनाओं के फारेस्ट क्लीयरेंस सम्बन्धी मामलों की लगातार उच्च स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है। उपायुक्त शनिवार को नाहन में वन विभाग के साथ लोक निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सभी सम्बन्धित विभागों के…
Author: Himachal Varta
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला दंडाधिकारी सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय उच्च मार्ग-707 पर गंगटोली के समीप सड़क की आवश्यक मुरम्मत एवं रखरखाव के दृष्टिगत यह मार्ग सभी किस्म के वाहनों की आवाजाही के लिए 3 मार्च को प्रातः 11 बजे से 4 मार्च तक पूर्णतः बंद रहेगा। इसी प्रकार यह मार्ग 5 मार्च से 10 मार्च तक रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक वाहनों के परिचालन के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। आर.के. गौतम ने बताया कि उच्च मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहने की अवधि के दौरान इस मार्ग पर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) : – पुलिस थाना शिलाई के अंतर्गत नेशनल हाईवे के कार्यों में लगी पोकलैंड मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। मजदूर की पहचान शीशपाल निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को करीब 3:30 बजे गगटोली के समीप एनएच पर दो पोकलैंड मशीनें कटिंग के कार्यों में जुटी हुई थी। इसी दौरान मृतक शीशपाल सड़क पर फ्लैग मैन का कार्य कर रहा था। शीशपाल सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों को…
नाहन, (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि फायर सीजन 2023-24 के दृष्टिगत वनों में आगजनी की संभावित घटनाओं को देखते हुए सिरमौर जिला में 15 मार्च से 30 जून 2023 तक ठीकरी पहरा (नाईट पेट्रोलिंग) आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि ठीकरी पहरे के लिए सभी ग्राम पंचायत, अधिसूचित एरिया समिति, नगर परिषद और नगर पंचायतों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगजनी की घटनाओं की सूचना और इस पर नियंत्रण पाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों की सहायता हेतु सभी सम्बन्धित ग्राम पंचायतें, अधिसूचित एरिया समिति, नगर परिषद और नगर…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में 11वीं कक्षा की छात्राओं द्वारा 12वीं कक्षाओं को विदाई पार्टी दी गई। विदाई समारोह का आयोजन 11वीं कक्षा की तीनों संकाय कला विज्ञान और वाणिज्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं का स्वागत रोली अक्षत लगाकर किया गया। 11वीं कक्षा की छात्राओं ने बारहवीं की छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जिसमें फैशन शो, कुर्सी दौड़, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता इंटेलिजेंस टेस्ट आदि थे। 11वीं और 12वीं की छात्राओं ने अपनी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। 12वीं की छात्रा आशी अत्री ने…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज): -जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय कफोटा में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ध्यान सिंह तोमर की अध्यक्षता में ‘शिक्षक-अभिभावक संघ’ की एक विशेष बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष दाता राम शर्मा व समस्त कार्यकारीणी तथा महाविद्यालय के समस्त शिक्षक व गैर शिक्षक सभी ने भाग लिया।इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय काफोटा में पेश आ रही विभिन्न समस्याओं व बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के विषय में गहन मंथन किया गया। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. डीएस तोमर ने कहा कि इस दौरान…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :- जालंधर-जम्मू रेल मार्ग पर तीन बदमाश ट्रेन में यात्रियों के सामान से छेड़छाड़ कर रहे थे। जब ट्रेन में सवार एक फौजी ने उनका विरोध किया तो उन तीनो बदमाशों ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। घटना के बाद घायल को गंभीर हालत में टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्स्कों ने उसे होशियारपुर के सिविल अस्पताल में रेफर किया है। बता दें फौजी 25 वर्षीय सचिन शर्मा पुत्र देव स्वरूप निवासी नब्बल गांव उपमंडल पच्छाद जिला सिरमौर का रहने वाला है।जानकारी के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- फाल्गुन मास में देश के हर हिस्से में होली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। रंगों के इस पर्व को देश में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। खुशी और उमंग लिए होली का पर्व हिमाचल के ऐतिहासिक व धार्मिक नगरी पांवटा साहिब में होला मोहल्ला उत्सव के रूप में मनाया जाता है। गुरु गोविंद सिंह द्वारा शुरू किए गए होला मोहल्ला को पांवटा साहिब में सदियों से मनाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिखी कौम में वीरता का रस भरने के लिए किया था।…