नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) एच.पी. (आई) कंपनी एन.सी.सी. नाहन के कार्यालय में 3 मार्च 2023 को निष्प्रयोज्य वस्तुओं की नीलामी की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति प्रातः 10 बजे तक एनसीसी कार्यालय नाहन में उपस्थित होकर इस प्रक्रिया में शामिल हो सकता है।नीलाम होने वाली वस्तुओं में बैल्ट वेस्ट वेब, ट्राउजर बी.डी. सर्ज, ट्राउजर कंबेट, जेकेट कंबेट, जर्सी खाकी, बैजिज पगड़ी, बीटर फायर, एनसीसी कोर्पस एब्रीवियेशन बोर्ड और हुक फायर शामिल हैं। एनसीसी कार्यालय नाहन ने यह जानकारी प्रदान की है।
Author: Himachal Varta
27 साल बिरोजा फैक्ट्री नाहन में बतौर चीफ केमिस्ट की दी सेवाएं नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-ऐतिहासिक धरोहर माने जाने वाली प्रदेश की सबसे पुरानी और पहेली तारपीन फैक्ट्री के चीफ केमिस्ट संजय शर्मा सेवानिवृत्त हो गए हैं। करीब 27 साल इस सरकारी उपक्रम को अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं देने वाले संजय शर्मा केमिस्ट के साथ-साथ फैक्ट्री मैनेजर भी थे। उनकी सेवानिवृत्ति पर फैक्ट्री के तमाम कर्मचारियों और अधिकारियों के द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वहीं फैक्ट्री के अधिकारियों ने बताया कि इस कारखाने के इतिहास में बेहतर सेवाएं देने के लिए संजय शर्मा का नाम हमेशा याद रखा जाएगा।गौरतलब…
प्रदेश में अब 50 रुपए महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, कमर्शियल मिलेगा 351 रुपए महंगा नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-पेट्रोलियम मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आज से एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर अब सब्सिडी के बावजूद 50 रुपए और अधिक रेट में मिलेगा। एलपीजी 14.5 किलो का सिलेंडर जहां पहले शिमला में 1098.50 रुपए तथा सिरमौर में 1148 रुपए में…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- प्राकृतिक खेती अपनाएं- सुधरेगी मिट्टी की सेहत और मिलेगा सुरक्षित भोजन:कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर (धौलाकुआं) द्वारा प्राकृतिक खेती पर ज़िला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन केंद्र के परिसर धौलाकुआं में किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के निदेशक, प्रसार शिक्षा डा. विनोद कुमार शर्मा मुख्य अतिथि थे और उन्होंने दीप प्रज्वलित कर किसान जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया। डा. विपन शर्मा, सह- निदेशक, प्रसार शिक्षा विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिविर में उपस्थित हुए। इस बैठक में डा० सुखदेव पलियाल, सह निदेशक, अनुसंधान केंद्र, धौलाकुआं, डा० विशाल राणा, सह निदेशक, औद्यानिकी अनुसंधान केंद्र,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- स्टार प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रत्येक जिले के लगभग 200 मुखिया को तकनीकी संवर्धन प्रशिक्षण का कार्य जिला सिरमौर में पूरा हो चुका है। जिला परियोजना अधिकारी ऋषि पाल शर्मा ने पांवटा साहिब में जिला स्तरीय चौथे चरण की प्रशिक्षण शाला के समापन अवसर पर विद्यालयों के मुखिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुखिया केवल प्रशासक नहीं है। विद्यालय प्रबंधन के लिए उसे सुविधा उपलब्ध करवाने वाले व्यक्तित्व के रूप में काम करना होता है जिसके लिए उन्हें तकनीकी रूप से मजबूत होना तथा नेतृत्व के गुणों को विकसित करना आवश्यक है। सिरमौर के…
पांवटा साहिब ( हिमाचलवार्तान्यूज)(एसपी जैरथ):-पांवटा साहिब में एक व्यक्ति से 97 ग्राम चरस बरामद की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक को धर दबोचा, जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को चरस बरामद हुई।इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी रामाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नजदीक खोडोंवाला समय करीब 2.55 PM बजे गांव चिलोई सड़क खोडोवाला खाला से मेहरुवाला पर गांव चिलोई रास्ते की ओर जा रहा है। उन्होंने जब इस व्यक्ति जिसने अपने दाहिने हाथ में हरे रंग का पॉलिबेग पकड़ा हुआ था। जिसे रोका गया तथा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्व जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेला आगामी 21 और 22 मार्च, 2023 को काली केहड़ क्रिकेट मैदान नजदीक उप तहसील कार्यालय नारग में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष मां नगरकोटी मेला कमेटी एवं एसडीएम सराहां डॉ0 संजीव कुमार धीमान ने आज यहां ग्राम पंचायत हाल नारग में मेले की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 21 मार्च को मां नगरकोटी देवी की पारंपरिक पूजा अर्चना…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ): – पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को जरजा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक अजय सोलंकी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने बताया कि यहां करीब 2 दर्जन से अधिक परिवार रहते हैं और अभी तक यहां पर पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ है और लोगों को टैंकर के जरिए पानी मंगवाना पड़ता है।लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र के लिए जल शक्ति महकमे द्वारा दो लाइनें बिछाई जा रही है जिसमें से अढ़ाई इंच की एक लाइन एकमात्र व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए बिछाई जा रही है और…