पांवटासाहिब( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- ऐतिहासिक होली मेले में झूलों के लिए सबसे अधिक 57 लाख 40 हजार रुपए की बोली लगाने वाले ठेकेदार ने काम छोड़ दिया है। जीएसटी के मुद्दे पर सहमति नहीं बनने पर ठेकेदार ने मेले में झूले लगाने से मना कर दिया। इसके बाद नगर परिषद ने उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया।7 फरवरी को पांवटा साहिब नगर परिषद ने होली मेले में झूले लगाने के लिए बोली रखी थी। उसमें उत्तर प्रदेश के ठेकेदार पप्पू ने रिकॉर्ड 57 लाख 40 हजार रुपए की बोली लगाई जो सबसे अधिक रही। दूसरे नंबर पर रहे ठेकेदार…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के उपमंडल पच्छाद के सराहां में बस अड्डे के समीप मारपीट का मामला सामने आया है, यहां 4 युवक एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उससे हजारों की नकदी सहित सोने की चेन लेकर फरार हो गए हैं। पीड़ित की पहचान विशाल निवासी गांव नावल, डाकघर भेलन के रूप में हुई है। पीड़ित के भाई सूर्य प्रकाश ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकरी के मुताबिक, विशाल रोज की तरह रात को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र द्वारा पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर समाज सेवक व उद्यमी नरेन्द्र पाल सिंह सहोता, विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल नरेश चौहान, बतौर सम्मानित अतिथि देविंदर सहानी, प्रधानाचार्य, गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के अलावा मीडिया के संमानित सदस्यों ने शिरकत की। पूरे क्षेत्र की वीरनारियां व पूर्व सेनिक परिवार सहित उपस्थित रहे। सर्वप्रथम उपस्थित सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की विधिवत शुरुआत की। कार्यक्रम…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला का दूरदराज क्षेत्र शिलाई पिछले कुछ वर्षों के दौरान विकास की दृष्टि से काफी उपेक्षित रहा है। इस समूचे क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करना और जन आकांक्षाओं को पूरा करना मेरा नैतिक कर्तव्य है। यह बात उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सोमवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत टिंबी में एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसा ईमानदार नेतृत्व प्रदेश को मिला है और निश्चित तौर पर अगले 5 सालों में व्यवस्था परिवर्तन करने के सपने को हम साकार करेंगे। उन्होंने हिमाचल…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सालों पहले लाखों के बजट से शहर में बिछाई गई इंटरलॉक टाईल्स लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है। इंटरलॉक टाईल्स का सरफेस चिकनाहट वाला होने की वजह से प्रमुख सड़कों पर र्दुघटनाऐं बढ रही है । खास तौर से दो पहिया वाहनधारक आए दिन टाईल्स पर गिर रहे है। उधर जब से लोक निर्माण विभाग व नगर परिषद ने अपने अधीन आने वाली सड़कों पर इंटरलॉक टाईल्स बिछाई है उसी दिन से ही पेयजल के कैंक्शनों को जोडऩे के लिए व लीकेज आदि को रोकने के लिए लगातार खुदाई लोगों के कहने पर…
ददाहू( हिमाचल वार्ता न्यूज) :-ददाहू खदाल मे ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापना दिवस 21 फरवरी 2023 दिन मंगलवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हनुमान जी मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा मुख्य यजमान पुष्पा देवी विनीत अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र मे एकमात्र यह ग्यारह मुखी हनुमानजी की मूर्ति लगी है। बताते हैं कि दूर-दूर तक ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति कई भी स्थापित नहीं है। खदाल मे गोसदन का भी पूर्व मे निर्माण हो चुका है। आयोजको ने बताया कि ग्यारह मुखी हनूमान जी की मूर्ति कल्याण ओर सुख शाॅन्ति हेतू की गई…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- मिनी जू रेणुकाजी में बंगाली टाइगर का जोड़ा लाने को लेकर बाड़े के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। वन्य प्राणी विभाग ने बाड़े के निर्माण कार्य को एक विश्वसनीय एजेंसी को सौंप दिया है। बंगाली टाइगर एसी बाड़े में रहेंगे। इसका निर्माण एचपीएसआईडीसी (हिप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम) बद्दी करेगा। निगम की टीम ने इसके लिए हामी भी भर दी है। निगम के वरिष्ठ अभियंता जरियाल के नेतृत्व में एक टीम बाड़े के निर्माण स्थल का दौरा करके लौट गई है।1.20 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक व वातानुकूलित बाड़े…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :-जिला सिरमौर में महाशिवरात्रि का पर्व अपार श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों और शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो चुकी थी। जिला के प्रमुख शिव मंदिरों में शुमार करने वाले पौड़ीवाला, नीलकंठ मंदिर, पच्छाद के भूरेश्वर मंदिर, चूड़ेश्वर मंदिर, नीलकंठ महादेव जोगनवाली प्राचीन शिव मंदिर पातलियों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रानीताल के ऐतिहासिक पंचमुखी शिव मंदिर, 11 मुखी हनुमान मंदिर खदाल ददाहू, शिव मंदिर यशवंत बिहार आदि प्रमुख शिवालयों में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया।वहीं हिमाचल के कालाअंब समीप झड़ा…