पांवटा ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पांवटा-गुम्मा नेशनल हाईवे 707 पर टिंबी के समीप भारी भूस्खलन हो गया, जिससे एनएच पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। यहां पूरा ही पहाड़ दरक कर नीचे गिर गया है।स्थानीय लोगों के मुताबिक नेशनल हाईवे को डबल लेन करने का कार्य चल रहा है। जगह-जगह कटिंग करने की वजह से 2 माह में यहां पांचवीं बार भारी भूस्खलन हुआ है। वीरवार सुबह करीब 9:30 बजे टिम्बी के समीप हुए भूस्खलन से जहां आवाजाही बाधित हो गई है, वहीं क्षेत्र के लोगों के लिए फिर से परेशानियां उत्पन्न होने वाली हैं। दरअसल भूस्खलन…
Author: Himachal Varta
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर अक्षय शर्मा ने बताया कि मैसर्ज बी.ई. फार्मास्यूटिकल, पांवटा साहिब और मैसर्ज राजश्री फैब्रिक्स काला आम जिला सिरमौर द्वारा 39 पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए 21 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में 23 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इस कैंपस इंटरव्यू में 90 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए इसी प्रकार के कैंपस इंटरव्यू का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहेगा।
चार्जिंग स्टेशन स्थापित के लिए स्थान किए चिन्हित नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सरकार के आदेशों के बाद डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की कवायद तेज हो गई है। इन बसों को चार्ज करने के लिए एचआरटीसी ने जिला में 4 जगह चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए स्थान चिन्हित कर लिए है।मीडिया से बात करते हुए परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने बताया कि सरकार के आदेशों के मुताबिक जिला सिरमौर में 4 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे है। चार्जिंग स्टेशन में से एचआरटीसी वर्कशॉप नाहन में…
एमवी एक्ट का किया उल्लंघन नंबर प्लेट की जगह दूल्हा दुल्हन का नाम नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-सड़क पर सुरक्षा को लेकर इन दिनों सिरमौर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। मंगलवार को एनएच-07 पावटा की ओर शहीद स्मारक के पास माजरा पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया।पुलिस कर्मचारियों का मुख्य उद्देश्य बगैर हेलमेट, सीट बेल्ट तथा…
संस्थानों की संख्या बढ़ाना लक्ष्य नहीं, ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला का दूरवर्ती क्षेत्र शिलाई पिछले पांच सालांे के दौरान विकास की दृष्टि से बहुत पिछड़ गया। शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों मंे स्टाफ की कमी रही है जिसके चलते क्षेत्र की जनता को अनेक असुविधाओं का नित्य प्रति सामना करना पड़ रहा है। यह बात उद्योग, संसदीय…
मंदिर के सैफ में रखे लाखों रुपए के अमेरिकी डॉलर भी गायब, ग्रामीणों ने किया खुलासा नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-जिला में आए दिन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है। चोरों के होंसले इस कदर बुलंद हो गए है कि अब उन्होंने मंदिर में भी सेंधमारी करनी शुरू कर दी। मामला जिला सिरमौर के त्रिलोकपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर का है, यहां श्रद्धालुओं द्वारा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन में स्थित डॉ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में अब विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार हो सकेंगे। एमबीबीएस के बाद अब मेडिकल काॅलेज को पोस्ट ग्रेजुएशन (पी.जी.) की कक्षाएं लगाने की अनुमति भी मिल गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एन.एम.सी.) ने मेडिकल काॅलेज को इसकी मंजूरी दी है।एनएमसी ने मेडिकल काॅलेज को कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट में पीजी की 3 सीटों पर कक्षाएं शुरू करने की अनुमति दी है। टीम ने पीजी को लेकर कुछ औपचारिकताओं को पूरा करने के निर्देश मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को दिए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अब…
श्री रेणुका जी (हिमाचल वार्ता न्यूज) राजीव कुमार। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव धवाड़ी के 32 वर्षीय कुलदीप सिंह का शव करीब सवा माह बाद ददाहू से कुछ दूरी पर गिरी नदी के साथ लगते जंगल में बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार पशु चराने किसी शख्स द्वारा पेड़ पर गली सड़ी लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सोमवार को खबर लिखे जाने तक Forensic Lab जूनगा, शिमला से विशेषज्ञों की Team यहां पहुंच चुकी थी। जानकारी के अनुसार, PGI Chandigarh में उपचाराधीन अपने ससुर से मिलने के बाद के लिए घर लौट रहे कुलदीप 11 AM…