सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी कण्डाघाट एवं उपमण्डल विधिक सेवाएं प्राधिकरण समिति कण्डाघाट की अध्यक्ष चुनौती संगरौली ने कहा कि विधिक साक्षरता जहां आम जन को कानूनी रूप से सशक्त बनाती है वहीं उन्हें जीवन में विधि के अनुसार सही मार्ग पर चलने में सहायता भी करती है। चुनौती संगरौली आज यहां उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति कण्डाघाट द्वारा बाहरा विश्वविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय विशाल विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं उपमण्डल विधिक सेवा प्राधिकरण कसौली के अध्यक्ष अशोक कुमार वत्सल ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय सुलभ बनाना और विधिक सहायता पहुंचाना है ताकि कोई भी व्यक्ति कानून के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित न रहे। अशोक कुमार आज उपमण्डल विधिक सेवा समिति धर्मपुर द्वारा राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में आयोजित विशाल विधिक साक्षरता शिविर को सम्बोधित कर रहे थे। अशोक कुमार वत्सल ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है। न्यायपालिका का मुख्य…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-शहर के ऐतिहासिक विला राउन्ड में एक तेंदुए की आमद से सुबह सैर को आने वाले लोग ख़ौफ़ज़दा बताए जाते हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा दांव पर लगी है। मिली जानकारी के अनुसार विला राउन्ड नियमित आ रहे कई लोगों ने मीडिया को बताया कि पिछले कई दिनों से तेंदुए की हलचल से सेर करने में डर लग रहा है। उन्होंने बताया कि तेंदुए के इलावा कुछ शावक भी देखे गए हैं। ऐसे अब सैर पर आने वाले लोगों को सतर्क रहना चाहिए, लव बर्ड को भी फिल हाल एकान्त में जाने से परहेज…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदनी के प्रतिभाशाली 100 से अधिक छात्र व छात्राओं को शैक्षणिक व खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उद्योग मंत्री आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदनी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए जीवन में मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने कौशल और प्रतिभा के…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार की अध्यक्षता में आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, ज्वाली में उपमंडल स्तरीय विकास कार्य समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ज्वाली उपमंडल के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति तथा विधायक प्राथमिकताओं के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं की स्थिति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कृषि मंत्री ने सभी विभागों की योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए,…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- पालमपुर के कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के समापन समारोह में अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सहकार प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा हिमाचल प्रदेश सहकारिता नीति-2025 का अनावरण किया और संक्षिप्त वीडियो के माध्यम से इसका शुभारंभ भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सहकारिता आंदोलन का जन्मदाता है और सहकारिता जगत को दिशा देने वाला राज्य रहा है। सहकारिता पर हर घर का विश्वास टिका है। इसकी अलख ऊना से…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अंतर्गत ग्राम पंचायत भड़ोली कलां में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का निरीक्षण किया। यह कार्यशाला मिस्त्री, कारपेंटर (बढ़ई) तथा वायर वाइंडर से संबंधित कारीगरों के लिए आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य मजबूत, सुरक्षित एवं आपदा-रोधी आवास निर्माण को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम 17 दिसम्बर से 22 दिसम्बर 2025 तक भड़ोली कलां पंचायत में आयोजित किया गया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने प्रशिक्षण मॉड्यूल, व्यावहारिक अभ्यास तथा निर्माण से जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं की समीक्षा की और प्रतिभागियों से संवाद कर भूकंप-रोधी निर्माण…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- इस वर्ष 19 से 25 दिसंबर तक मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के तहत शनिवार को एसडीएम कार्यालय बड़सर की ओर से ग्राम पंचायत भवन गारली में ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसीलदार धर्मपाल नेगी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र की 8 ग्राम पंचायतों की लगभग 36 जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। इनमें से अधिकांश जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। जबकि, अन्य जनसमस्याओं के भी अतिशीघ्र निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।