बिलासपुर, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आज टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की टीम और जिला प्रशासन के मध्य एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने की। राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से संयुक्त निदेशक राजेश गुलेरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला बिलासपुर को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकार की वचनबद्धताओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई तथा…
Author: Himachal Varta
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- नगर एवं ग्राम योजना (टीसीपी) विभाग के मंडलीय कार्यालय हमीरपुर ने शुक्रवार को यहां मिनी सचिवालय के सभागार में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बड़सर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली समस्त पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर नगर एवं ग्राम योजनाकार हरजिंदर सिंह, सहायक योजनाकार मनीषा रांगड़ा और अन्य अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम 1977 और हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना नियमों के उद्देश्य, प्रावधानों, क्षेत्राधिकार, वैधानिक दायित्वों तथा समय-समय पर किए गए संशोधनों की…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- इस वर्ष 19 से 25 दिसंबर तक मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के तहत शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय बड़सर की ओर से ग्राम पंचायत भवन बणी में ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसीलदार धर्मपाल नेगी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र की 8 ग्राम पंचायतों की जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। इनमें से अधिकांश जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
ऊना, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रगतिशील एवं संवेदनशील नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के जरिए दिव्यांगजनों को आर्थिक सुरक्षा, सम्मानजनक जीवन और आत्मनिर्भरता प्रदान की जा रही है, ताकि वे समावेशी शिक्षा, कौशल विकास और समाज की मुख्यधारा से प्रभावी रूप से जुड़ सकें। प्रदेश सरकार के ये प्रयास मुख्यमंत्री की जन-हितैषी और समावेशी सोच को प्रतिबिंबित करते हैं। मुख्यमंत्री का स्पष्ट मानना है कि दिव्यांगजनों को केवल सहायता तक सीमित रखना…
मंडी, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के तहत देशभर में चल रहे अनक्लेम्ड धन वापसी अभियान आपकी पूंजी, आपका अधिकार के अंतर्गत मंडी में 22 दिसम्बर को एक विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा गांधी चौक मंडी में प्रातः 11 बजे से आरंभ होगा। अग्रणी जिला प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक मंडी चंद्र प्रकाश ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के उन खाताधारकों एवं लाभार्थियों को जागरूक करना है, जिनकी धनराशि लंबे समय से विभिन्न बैंकों अथवा बीमा कंपनियों में अवितरित पड़ी हुई है। शिविर में उपस्थित…
मंडी, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (एचपीएससीबी) की शाखा रिवालसर द्वारा टैक्सी यूनियन कार्यालय, रिवालसर में नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य टैक्सी यूनियन से जुड़े सदस्यों को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा वित्तीय साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाना रहा। शिविर के दौरान बैंक अधिकारियों ने वाणिज्यिक वाहन ऋण योजना, सीजीटीएमएसई योजना के साथ-साथ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और बीमा कवरेज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- नागरिक चिकित्सालय करसोग एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से बस अड्डा करसोग में आज कम्युनिटी बेस्ड स्क्रीनिंग हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य जांच शिविर में एचआरटीसी के लगभग 60 कर्मचारियों के स्वास्थ्य को जांचा गया।शिविर में कर्मचारियों की एचआईवी एड्स, हेपेटाइटिस बी,हेपेटाइटिस सी, रक्तचाप, शुगर व सिफीलिस की निःशुल्क जांच की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली, पोषण व संक्रामक रोगों से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। शिविर में मौजूद कर्मचारियों की एचआईवी जांच कर उन्हें एचआईवी एड्स के प्रति…
कुल्लू, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के विद्युत उपमंडल भुंतर ने बकाया विद्युत बिल वाले उपभोक्ताओं से 31 दिसंबर तक भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की है। विभाग के अनुसार निर्धारित तिथि तक भुगतान न होने की स्थिति में विभागीय नियमों के तहत बिना किसी पूर्व सूचना के विद्युत आपूर्ति काट दी जाएगी तथा बकाया राशि जमा किए बिना कनेक्शन पुनः बहाल नहीं किया जाएगा। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए समय रहते अपने विद्युत