मंडी, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (एचपीएससीबी) की शाखा रिवालसर द्वारा टैक्सी यूनियन कार्यालय, रिवालसर में नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य टैक्सी यूनियन से जुड़े सदस्यों को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा वित्तीय साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाना रहा। शिविर के दौरान बैंक अधिकारियों ने वाणिज्यिक वाहन ऋण योजना, सीजीटीएमएसई योजना के साथ-साथ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और बीमा कवरेज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके…
Author: Himachal Varta
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- नागरिक चिकित्सालय करसोग एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से बस अड्डा करसोग में आज कम्युनिटी बेस्ड स्क्रीनिंग हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य जांच शिविर में एचआरटीसी के लगभग 60 कर्मचारियों के स्वास्थ्य को जांचा गया।शिविर में कर्मचारियों की एचआईवी एड्स, हेपेटाइटिस बी,हेपेटाइटिस सी, रक्तचाप, शुगर व सिफीलिस की निःशुल्क जांच की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली, पोषण व संक्रामक रोगों से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। शिविर में मौजूद कर्मचारियों की एचआईवी जांच कर उन्हें एचआईवी एड्स के प्रति…
कुल्लू, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के विद्युत उपमंडल भुंतर ने बकाया विद्युत बिल वाले उपभोक्ताओं से 31 दिसंबर तक भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की है। विभाग के अनुसार निर्धारित तिथि तक भुगतान न होने की स्थिति में विभागीय नियमों के तहत बिना किसी पूर्व सूचना के विद्युत आपूर्ति काट दी जाएगी तथा बकाया राशि जमा किए बिना कनेक्शन पुनः बहाल नहीं किया जाएगा। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए समय रहते अपने विद्युत
कुल्लू, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के अंतर्गत विद्युत उपमंडल नगवाईं के तहत 11 केवी गड़सा फीडर की हाई वोल्टेज लाइन के खराब पुराने पोल बदलने और आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 22 दिसंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों हुरला, खड़ीसेरी, खडान, बहुगुणा, थरास, मथोगी, जैरु व आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि इस असुविधा के लिए सहयोग बनाए रखें तथा आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैंगिक अभियान का उद्देश्य लिंग आधारित हिंसा को पूर्ण रूप से समाप्त करना है। मनमोहन शर्मा आज यहां राष्ट्रीय लैंगिक अभियान के तहत आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा यह अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और परिवार में समान जिम्मेदारियों को बढ़ावा देना नितांत आवश्यक है। उन्होंने…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 21 दिसम्बर, 2025 को 33 के.वी. कथेड़ और 33 के.वी. कण्डाघाट फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 21 दिसम्बर, 2025 को दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक माल रोड, अप्पर बाजार, पुराना उपायुक्त कार्यालय, आनंद कॉपलेक्स, न्यायालय परिसर, लोक निर्माण विभाग कॉलोनी, क्लीन, सेर क्लीन, सन्नी साईड, विवांता मॉल, चिल्ड्रन पार्क, पुस्तकालय, क्षेत्रीय अस्पताल, अस्पताल…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नगर पंचायत राजगढ़ में आवारा कुत्तों से उत्पन्न होने वाले संभावित खतरों को कम करने तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने की दिशा में एंटी रेबिस वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। उपायुक्त जिला सिरमौर के निर्देशों के तहत यह अभियान नगर पंचायत राजगढ़ और पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त सहयोग से नगर के विभिन्न वार्डों में सफलतापूर्वक संचालित किया गया। उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ डॉ. एस.एस. सिख ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 25 आवारा कुत्तों को एंटी रेबिस वैक्सीन दी गई। उन्होंने कहा कि यह अभियान रेबिस जैसी जानलेवा बीमारी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डीजी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज, नाहन की लोकप्रिय विधायक रीना, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा तथा महामंत्री उपेंद्र भी उपस्थित रहे। डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर दिन झूठ के नए रिकॉर्ड बना रही है। यह झूठ केवल प्रदेश की जनता तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली और कांग्रेस की राष्ट्रीय रैलियों…