मंडी, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज डीआरडीए के सम्मेलन कक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निपटारे पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि छह माह से अधिक समय से लंबित निशानदेही और तकसीम के मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, जबकि दो माह से अधिक समय से लंबित सभी इंतकाल के मामलों का निपटारा जनवरी माह तक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने फेयर डिसपोजल पर फोकस करते हुए ठोस रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश…
Author: Himachal Varta
मंडी, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला परिषद भवन मंडी के बैठक कक्ष में मिशन शक्ति योजनाओं तथा पोषण भी पढ़ाई भी पहल के अंतर्गत एक दिवसीय जिला-स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल द्वारा की गई। कार्यशाला में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा की गई तथा फील्ड स्तर पर आ रही व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यशाला के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने पोषण भी पढ़ाई भी पहल की पृष्ठभूमि, उद्देश्य तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के…
कुल्लू, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश ने बुधवार को चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट (सीसीआई) कलैहली का दौरा कर संस्थान में बच्चों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बच्चों के रहन-सहन, सुरक्षा एवं सुविधाओं से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने संस्थान की लाइब्रेरी, आवासीय कमरों, रसोईघर, शौचालय, स्नानगृह सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाना सर्वोच्च…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि चिट्टे जैसे नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दूर-दराज ग्राम पंचायत बायला की राजकीय उच्च पाठशाला में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। विधायक ने इससे पूर्व राजकीय उच्च विद्यालय बायला परिसर में 08 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित परीक्षा हॉल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- मैसर्ज़ एसआईएस लिमिटिड आर.टी.ए. हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 50 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 22 दिसम्बर, 2025 को उप रोज़गार कार्यालय अर्की में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी। जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं और विशिष्ट शारीरिक मापदंड ऊंचाई 168 सेमी, भार 52-95 किलोग्राम व आयु 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में 21 से 23 दिसंबर , 2025 तक आयोजित होने वाले पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चिकित्सा खंड धगेडा की खंड स्तरीय कार्य बल की बैठक आज उपमंडल अधिकारी नाहन राजीव सांख्यान की अध्यक्षता में उपमंडल कार्यालय सभागार नाहन में आयोजित हुई। उपमंडलाधिकारी ने पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम सम्बंधी की जाने वाली पूर्व तैयारियों के बारे में विभागीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने शिक्षा विभाग को कहा कि पल्स पोलियो अभियान बारे स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान जानकारी प्रदान की जाए ताकि बच्चों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार…
बिलासपुर, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 दिसम्बर को जिला बिलासपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में लगभग 69 करोड़ रूपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इस बीच वह घुमारवीं में ही अखिल भारतीय पेंशनर दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस बारे जानकारी देते हुए एक विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 17 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे घुमारवीं के टिक्करी हेलिपैड पहुंचेंगे तथा 6.08 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय खेल परिसर की आधारशिला रखेंगे। इसके उपरान्त 10ः35 बजे…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त एवं अध्यक्ष, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बिलासपुर द्वारा हेल्पएज इंडिया के सहयोग से 20 सेवा भावी युवाओं के लिए जेरियाट्रिक केयरगिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समुदाय स्तर पर वृद्धजनों की देखभाल, सहायता एवं सहयोग प्रदान करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से सशक्त बनाना है, ताकि वह समाज में वृद्धजनों के प्रति संवेदनशीलता के साथ बेहतर सेवाएं दे सकें। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम…