पांवटा साहिब 05 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- डिग्री कालेज पांवटा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा व स्कॉलर्स होम स्कूल के छात्र सुबह यमुना नदी के साथ स्थित यमुना वन विहार मे एकत्रित हुए व वन विहार की सफाई की। उल्लेखनीय है की यमुना वन विहार की प्रस्तुत साईट पूर्व मे कचरे की डंपिंग हेतु ईस्तेमाल की जाती थी जिसे वन विभाग द्वारा पार्क के रुप मे डेवलेप किया है। पार्क मे स्थानीय निवासियों की सैर हेतु वाकिंग ट्रैल, बच्चों हेतु झूले व व्यस्कों के लिए ओपन जिम लगाया गया है। हरि यमुना संस्था द्वारा पार्क मे भगवान कृष्ण की…
Author: Himachal Varta
श्री रैणुका जी 05जून( हिमाचल वार्ता न्यूज) रैणुका जी में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर कुब्जा पवेलियन के पास पौधारोपण किया गया। वही आर वी एन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा पेंटिंग व स्लोगन राइटिंग करके जनहित का संदेश दिया गया। बच्चों के द्वारा मेला ग्राउंड व आसपास के क्षेत्र से प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करके बैगो में भरा। डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम ने बच्चों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्कूल की छुट्टी होने के बावजूद भी बच्चे पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए लोगों…
नाहन 05 जून (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- पिछले कुछ समय से जम्मू कश्मीर में बढ़ रही आपराधिक वारदातों को देखते हुए , हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बावजूद इसके भी आज पांवटा साहिब में मध्य प्रदेश के एक ट्रक पर पाकिस्तानी झंडा देखा गया। देर रात करीब 10:00 बजे पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर कुछ लोगों द्वारा ट्रक में पाकिस्तानी झंडा देखा जिसके चलते उन्होंने ट्रक का पीछा किया और बद्रीपुर चौक पर ट्रक को रोक लिया। पांवटा साहिब के युवा संयम गुप्ता ने बताया कि जब वह है अपने दोस्त के साथ…
पांवटा साहिब 05 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में नाबालिग से दुराचार करने के दो आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने दोनों आरोपियों अमीर और बिट्टू को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि 31 मई को पीड़िता ने पांवटा साहिब थाना में अमीर और बिट्टू के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद बीते कल यानी कि शनिवार को पांवटा साहिब अदालत…
श्री रेणुका जी 05जून( हिमाचलवार्ता न्यूज)( राजीव कुमार) डी. ए. वी. एन. पब्लिक स्कूल ददाहू के छात्र-छात्राओं द्वारा रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ददाहू बाजार में एक जागरुक रेली निकाली गई। हालांकि स्कूल में रविवार की छुट्टी होने के बावजूद भी बच्चों द्वारा बाजार में रैली निकाली गई। पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ के नारों से गूंजा ददाहु बाजार। छात्रों ने रैली निकालकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। छात्रों ने पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ सेव वाटर सेव लाइफ इत्यादि के नारों के साथ लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया बच्चों ने रैली के साथ-साथ पोस्टर बनाने और…
नाहन 04 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- बीबी जीत कौर स्मारक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शमशेरपुर, पांवटा साहिब में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालय के सभी हाऊस ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में जूनियर विंग में गांधी हाउस के अनुज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है और नेहरू हाउस की अलीशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर विंग में टैगोर हाउस के तानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और नेहरू हाउस के सिमरन कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय में सभी विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवम नारा लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस अवसर पर…
नाहन 04 जून (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से होकर गुजरने वाले एनएच 72 पर ब्लैक मैंगो के समीप 2 किलोमीटर लंबा जाम लगा। एक घंटे तक लगे इस जाम में कालाअंब में ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह जाम कालाअंब के पेट्रोल पंप पर डीजल आदि भरवाने को लेकर लगा। 2:40 के आसपास लगे इस जाम के दौरान सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन करीब एक घंटा जाम में फंसे रहे। हैरानी तो इस बात की है कि इस दौरान कालाअंब पुलिस इस व्यवस्था को बहाल करने में कहीं भी नजर…
श्री रेणुका जी 4 जून (हिमाचलवार्ता न्यूज़):- रेणुका जी कुब्जा पेवेलियन में महिला कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन किया गया । नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जुनेब चंदेल कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार जिला अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद थे इस दौरान लगभग रजिस्टर्ड 100 महिला मंडलों को प्रति महिला मंडल ₹10000 की राशि देने की घोषणा की इस अवसर पर रेणुका कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान जिला सचिव ओपी ठाकुर सहित हजारों महिलाएं व कार्यकर्ता उपस्थित थे हिमाचल प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भी पूरी तरह से…