नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम पांवटा साहिब द्वारा खुले बाजार में गुप्त सूचना के आधार पर एक दुकान में रेड डाली गई , जिसमे मौके पर लगभग 15 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त किया गया। खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के निरीक्षक ने दुकानदार पर मौके पर 25000 रूपये जुर्माना किया गया तथा सख्त चेतावनी दी गई कि वह भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करें अन्यथा कड़ी कार्यवाही अम्ल में लाई जायेगी। गौर रहे है की सिरमौर में डीसी के आदेशों के बाद विभाग सख्त हो गया है, हाल ही में आयोजित हुई बैठक में पॉलीथिन…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- वनमण्डल पांवटा साहिब की पेट्रोलिंग टीमों के द्वारा एक ट्रक व चार ट्रैक्टरों को अवैध रूप से खनन करने व नदी मार्ग का प्रयोग करने पर जब्त किया गया। जब्त ट्रक व ट्रैक्टर चालकों से वन क्षेत्र में अवैध ट्रेसपास व खनन पर 1.10 लाख का जुर्माना वसूला गया।जहां मतरालियों क्षेत्र में वन परिक्षेत्राधिकारी विनय कुमार के नेतृत्व में वनरक्षक अनवर, मनीषा, मुद्दसिर, संदीप व वनकर्मी कीर्तन ने कारवाई की।वहीं मानपुर देवड़ा क्षेत्र में वन परिक्षेत्राधिकारी मामराज के नेतृत्व में वन खंड अधिकारी रजनीश व वनरक्षक रोहित, कपिल द्वारा कार्रवाई की गई।
नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पेंशनर्स एसोसिएशन जिला सिरमौर की भगानी ईकाई द्वारा वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। समारोह में भगानी ईकाई के 75 और 80 वर्ष की आयु पुर्ण कर चुके 15 पेंशनर्स को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालो में गीता राम, सुरत राम, राजेन्द्र सिंह, वीर सिंह,वेदप्रकाश बंसल, किशन चंद, श्रीमती पुष्पावती,गुरमुख सिंह,प्रेम सिंह शामिल रहे। वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से पेंशनर्स की महंगाई भत्ते की लम्बित तीन किश्तों का भुगतान सरकार द्वारा अविलंब करने, एक जनवरी 2016 के उपरांत सेवा निवृत्त हुए पेंशनर्स को नये वेतन निर्धारण के अनुसार ग्रेच्युटी, कमयुटेशन और…
शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान मंत्री बनने के बाद पहली बार शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर पधारे। प्रवास के दौरान क्षेत्र के लोगों ने भारी तादाद में ढोल नगाड़ों और वाद्य यंत्रों के साथ उद्योग मंत्री का गर्म जोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर सतौन, कमरऊ, कफोटा और जाखना में जन समस्याएं सुनी और कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के लिए जनता का आभार जताया। उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सतौन, कमराऊ,कफोटा और जाखना में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):-जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बता दे बैठक की अध्यक्षता विधायक अजय सोलंकी द्वारा की गई। इस बैठक में लोक निर्माण, जल शक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, आयुष विभाग एवं कल्याण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में समस्त विभागों के चालू कार्यों व प्रगति की समीक्षा की गई व आगामी वर्ष के उद्देश्य तथा योजना निर्माण पर भी विस्तृत चर्चा की गई।जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा द्वारा समस्त विभागों की प्रगति एवं योजना के कार्य एवं प्रक्रिया…
दिलीप सिरमौरी प्रस्तुत करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्यशर्मा) :- उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस (नैशनल वोटर डे ) के अवसर पहर 25 जनवरी को नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग के हिमाचल आईकॉन दिलीप सिरमौरी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर 44 नये वोटरों को सम्मानित भी किया जाएगा।आर.के. गौतम ने यह जानकारी आज नाहन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन नये वोटरों में मतदान…
हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह -उपायुक्तनाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह): – जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आगामी 26 जनवरी को ऐतिहासिक नाहन चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवधन चौहान जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ मार्चपास्ट की सलामी भी लेंगे।उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने यह जानकारी मंगलवार को नाहन में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्रत दिवस कार्यक्रम के दौरान पुलिस, होम-गार्ड के…
सिंगल विंडो सिस्टम बंद अब होगा बंद, बनेगी लीगल बॉडी -उद्योगों को उपलब्ध करवाएगी सभी विभागों से एनओसीए नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज)(संजय सिंह):- राज्य में सरकार जल्द उद्योगों लिए सालों से चल रहे सिंगल विंडो सिस्टम को बंद करने जा रही है। उद्योगों को अब संैंविधानिक दायर में गठित होने वाली लीगल बॉडी सभी विभागों से एनओसीए उपलब्ध करवाएगी। हिमाचल प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री बनने के बाद हर्षवर्धन चौहान आज पहली बार नाहन पहुंचे। हर्षवर्धन चौहान ने मीडिया से कहा कि हिमाचल में उद्योगों के विस्तारीकरण के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बंद करने का निर्णय लिया गया है जिसकी…