नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ) :- पांवटा साहिब में मां यमुना का पूजन और आरती का आयोजन 07 मई को सांय 7 बजे किया गया जिसमें शहर के भारी तादात में लोंगों ने भाग लिया। इस अवसर पर “गंगा समग्र” के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख श्रीमान गिरीश चंद्र चतुर्वेदी ने माँ गंगा व माँ यमुना का आध्यात्मिक महत्व बताया व सबसे आग्रह किया कि माँ यमुना की पवित्रता को बनाये रखा जाये व जल प्रदूषित ना किया जाये जिससे जीवन बचा रहे। उन्होंने यह भी कहा कि यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी के लिये हम पर्याप्त जल संरक्षण कर सकें। इस अवसर पर शहर के प्रबुद्ध लोंगों ने भारी तादात में उपस्थित हो कर माँ यमुना की आरती की और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थितजन राकेश कश्यप संयोजक गंगा समग्र अश्वनी शर्मा सहसंयोजक गंगा समग्र राजेंद्र तिवारी, डॉक्टर पराशर, विकास वालिया, श्रीमती आरती पराशर, विनोद कुमार, नरेश खापड़ा, शांति स्वरूप गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अजय मंगल, अनिरुद्ध बंगवाल, शशी चौधरी एडवोकेट, अरविंद बंसल!, चंद्रशेखर, अरुण चौधरी और फतेह सिंहावलोकन।
Breakng
- नाहन के वैकल्पिक बाईपास ने पकड़ी रफ्तार, अप्रैल से पहले डामरीकरण के लिए तैयार होगी सड़क : अधिशासी अभियंता
- जिंदगी परिवहन निगम को दी, बुढ़ापे में अपने ही हक के लिए तरस रहे पेंशनर्स
- अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 के लिए कलाकारों के चयन हेतु 16 नवंबर को होंगे ऑडिशन
- विश्वकर्मा दिवस पर एचआरटीसी वर्कशॉप नाहन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की
- दीपावली पर कांग्रेस नेता के बेटे का आकस्मिक निधन, छाया मातम
- सतौन में 53 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Wednesday, November 11
