पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)-सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने मालभाड़े की दरों में इजाफा कर दिया है। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने मालभाड़े में डेढ़ रुपये प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की है। गौरतलब है कि सिरमौर ट्रक यूनियन ऑपरेटर पांवटा साहिब के पास 1350 से अधिक छोटे-बड़े माल वाहक वाहन पंजीकृत हैं।ये ट्रक पांवटा से पंजाब, हरियाणा, अहमदाबाद, कोलकाता और बंगलूरू समेत देश के विभिन्न राज्यों में प्रतिदिन माल ढुलाई के लिए आते-जाते हैं। सोमवार यानी 16 जनवरी से मालभाड़े की नई दरें लागू कर दी जाएंगी।ये। …
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):- सेंनधार के तहत आती छः पंचायतों कटाह शीतला, कमलाड, पराडा, महिपुर, नेहर स्वार एवं कोटला मोलर में किसानों को एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रयोजित एवं कार्यदायी संस्था एटी इण्डिया के सहयोग से संचालित परियोजना “समशीतोष्ण फलों के बाग विकास, बे-मौसमी सब्जी की खेती और व्यावसायिक मधुमक्खी पालन आजीविका गतिविधियों के माध्यम से स्थायी कृषि और बागवानी मूल्य श्रृंखला को बढ़ावा देना” के अन्तर्गत किसानों को मधुमक्खियों के शीतकालीन प्रबंधन बागवानी स्थापना हेतु गड्ढे खुदान तथा पौध रोपण की विधियों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।इसी प्रकार परियोजना अन्तर्गत वितरित किये गये मशरूम के 7500 बैगों द्वारा…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर में मकर सक्रांति पर पहली बार छोटी काशी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव के माध्यम से मंडी की प्राचीन झलक को दिखाने का पूरा प्रयास किया गया। ऐतिहासिक सेरी मंच पर मंडी जिला के पारंपरिक परिधानों, आभूषणों, खान-पान, मंडी कलम और टांकरी लिपी को लेकर प्रदर्शिनियां आयोजित की गई, जिनके माध्यम से लोगों ने प्राचीनता के बारे में जानकारियां हासिल की। वहीं, महोत्सव में पहाड़ी नाटी, फैशन शो और सोलह संस्कारों के बारे में संपूर्ण जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई गई। महोत्सव का समापन हैरिटेज…
पांवटासाहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पांवटा साहिब में लोहड़ी की रात बातापुल के पास वालिया पेट्रोल पंम्प से रात को चोरों द्वारा एक ट्राला चोरी करने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई ।जानकारी के अनुसार वालिया पेट्रोल के पास खड़े एक ट्राले को देर रात करीब 2 बजे चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया । जब सुबह के समय ट्राला मालिक ने ट्राले को पेट्रोल पंप पर खड़ा नही पाया तो उसने इसको तलाश किया जिसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई ।जांच के दौरान ट्राले को देर रात बहराल नाके से हरियाणा की ओर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे…
एसडीएम ने रैन बसेरा का निरीक्षण कर, लोहड़ी पर कम्बल व अन्य खाद्य पदार्थ किए वितरित किए। पावटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):- उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने गत दिवस रेन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वह निराश्रय लोगों से मिले और उनका हाल-चाल जाना तथा रेन बसेरा में मिल रही मूल-भूत सुविधाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि शीतलहर व ठंड के चलते सरकार के द्वारा प्रशासन के माध्यम से निराश्रय…
नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) : – राज्य सहकारी बैंक कालाअंब शाखा ने मोगीनंद गांव में एक दिवसीय डिजीटल वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया। नाबार्ड,एफआईएफ की ओर से प्रायोजित इस शिविर की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक प्रदीप तोमर ने की। तोमर ने ग्रामीणों को जहां बैंक की विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना सहित किसान क्रेडिट, हिम स्वरोजगार, मुद्रा ऋ ण आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। लोगों को छोटी-छोटी बचत करने और ऑन लाइन ठगी से बचने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को छोटी-छोटी बचत पर ध्यान देना…
नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह) : -शहर में चलते फिरते रेहडी-खोखे वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। यह लोग आसपास कचरा फैलाने में पीछे नही है। हैरानी की बात यह है कि आमदनी के चक्कर में नगर परिषद इस मामले में अनजान बनी है। आरोप है कि नगर परिषद की अनदेखी के चलते शहर में प्राइम लोकेशन पर ये रेहडी खोखे वाले खड़े रहते हैं। नगर परिषद की अनदेखी व आमदनी के चक्क र में यह समस्या बढी है। जानकारी के अनुसार शहर में जगह – जगह इस तरह से धंधा करने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- सभी परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने का निर्देश दिएउद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शुक्रवार सायं राज्य की सभी औद्योगिक परियोजनाओं, खनन और हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (एच.पी.एस.आई.डी.सी.) की गतिविधियों की समीक्षा की। हर्षवर्धन चौहान ने उद्योग विभाग को राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए विशाल भू-बैंक की तत्काल आवश्यकता है, इसलिए भूमि हस्तांतरण के मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए उचित प्रयास किए जाने चाहिए।उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बाद बदलते वैश्विक परिदृश्य में विनिर्माण का एक बहुत बड़ा…