Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हाब्बन की बेटी कविता बनी केमिस्ट्री विषय की सहायक प्रोफेसर।
    हिमाचल प्रदेश

    हाब्बन की बेटी कविता बनी केमिस्ट्री विषय की सहायक प्रोफेसर।

    By Himachal VartaMay 4, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़
    नाहन  हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ) :- ग्रामीण परिवेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है ।  इतिहास गवाह है कि  आजतक जितनी भी विभूतियां उच्च पदों पर पहूंची है वह सभी ग्रामीण परिवेश के हिन्दी मिडियम सरकारी स्कूलों की देन है । ऐसी ही एक ग्रामीण परिवेश की  होनहार बेटी कविता चैहान ने काॅलेज कैडर के सहायक प्रोफेसर रसायन विज्ञान की परीक्षा उतीर्ण कर समूचे क्षेत्र. का नाम रोशन किया है । बता दें कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा काॅलेज कैडर की विभिन्न विषयों के सहायक प्रोफेसर का परिणाम घोषित किया है जिनमें केमिस्ट्री विषय में राजगढ़ क्षेत्र से  कविता चैहान का भी  चयन हुआ है ।
    कविता चैहान का जन्म वर्ष 1997 को राजगढ़ के हाब्बन के समीप तीर गनोह नामक गांव में हुआ । इनके पिता जबर सिंह और माता पुष्पा एक साधारण परिवार से संबध रखते हैं । खेतीबाड़ी ही आय का एक मात्र साधन है । इन्होने  प्राथमिक शिक्षा अपने पैतृक गांव तीर गनोह में करने के उपरांत आठवीं कक्षा मिडल स्कूल उलख कतोगा से उतीर्ण की । मेट्रिक तक शिक्षा सनौरा स्कूल में  करने के उपरांत कविता चैहान ने वर्ष 2014 में  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ से जमा दो की परीक्षा पास की । तदोपरात ें डिग्री काॅलेज सोलन से वर्ष 2017 में  बीएससी और हिमाचल विश्वविद्यालय से वर्ष 2019 में एमएससी की परीक्षा उतीर्ण की । कविता चैहान अब एचपीयू से रसायन विज्ञान में पीएचडी कर रही है । पिता जबर सिंह के अनुसार बचपन से ही बहुत  होनहार बेटी थी । दिनरात पढ़ाई में व्यस्त रहती थी इसका बचपन से ही शिक्षा के क्षत्र में  उच्च पद पाना एक मात्र उददेश्य था । इन्होने बताया कि बेटी का यचन सहायक प्रोफेसर के पद पर होने से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग रहा है ।
    एक साक्षातकार में कविता चैहान ने बताया कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के अलावा राजगढ़ स्कूल के अध्यापक सुशील राणा और सुमन राणा को दिया है जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से वह यह मुकाम हासिल कर पाई है । उन्होने बताया कि सरकारी सेवा के साथ साथ वह पीएचडी शिक्षा भी पूर्ण करेगी । कविता चैहान की मेहनत रंग लाई है जोकि युवा पीढ़ी के लिए एक प्ररेणास्त्रोत बन गई है
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.