शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( बलबीर ठाकुर)राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर सक्रांति के पावन अवसर पर बधाई दी है। राज्यपाल ने बधाई संदेश में कहा कि यह त्यौहार लोगों के जीवन में खुशहाली व समृद्धि का प्रतीक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोहड़ी का यह त्यौहार सभी बुराईयों को समाप्त कर प्रदेशवासियों के जीवन में प्रसन्नता एवं बेहतर स्वास्थ्य लेकर आएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों विशेषकर बेसहारा बच्चों, महिलाओं तथा वृद्धजनों को लोहड़ी की बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे उत्सव अनुदान से बेसहारा…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)किन्नौर के सैंज लुहरी सड़क मार्ग NH 305 पर सैंज नाला में एक कार HP 26B – 2777 दुर्घटना ग्रस्त हो गई है और इसमें एक व्यक्ति जोगिंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह गांव शगारचा निचार, किन्नौर की मौका पर ही मृत्यु हो गई है.वहीं, उसमें दो अन्य व्यक्ति जितेंद्र कुमार व ईश्वर सिंह गांव उपरोक्त को चोटें आई हैं. जिन्हें उपचार हेतु CH कुमारसैन ले जाया गया है. मृतक का पोस्टमार्टम कराने हेतु CH कुमारसैन ले जाया गया. स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और कार्यवाही शुरू कर दी है.।
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( बलबीर ठाकुर)हिमाचल प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को सुक्खू सरकार की 13 जनवरी को प्रस्तावित पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन का तोहफा मिलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को सचिवालय में अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनाथ बच्चों और असहायों के लिए 100 करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष बनाएंगे। विधायकों से भी एक-एक लाख रुपये इस कोष में देने के लिए कहा गया है।दो साल में मुख्यमंत्री के ऑफिस की तरह अनाथ बच्चों के कमरे होंगे।सरकार ही इन बच्चों की माता-पिता हैं।…
राजगढ़ (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक समिति की शाखा राजगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत कोटिया जाजर में डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर की आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबन्धका उमेद सिंह कुँवर ने उपस्थित लोगों व डिजिटल बैंकिंग, युपीआई , फ्रॉड मोबाईल विभिन्न जमा व ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया हमें फ्राॅड फोन कॉल्स, एस.एम.एस, अनाधिकृत फेक एप्लीकेशन को डाउनलोड करने से बचना चाहिए । उन्होने बताा कि अपने एटीएम व मोबाईल एपकीकेशन के दिन रेगुलर इंटरवल पर परिवर्तित करने चाहिए तथा ओटीपी इत्यादि किसी से साझा न करें। इस मौके…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):-सरकार के बनते ही नाहन के नवनिर्वाचित विधायक अजय सोलंकी ने विकास कार्यों का बिगुल भी फूंक दिया है। विधायक के द्वारा मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं में नासूर साबित हो रहे ट्रैफिक जाम समस्या से निजात दिलाने के लिए एक जटिल समस्या का हल निकाल लिया है। एनएच-907ए से मेडिकल कॉलेज तक एक अल्टरनेट रोड बनाए जाने को लेकर योजना को अमलीजामा पहनाया जाना शुरू भी कर दिया गया है। वही लोक निर्माण विभाग के द्वारा नाहन-शिमला एनएच से मेडिकल कॉलेज तक के लिए सड़क की एलाइनमेंट फाइनल कर ली गई है। लोक निर्माण…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा)हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच बुधवार रात को हुई बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग, मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग समेत करीब 182 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं। 163 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हैं। बुधवार रात को लाहौल व कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हिमपात जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है। बारिश के बाद किसानों व बागवानों ने राहत की सांस ली है। वहीं,मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग, नेशनल हाइवे-505 बर्फबारी के चलते सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। प्रशासन की ओर से लोगों से अनावश्यक यात्रा नहीं…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा) :- प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को गुणात्मक, संस्कारयुक्त तथा व्यवसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है ताकि शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर भी मिल सकें।यह जानकारी प्रधानाचार्य रा०व०मा०पा० पुरुवाला राजीव शर्मा ने आज देते हुए बताया कि स्कूलों में विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास जिसमें गुणात्मक शिक्षा खेलकूद बोधिक विकास के अतिरिक्त कौशल विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है जिसके अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में 02 व्यवसायिक विषय आरम्भ किये गए हैं।इसी कड़ी रा०व०मा०पा० पुरुवाला के टेलिकॉम विषय के 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के 60 से अधिक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- धर्मशाला स्थित शहीद स्मारक और युद्ध संग्रहालय के सौंदर्यीकरण तथा निर्माण कार्यों को तेज गति से पूरा किया जाएगा। शहीद स्मारक और युद्व संग्रहालय के जीर्णोद्धार को लेकर विभिन्न विभागों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह बात कही। युद्ध संग्रहालय धर्मशाला में आयोजित इस बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, वन विभाग के साथ सैनिक वेल्फेयर तथा शहीद स्मारक कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी कांगड़ा ने सभी हितधारकों को स्मारक के जीर्णोद्धार के लिए सभी औपचारिकताएं जल्द पूर्ण…