Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- भारतीय मौसम विभाग के मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रदेश के 12 जनवरी को यलो अलर्ट जारी करने के संदर्भ में उपायुक्त आर.के. गौतम ने जिला में एडवाइजरी जारी करते हुए स्थानीय लोगों विशेषकर पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर रूख न करने की सलाह दी है।उन्होंने पर्यटन व्यवसायियों, होटल कारोबारियों व स्थानीय लोगों से जिला में बाहर प्रदेशों से आए सैलानियों को जिला की भौगोलिक स्थित से अवगत करवाने तथा पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेंकिंग से बचने की सलाह देने की अपील की है।आर.के. गौतम ने कहा कि मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी मौसम…

Read More

नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)  (एसपी जैरथ):- राजगढ़ के सेर जगास में पैराग्लाईडिंग साईट विकसित करने का कार्य बीते तीन वर्षों से कछुआ चाल में चल रहा है जिसके चलते क्षेत्र के लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी देखी गई है । बता दें कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में सेर जगास में पैराग्लाईडिंग स्थल को विकसित करने के लिए नई राहें-नईं मंजिले नामक योजना के तहत दो चरणों में पर्यटन विभाग द्वारा साढ़े चार करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी ।  तीन वर्ष बीत जाने के बाद केवल सेरजगास से पैराग्लाईडिंग स्थल तक सवा दो किलोमीटर कच्ची सड़क…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)गिरिपार के रेणुका और शिलाई क्षेत्र में जहां माघी त्यौहार पर हजारों बकरों का बलिदान दिया जाता है जिस पर हर वर्ष इस क्षेत्र के लोग करोड़ों रूपये लुटाते हैं । वहीं पर गिरिपार के राजगढ़ क्षेत्र  के कुछ गांव को छोड़कर माघी पर्व  सामान्य त्यौहार के रूप में मनाया जाता है । मकर सक्रांति से दो दिन पूर्व राजगढ़ क्षेत्र में आटा को  गुड़ में पकाया जाता है और इसे देसी घी के साथ खाया जाता है । इसे स्थानीय भाषा में डिमलांटी कहा जाता है ।  लोहड़ी वाले दिन रात्रि को हर घर में…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-उपमंडल संगड़ाह के खड़कोली नामक स्थान पर पेश आए सड़क हादसे में घायल तीसरे शख़्स की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय जयप्रकाश रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।बीते शनिवार को ददाहू-संगडाह मार्ग पर खड़कोली के समीप एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई थी। जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई थी । जबकि घायल जयप्रकाश को ददाहू में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन…

Read More

पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) पांवटा साहिब के जामनी वाला रोड पर स्थित द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में बनी द स्कॉलर्स होम क्रिकेट एकेडमी (HPCA) पहले इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट, जिला सिरमौर में बनी विजेता।इस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर की 8 टीमें थी तथा उसमें द स्कॉलर्स होम स्कूल कि क्रिकेट एकेडमी ने पहला स्थान प्राप्त किया। इन्होंने पहले मैच में सराहन एकेडमी को हराया तथा दूसरे मैच में एम सी, सेंटर पांवटा साहिब से विजय प्राप्त कर सेमीफाइनल में गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी  राजगढ़  को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।फाइनल मैच में अरिहंत, नाहन के साथ मुकाबला हुआ…

Read More

 फ्लैट विक्रेता की पौ बारह जुगाड़ बाजी कर टैक्स और पानी के बिलों पर लगा रहे सरकार को चूना                                        नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा):-नाहन नगर परिषद के अंतर्गत शहर की डिवेलपमेंट पर हाउस टैक्स डिफॉल्टर्स भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। नाहन एमसी के अंतर्गत करीब 10,000 घर एनरोल है। बावजूद इसके अधिकतर घरों के द्वारा हाउस टैक्स जमा नहीं करवाया गया है। इन डिफाल्टर में ना केवल हाउ ऑनर बल्कि ऐसे कारोबारी भी है जिन्होंने एमसी की संपत्तियां किराए…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)। उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने बताया कि आवश्यक मुरम्मत के लिए नाहन शहर के गोविन्दगढ़ मोहल्ला-बवेजा पेट्रोल पंप से लेकर दिल्ली गेट तक की सड़क को 13 जनवरी से 15 जनवरी तक (दिन-रात) वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाएगा। इस रूट पर चलने वाले सभी वाहनों (माल वाहक वाहनों को छोड़कर) को बाल्मिकी बस्ती से बस स्टैेंड-गुन्नुघाट व यशवंत चौक की ओर चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि माल वाहक वाहन रात्रि 11 बजे से सुबह 4 बजे तक ही बाल्मिीकी बस्ती से बस स्टैंड, गुन्नगुघाट से यशवंत चौक की ओर आ जा…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):-जिला सिरमौर के उपमंडल नाहन में आज मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक का आयोजन सनातन धर्म मंदिर के प्रांगण में किया गया। इस बैठक के आयोजन की अध्यक्षता राजेंद्र कुमार ने की तथा मंच का संचालन महासचिव हरशरण शर्मा के द्वारा किया गया। मंच के सभी सदस्यों द्वारा नववर्ष की शुभकामना के आदान-प्रदान के साथ बैठक की कार्यवाही की।हिमाचल प्रदेश के नव नियुक्त सरकार को नववर्ष की बधाई का प्रस्ताव पारित किया गया। इस बैठक के आयोजन में सभी सदस्यों द्वारा सरकार से अपेक्षा की मांग की…

Read More