नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- उद्यान विभाग सिरमौर ने जिला में इस सर्दी के सीजन में डेढ लाख फलदार पौधे वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है जिनमें से करीब 75 प्रतिशत पौधे राजगढ़, संगड़ाह और सरांह ब्लाॅक में किसानो को बांटे जाएंगे । किसानों की मांग के अनुरूप इस आंकड़े में वृद्वि भी की जा सकती है ं। यह जानकारी बागवानी विभाग राजगढ़ के विषय विशेषज्ञ (एसएमएस ) डाॅ0 देवेन्द्र अत्री ने विशेष चर्चा के दौरान दी है। उन्होने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा बागवानों के लिए यूएसए से सेब की सर्वोतम क्लालिटी के 50 हजार पौधे आयात…
Author: Himachal Varta
शिमला (बलबीर ठाकुर)राजधानी शिमला के सदर थाने में एक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। जहां एक व्यक्ति पर दिव्यांग लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पुलिस ने इस पर मामला दर्ज कर लिया है.इस मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चुन्नू राम नाम का व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर जंगल ले गया. यहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने उससे वादा किया था कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन अब वह इंकार कर रहा है. पीड़िता के बयान कोर्ट में भी दर्ज किए गए…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) राजधानी शिमला में आजादी के 76 साल होने के बाद भी पीने के पानी का कनेक्शन नहीं देने का मामला सामने आया है। नगर निगम शिमला की परिधि से बाहर पीने का पानी न देने पर प्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया हैं।न्यायाधीश सबीना और न्यायाधीश सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने उमेश द्वारा दायर याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और शिमला जल प्रबंधन को जवाब दायर करने के आदेश दिए। प्रार्थी ने अपनी याचिका में यह आरोप लगाया है कि उसने शिमला जल प्रबंधन के समक्ष पीने के पानी के लिए कनेक्शन…
धर्मशाला, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) : स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर हर वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी एन.पी गुलेरिया ने बताया कि इस वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस और 13 से 19 जनवरी 2023 तक युवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत 12 जनवरी को खेल परिसर धर्मशाला में विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में जिले भर के युवा भाग ले सकेंगेयह रहेंगी प्रतियोगिताएंराष्ट्रीय युवा दिवस के तहत जिले में वाद-विवाद (डिबेट), निबंध…
पांवटा साहिब (रंजना शर्मा):- पांवटा साहिब विश्राम गृह में वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा इकाई की बैठक हुई। जिसमें शहरी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर मंथन किया गया। इकाई के प्रधान राजेंद्र कुमार शर्मा व महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता ने पिछले माह की गतिविधियों व कार्यवाही की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक में राजेंद्र शर्मा व शांति स्वरूप गुप्ता ने कहा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में काफी लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हो पाई है। जिससे महिलाओं को ऊंचे दामों पर बाहर से अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस बारे कई बार प्रशासन को…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लैवेंडर तेल की मांग बढ़ गई है। इससे चुराह क्षेत्र के किसान खुश हैं। विदेश-देश से लैवेंडर तेल और फूलों की बढ़ती मांग को पूरा करना उनके लिए चुनौती बन गया चम्बा( हिमाचल वार्ता न्यूज )अंतरराष्ट्रीय बाजार में लैवेंडर तेल की मांग बढ़ गई है। इससे चुराह क्षेत्र के किसान खुश हैं। विदेश-देश से लैवेंडर तेल और फूलों की बढ़ती मांग को पूरा करना उनके लिए चुनौती बन गया है। उत्तराखंड से दो लाख लैवेंडर फूलों की स्टिक की मांग को पूरा करने के लिए उन्हें जम्मू-कश्मीर से भी लैवेंडर फूल मंगवाने…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल में डीजल पर मूल्य वर्धित टैक्स (वैट) बढ़ने से डीजल की कीमतों में 3 रुपये बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में प्रदेश की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन नालागढ़ ने भी माल भाड़ा बढ़ा दिया है। यूनियन ने छोटे ट्रक पर 90 पैसे और बड़े ट्रकों पर डेढ़ रुपये प्रति किमी भाड़ा बढ़ाने की बात कही है। यह भाड़ा 10 जनवरी से लागू होगा। बीबीएनआईए ने यूनियन के साथ पहले ही दाम बढ़ाने और घटाने को लेकर समझौता कर रखा है।इसके मुताबिक एक रुपये डीजल के दाम बढ़ने पर छोटे ट्रक पर 30 पैसे और बड़े…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):-मिनी जू श्री रेणुकाजी में जल्द ही बंगाल टाइगर की दहाड़ सुनाई देगी। दिल्ली के चिड़ियाघर से मई में यहां बंगाल टाइगर का जोड़ा लाया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय जू प्राधिकरण (सीजेडए) की मंजूरी वन्य प्राणी विभाग को पहले ही मिल चुकी है।अब वन्य प्राणी विभाग बंगाल टाइगर को रखने के लिए श्री रेणुकाजी जू में बाड़े (एंक्लोजर) का निर्माण करवाने की प्रक्रिया में जुट गया है। 4500 वर्ग मीटर के दायरे में करीब 1.20 करोड़ रुपये से एक आधुनिक, वातानुकूलित व नए अलग बाड़े का निर्माण किया जाएगा। मार्च तक कार्य को पूरा कर…