नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):-जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया, जिसमें जिला सिरमौर के 451 कैंडेट्स भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव शर्मा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में कैडेट द्वारा विभिन्न गुर सीखे गए। कमांडिंग ऑफिसर ने एनसीसी केडैट का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर उनके लिए स्वर्णिम अवसर है। यह प्रशिक्षण के साथ-साथ भारतीय सेना की विभिन्न विधाओं को बारीकी से समझने…
Author: Himachal Varta
श्रीरेणुकाजी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)संगड़ाह-रेणुकाजी मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त 2 क जी। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले खेगुआ नामक स्थान शनिवार रात वाहन हादसे मे जहां 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, वहीं अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार सवार ददाहू से अपने गांव उंगर-कांडो अथवा संगड़ाह की तरफ आ रहे थे। घायलों को खाई से निकाल अस्पताल पहुंचाने वाले ग्रामीणों के अनुसार हादसे में दुर्गा राम व सतपाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। 40 वर्ष घायल जय प्रकाश को जहां ददाहू अस्पताल से Medical College नाहन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- शहर का सबसे ज्यादा बॉटल नेक एरिया कहलाने वाला मोहल्ला गोविंदगढ़ 13 जनवरी से 15 जनवरी तक किसी भी तरह के वाहन की आवाजाही हेतु पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडल नाहन के द्वारा इसको लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मोहल्ला से गुजरने वाला नेशनल हाईवे 907 ए बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।सड़क पर लगाई गई टाइलें हर वक्त दुर्घटना को न्योता देती नजर आती है। यही नहीं बिगड़ी सड़क की हालत के चलते इस जगह घंटो जाम भी लगा करते हैं। जिसको…
नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- राज्य कराधान विभाग के दक्षिण प्रवर्तन क्षेत्र कार्यालय परवाणु द्वारा एक राष्ट्रीयकृत बैंक को 70 करोड़ जुर्माना ठोका गया है। जुर्माना राशि में कर भी शामिल है। विभाग बैंक को यह रकम 90 दिन के भीतर सरकारी खजाने में जमा करने के आदेश दिए है। विभाग के संज्ञान में यह मामला अप्रैल 2022 में आया था। जी.एस.टी नियमों के अनुसार नोटिस प्रक्रिया के करवाई की गई है। बाद में बैंक से वसूली के आदेश जारी किए गए। विभाग के ज्वाइंट कमीशनर जी.डी.ठाकुर ने बताया कि बैंक पर विभागीय जी.एस.टी अधिनियम की धारा 17…
दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज)बजट 2023 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नियमों में संशोधन करते हुए वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि 75 साल से अधिक उम्र के ऐसे सीनियर सीटिजन,जिनके पास आय के स्रोत के तौर पर पेंशन और बैंक से आना वाला ब्याज ही है। उन्हें अब इनकम टैक्स फाइल करने की जरूरत नहीं होगी। सरकार ने इसके लिए इनकम टैक्स में नई धारा जोड़ दी है।75 साल से अधिक के सीनियर सीटिजन को इनकम टैक्स में राहत देने के…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में आयोग के पूर्व सचिव के चालक जय चंद ठाकुर की गिरफ्तारी पर प्रदेश उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा है कि अगर विजिलेंस को पेपर लीक मामले में चालक के विरुद्ध कोई साक्ष्य या सबूत मिलते हैं तो उसे गिरफ्तार करने से सात दिन पूर्व नोटिस देना होगा। इसके बाद ही उसे पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है। इससे पूर्व प्रदेश उच्च न्यायालय ने उसे छह जनवरी तक अंतरिम जमानत प्रदान की थी,…
पांवटासाहिब(हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास):- एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय के सभागार में आज बैठक आयोजित की गई जिसमें पांवटा साहिब की गलियों में घूम रहे आवारा कुत्तों को रेसक्यू व इनके लिए आश्रय केंद्र बनाने के विषय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान गलियों में आवारा घूम रहे कुत्तों को पकड़ कर इनके रखरखाव के लिए आश्रय केंद्र बनाने के लिए भूमि के चयन के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई।किसी भी दुर्घटना में घायल हुए कुत्तों को पकड़ कर पशु चिकित्सा विभाग की सहायता से इनका उपचार किया जाएगा। इनकी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :- राजगढ़ क्षेत्र में किसानों को कूफरी ज्योति उन्नत किस्म का पांच सौ क्ंिवटल आलू बीज उपदान पर उपलब्ध करवाया गया है । जिसे विभाग द्वारा कूल्लू जिला के मनाली से आयात किया गया था । विभाग द्वारा किसानों को 50 किलोग्राम का बेग 1825 रूपये में उपलब्ध्ध करवाया गया जिस पर केवल 562 रूपये सबसीडी प्रदान की गई है। कृषि विभाग राजगढ़ के विषय विशेषज्ञ डॉ0 हीरा लाल आजाद ने बताया कि विभाग द्वारा 4775 रूपये प्रति क्ंिवटल आलू खरीदा गया है जिस पर किसानों को 1125 रूपये प्रति क्ंिवटल सबसीडी दी जा…