शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा)हिमाचल प्रदेश सरकार में किए जाने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में दिन भर बैठकों का दौर चला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक से शुक्रवार को कई दौर की मुलाकात की। मंत्रिमंडल को लेकर सहमति नहीं बनने के चलते मुख्यमंत्री शुक्रवार को धर्मशाला या शिमला भी नहीं लौट सके। अब आज को मुख्यमंत्री सुक्खू के दिल्ली से शिमला लौटने की संभावना है। उधर, मंत्रियों के शपथ समारोह को लेकर अभी तक संशय की स्थिति बनी हुई है। विधानसभा का…
Author: Himachal Varta
नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2025 तक पूरी तरह से हरित ऊर्जा राज्य बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिये ठोस प्रयास करने की आवश्यकता है। इसके लिये पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ सौर ऊर्जा की ओर बढ़ना होगा। यह बात विशेष मुख्य सचिव बहुद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा राम सुभग सिंह ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय सभागार में प्रदेश में पन विद्युत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हरित ऊर्जा राज्य की परिकल्पना को साकार करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बनेगा। राम सुभग सिंह…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- पावंटा साहिब में हिट एंड रन का मामला 7 दिसंबर 2022 का पुलिस थाना में दर्ज हुआ। जिसमें तेज रफ्तार कार ने एक बाईक सवार को जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया था,तफ़्तीश जारी रखते हुए पुलिस ने वाहन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने यातायात नियमों के तहत कार्यवाई करते हुए धारा 279,337 304A आईपीसी और 187 मोटर व्हीकल एक्ट में चालक के खिलाफ कार्यवाई अमल में लाई हैडीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि गाड़ी को पुलिस ने दुर्खरा हरियाणा से बरामद किया,जिसमें कार कानंबरएचआर-24एक्स-4002 है,आरोपी/ड्राइवर नामत…
श्री रेणुका जी( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा) : – जिला बाल संरक्षण ईकाई सिरमौर के द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय खाला कियार में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। एक दिवसीय जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके बाल अधिकारो से जागरुक करना था। कार्यक्रम में राजकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक धीरज भारद्वाज ने जि़ला बाल संरक्षण ईकाई का परिचय दिया। जि़ला बाल संरक्षण ईकाई सिरमौर परामर्श दाता श्रीमति प्रवीन अख़्तर ने बाल विवाह एक्ट 2006, नशाखोरी,जिला बाल कल्याण समिति की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। जि़ला बाल संरक्षण ईकाई सिरमौर से संरक्षण अधिकारी श्रीमति संतोष…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- खींवसर के कच्चा टैंक के साथ लगते वार्ड 12 में चिडांवाली क्षेत्र के मुस्लिम कब्रिस्तान में बने नाले से पेश आ रही समस्या से निपटने के लिए चिडांवाली निवासियों ने नगर परिषद को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जयगौपाल,नसीम अहमद,निर्मला,ममता रानी,दयाराम,बलकीश,संजीदा,वाहिदा,नौशाद खान, संजय खान, मनोरमा आदि पचास लोगों क हा वार्ड नम्बर 12 में मुस्लिम कब्रिस्तान कच्चा टैंक चिडांवली नाहन में नगर पालिका परिषद नाहन ने दस साल पहले नाला बनाया गया था। यह नाला कब्रिस्तान के बीचोंबीच हवाघर के पीछे होकर बह रहा है। इस नाले के गन्दे पानी से सारे कब्रिस्तान में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजनाशर्मा):-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरला के हेल्थ केयर के छात्रों ने गुरुवार को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन का दौरा कर स्वास्थ्य से संबंधित गुर सीखे। इस दौरान स्कूल की हेल्थ केयर वोकेशनल ट्रेनर अनु पुंडीर के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्ड में जाकर स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी एकत्रित की।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरला की हेल्थ केयर वोकेशनल ट्रेनर अनु पुंडीर ने बताया कि इस दौरान सुरला स्कूल के हेल्थ केयर के नवी कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने मेडिकल कॉलेज नाहन के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-होली हार्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन द्वारा स्कूल कैंपस में साइंस ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस साइंस ओलंपियाड में होली हार्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। इस विद्यालय के 5 विद्यार्थियों ने परीक्षा उतीर्ण कर दूसरे स्तर के लिए प्रवेश कर लिया है।स्कूल की प्रधानाचार्य एवं चेयरपर्सन सतिंदर गिल ने बताया कि साइंस ओलंपियाड प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा के विद्यार्थी प्रांजल ममरोंन ने स्कूल रैंक में प्रथम स्थान, जोनल रैंक में 20वां व रीजनल रैंक में 129वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा जमा एक कक्षा के देवेश…
गेहूं की फसल को बचाने के लिए करे अछादन का इस्तेमालनाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह):- सिरमौर जिला में बारिश ना होने के चलते गेहूं और लहसुन की फसल को बड़ा नुकसान पहुंच रहा है। वहीं कृषि विभाग ने किसानों को फसलों को सूखने से बचाने के लिए जरूरी सलाह दी है।कृषि विभाग के जिला उप निदेशक राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि सूखे के चलते कई फसलें प्रभावित हो रही जिसमें मुख्य रूप से लहसुन व गेहूं की फसल शामिल है। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल को बचाने के लिए किसान अच्छादन का इस्तेमाल करें। जिससे लंबे समय…