नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह)सिरमौर प्रेस क्लब ने मंगलवार को पहली बार स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। सादगी व गरिमापूर्ण कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों को सम्मान दिया गया तो एसोसिएट सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कबीरा होटल में आयोजित कार्यक्रम उस समय पहाड़ी संस्कृति के रंग में डूब गया, जब पत्रकारों के बीच पहुंचकर उपायुक्त आरके गौतम भी पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरकने लगे।आपको बता दें कि नाहन में संभवतः पत्रकारिता के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब मीडिया जगत की बिरादरी ने एकजुटता से एक यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया था। हालांकि, क्लब…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-देश व प्रदेश में बनाई जा रही दवाओं को डब्ल्यूएचओ के पैरामीटर पर और अधिक गुणवत्ता पर बनाने को लेकर संयुक्त अभियान शुरू हो चुका है। राज्य दवा नियंत्रण तथा सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त ऑपरेशन के तहत राज्य में सिरमौर तथा बद्दी सहित करीब 18 दवा निर्माण कंपनियों में जांच का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।भारत सरकार द्वारा जारी अलर्ट के बाद दवा निर्माण में जुड़ी कंपनियों से एक बेहतर गुणवत्ता परक प्रोडक्ट बनकर बाहर निकले इसको लेकर जीएमपी स्टैंडर्ड को और अधिक परिष्कृत किया जा रहा है। हालांकि यह अभियान…
नाहन( हिमाचल वार्ता) (संजय सिंह):- सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में विशेषकर सर्दियों के दिनों में भाभर यानि बिच्छू बूटी का साग मक्की की रोटी की रोटी के साथ बड़े शौक के साथ खाया जाता है । लोगों का मानना है कि भाभर का साग बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ साथ इसकी ताहसीर गर्म होती है जिससे शरीर में ठंड का प्रकोप कम होता है ।बता दें कि सरसों और पालक के साग के स्वाद से सभी परिचित है परन्तु भाभर अर्थात बिच्छू बूटी के साग पहाड़ी व्यंजनों में से एक है और इसके साग का जायका और स्वाद अनूठा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राज्य की कांग्रेस सरकार में अनूप रतन को एडवोकेट जनरल नियुक्त करने के बाद अब उनकी टीम का गठन भी हो गया है। गृह विभाग की तरफ से 13 वकीलों का पैनल अधिसूचित कर दिया गया है। इनमें चौपाल के रहने वाले आईएन मेहता और सिरमौर से यशवर्धन चौहान सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल नियुक्त किए गए हैं। आईएन मेहता कांग्रेस पार्टी के लीगल विभाग के कन्वीनर भी रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग से सारे लीगल मसले और शिकायतें यही उठाते रहे हैं। वह चौपाल के रहने वाले हैं। यशवर्धन चौहान शिलाई…
पांवटासाहिब(हिमाचल वार्ता न्यूज ) ( रेणुब्यास कण्डोला):- शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थी जीवन में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अवश्य हिस्सा लेना चाहिए। यह बार द प्लेनेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस पांवटा साहिब द्वारा नव वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रुप के निदेशक अनिल शर्मा ने कही। अनिल शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से छात्रों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी लक्ष्य को हासिल करना है तो उसके लिए हमें मेहनत और लग्न से कार्य करना होगा। अनिल शर्मा ने बताया कि सपने देखना बुरी बात नहीं है , लेकिन उन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):- नाबार्ड के सौजन्य से डीटीसी हिप्पा नाहन में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह वित्तीय साक्षरता शिविर हि.प्र राज्य सहकारी बैंक सीमित शाखा डीसी ऑफिस नाहन द्वारा आयोजित किया गया जिसमें आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। शिविर में संस्थान के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में हिप्पा नाहन के फैकल्टी मेंबर प्रिया तोमर व मोहित कुमार उपस्थित हुए। इस अवसर पर बैंक की कार्यकारी सहायक अंकिता शर्मा ने शिविर में उपस्थित लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओ जैसे एमएमएस वाई, पीएमईजीपी, विभिन्न प्रकार के लोन व ऑनलाइन हो रहे ठगी के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नवनिर्वाचित विधायक अजय सोलंकी ने अपनी पहली प्रेस वार्ता में क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। सोलंकी ने प्रेस वार्ता के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को समाधान के साथ-साथ विकास व आर्थिक उन्नति के नजरिए से देखते हुए निरंतरता दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से यह भी कह दिया कि भाजपा का लोटस मिशन जनता के साथ और उनके जनादेश पर साजिश हो सकता है मगर सफल नहीं। उन्होंने कहा भाजपा षड्यंत्र के साथ सत्ता की राजनीति करती है और उनके इन संयंत्रों का जवाब जनता ही देगी।पूछे गए…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास कण्डोला) : – ऐतिहासिक विला राउंड लम्बे अरसे से नगर परिषद की अनदेखी का शिकार का शिकार होकर रह गया है। जिसके चलते यहां सेर पर आने वाले सैंकडों लोगों नियमित साफ सफाई न होने परेशानी का सामना कर रहे है। यहां सैर पर आने कुछ लोग फैलान गंदगी में लगे है बहुत युवा यहां पार्टी के नाम पर कचरा डाल रहे है। आस पास के रिहायशी लोग यहां अपने घरों से कचरा गिराने से बाज नही आते, कुत्ता घूमाने वाले विला राउंड में जैसे अपना मालिकना हक समझते है। आप उनके कु त्त…