नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) सिरमौर जिला न्यायालय नाहन में वुधवार से विधिक सहायता एवं डिफेंस परामर्श प्रणाली कार्यालय ने कार्य करना आरंभ कर दिया है। इस कार्यालय का विधिवत शुभारंभ हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अमजद ए. सैयद ने हि.प्र. उच्च न्यायालय से वर्चुअल माध्यम से किया। उन्होंने प्रदेश के छः जिलांे शिमला, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, कुल्लू तथा ऊना में विधिक सहायता एवं डिफेंस परामर्श प्रणाली कार्यालयों का एक साथ शुभारंभ किया। हि.प्र. उच्च न्यायालय की न्यायाधीश एंव हि.प्र. विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यकारी अध्यक्ष सबिना व हि.प्र. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण तथा बार एसोसियेशन के…
Author: Himachal Varta
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) भारतीय मौसम विभाग के मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रदेश के लिये आगामी 11 व 12 जनवरी को यलो अलर्ट जारी करने के संदर्भ में उपायुक्त आर.के. गौतम ने जिला में एडवाईजरी जारी करते हुए स्थानीय लोगों विशेषकर पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर रूख न करने की सलाह दी है। उन्होंने पर्यटन व्यवसायियों, होटल कारोबारियों व स्थानीय लोगों से जिला में बाहर प्रदेशों से आए सैलानियों को जिला की भौगोलिक स्थित से अवगत करवाने तथा पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेंकिंग से बचने की सलाह देने की अपील की है। आर.के. गौतम ने कहा कि मौसम विज्ञान…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)। उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने जिला के सभी लोगों से अपने-अपने आधार कार्ड अपडेट करवाने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे सभी आधार कार्ड होल्डर जिन्होंने पिछले आठ वर्षों में अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया है उन्हें भी अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैध और सहायक दस्तावेजों के साथ आधार पोर्टल अथवा आधार ऐप के माध्यम से आधार कार्ड ऑनलाईन अपडेट करवाये जा सकते हैं।उपायुक्त ने कहा कि पिछले दशक से सार्वभौमिक रूप से यूनिक-12 डिजिट पहचान नम्बर बतौर भारतीय निवासी पहचान के रूप में स्वीकार्य…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की मौत हो गई है। हालांकि, स्थानीय लोगों द्वारा युवक को घायल अवस्था में उपचार के लिए शिलाई अस्पताल भी पहुंचाया गया परंतु युवक की जान नहीं बच सकी।वहीं, युवक की मौत से क्षेत्र में माहौल भी गमगीन हो गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 30 वर्षीय गुड्डू पुत्र बिशन सिंह निवासी बागना तहसील शिलाई सोमवार देर शाम को बोलेरो गाड़ी (एचपी 85- 5007) में सवार होकर जा रहा था। इसी…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) भाजपा प्रदेश प्रवक्ता करण नंदा एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जबसे हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से प्रदेश आनन-फानन की स्थिति से गुजर रहा है। पहले कांग्रेस के नेताओं ने हिमाचल प्रदेश में 619 कार्यालय को बंद किया और उसमें से एक कार्यालय तो ऐसा था जो 1952 में स्थापित हो गया था जिसको कांग्रेस के नेताओं ने बंद कर दिया। कांग्रेस के नेताओं ने पूरे विधानसभा सत्र में शोर मचाया कि हम हिमाचल प्रदेश में पैसे की देखरेख के लिए आए हैं और खर्चा कम करने…
ग्रामीण इलाकों में घर द्वार पर जाएंगी एम्बुलेंस नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज) सिरमौर जिला में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी कई कदम उठाने जा रही है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा एंबुलेंस की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। ताकि जरूरतमंद लोगों को लाने ले जाने में मदद मिल सके।मीडिया से बात करते हुए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन व डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा…
नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज)(संजय सिंह) :– गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ (शिक्षा विभाग) जिला सिरमौर की जिला सिरमौर के सभी खंड अध्यक्षों के साथ आकाश विश्नोई राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई । जिलाध्यक्ष द्वारा सभी पदाधिकारियों को अश्विनी ठाकुर प्रदेशाध्यक्ष के अनुसार वर्तमान कार्यकारिणी का 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो जाने पर खंड स्तर से लेकर जिला स्तर के वार्षिक चुनाव 25-1- 2023 तथा 5 फरवरी 2023 से पूर्व संपन्न करवाए जाने के बारे जानकारी दी गई । इसके उपरांत 11 फरवरी 2023 को प्रदेशाध्यक्ष द्वारा राज्य स्तरीय चुनाव निर्धारित किए गए हैं के…
पांवटासाहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):-पावंटा साहिब के वार्ड नंबर दस की राधा कलोनी के एक घर में भीषण आग लग गई, आग की लपटे इतनी तेज थी कि सबकुछ जलकर राख हो गया, बताया जा रहा है की लगभग 20 लाख का नुकसान आँका गया है, हालांकि मौके पर वार्ड पार्षद मधुकर डोगरी पहुंचे जिन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर नुकसान का जायजा लिया।देखने से पता चला कि सब कुछ जलकर राख़ हो गया था, जानकारी देते हुए संजू ठाकुर जो कि एक्स आर्मी मेन है उन्होंने बताया की यह आग उनके घर में शार्ट सर्किट की वजह से लगी…