Author: Himachal Varta

श्रीरैणुका जी17 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज)( राजीव कुमार) :- गिरी नदी पर बनने वाले 26 किलोमीटर लंबे रेणुकाजी बांध से विस्थापित होने वाले करीब 1,142 परिवारों की समस्याओं को लेकर गठित जन संघर्ष समिति की बैठक सोमवार को ददाहू में संपन्न हुई। समिति के सहसंयोजक पीसी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 10 जून को अगली बैठक करने का निर्णय लिया गया और इस दौरान कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी होगा।‌ इस दौरान समिति का प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से भी मिलेगा। समिति सहसंयोजक ने कहा कि, गत 24 दिसम्बर को उपायुक्त सिरमौर सौपे गए 18 सूत्रीय मांग पत्र में से…

Read More

श्री रैणुका जी 16 मई (हिमाचलवार्ता न्यूज)(राजीव कुमार) :- 23वां शहिद कल्याण सिंह मेला शिलाई उपमंडल के सीसे स्कूल हलाह में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगता के साथ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारीयों के माध्यम से किया जाएगा, जबकि समापन समारोह में प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम बोर्ड उपाध्यक्ष बलदेव तोमर बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे। मेला कमेटी की सम्पन्न हुई बैठक के दौरान मेले को भव्य तरीके से मनाने पर चर्चा करके रूपरेखा तैयार की गई है। मेला कमेटी अध्यक्ष कुंदन सिंह, सचिव जंगली राम मालवीय, मंच सचिव वेदप्रकाश ठाकुर,…

Read More

नाहन 16‌ मई (एसपी जैरथ)( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- पांवटा साहिब में शरारती तत्वों ने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी द्वारा किया गया पुल उद्घाटन के दूसरे दिन ही उद्घाटन पट्टिका को तोड़ दिया। लोक निर्माण विभाग ने इसकी शिकायत पुलिस में दी तो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब के कोदेवाला खड्ड पर लोक निर्माण विभाग ने 45 लाख रूपए की लागत से पुल का निर्माण किया था,जिसका उद्घाटन 13 मई को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया था। जब 14 मई की सुबह लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब के…

Read More

राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश में कई परिवार ऐसे हैं जो आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण अपने बेटी की शादी के खर्चे को लेकर चिंतित रहते हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के ऐसे ही आर्थिक रूप से कमज़ोर, निर्धन एवं गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह पर आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से एक योजना चलाई जा रही है, जिसका नाम है मुख्यमंत्री शगुन योजना। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा 31000 रूपये की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जा रही है जिससे यह योजना ऐसे परिवारों की बेटियों के विवाह के…

Read More

नाहन 16 मई ( हिमाचलवार्ता न्यूज)बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज धरोहर शहर नाहन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का महिमा लाईब्रेरी परिसर में अनावरण हुआ। ऐतिहासिक महिमा लाईब्रेरी परिसर में स्थापित भगवान बुद्ध की अत्यंत खूबसूरत और आकर्षक प्रतिमा स्थानीय विधायक डा. राजीव बिन्दल के प्रयासों से अखिल भारतीय कोली समाज जिला सिरमौर के सौजन्य से स्थापित की गई है। भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री सुरेश कश्यप तथा विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल के कर कमलों द्वारा आज संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद…

Read More

नाहन 16 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला मुख्यालय नाम से करीब पांच किलोमीटर दूर पौड़ीवाला के समीप मारकंडा नदी में हरियाणा के बिलासपुर के रहने वाले दो युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हरियाणा के अंबाला जिला की तहसील नारायणगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले दो युवक गर्मी से निजात पाने के लिए जिला सिरमौर की ठंडी वादियों में पहुंचे थे। आज दोपहर को दोनों ही युवक कालाअंब से नाहन की ओर चले और पौड़ीवाला के समीप मारकंडा नदी में नहाने उतरे। बताते हैं कि मारकंडा नदी  में भले ही पानी कम था लेकिन गहरे…

Read More

नाहन 16 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हिमाचल के सिरमौर जिला में इन दिनों लोग तेंदुएं के आतंक से परेशान है। वहीं गिरिपार क्षेत्र के कोटा पाब एक तेदुए ने कहर बरपाया है। वन्य प्राणी ने एक किसान के बाड़े  में घुसकर 41 बकरों व बकरियों को मौतके घाट उतार दिया सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। कोटा पाब पंचायत के कोटा के रहने वाले इंद्र सिंह पुत्र तुलसी राम पेशे से बकरी पालन का कार्य करते है। बीती शाम को इंद्र सिंह ने घर से कुछ दूरी पर बाड़े में बकरियों को रखा…

Read More

नाहन16मई(हिमाचल वार्ता न्यूज) :- ऐतिहासिक नाहन शहर की सुख शांति के लिए नगर खेड़ा समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ा चौक में हवन यज्ञ का आयोजन किया। इस हवन यज्ञ कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल विशेष तौर पर मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज का दिन क्षेत्रपाल देवता नगर खेड़ा का वार्षिक उत्सव है और यह दिन स्थानीय व्यापारियों और लोगों द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। हर वर्ष आज के दिन नगर खेड़े की पूजा अर्चना और हवन यज्ञ के बाद विशाल…

Read More