Author: Himachal Varta

श्री रेणुका जी  25 अप्रैल( राजीव कुमार)‌ (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :-उपमंडल मुख्यालय इस बार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जेओए आईटी का परीक्षा केन्द्र न रखे जाने से सैकड़ों बेरोजगारों को परेशानी झेलनी पड़ी। हाल ही में चयन आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर ने हिमाचल के हर उपमंडल मुख्यालय पर उक्त परीक्षा करवाए जाने संबंधी बयान जारी किए जाने तथा आखिरी समय मे संगड़ाह में सेंटर न होने का पता चलने से क्षेत्र के कुछ अभ्यर्थी इस परीक्षा से वंचित भी रह गए। परीक्षा देने के लिए इस नागरिक उपमंडल के 300 के करीब छात्रों अथवा बेरोजगारों को करीब 100 किलोमीटर…

Read More

नाहन 25 अप्रैल (एसपी जैरथ) :- ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के द्वारा माजरा में खुशियों का बैंक का शुभारंभ किया गया।  महंत स्वरूप नाथ के कर कमलों से इस खुशियों के बैंक का शुभारंभ किया गया। यह बैंक उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कि जरूरतमंद है तथा जिन व्यक्तियों के पास फालतू समान है जो कि किसी व्यक्ति के काम आ सके। संस्था के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने बताया कि उन्होंने यह बैंक गरीबों की मदद के लिए खोला है। उन्होंने सभी से अपील की है कि अगर किसी भी व्यक्ति के…

Read More

नाहन 24 अप्रैल (एसपी जैरथ) :-(हिमाचल वार्ता न्यूज) निरंकारी मिशन द्वारा सिरमौर जिला मुख्यालय स्थित निरंकारी मिशन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में निरंकारी मिशन से जुड़े लोगों ने रक्तदान किया। जानकारी देते हुए निरंकारी मिशन नाहन इकाई की प्रमुख कौशल्या अग्रवाल व प्रचारक गोपीचंद डोगरा ने बताया कि निरंकारी मिशन द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं और मकसद यही है कि खून नालियों में नहीं नाड़ियों में बहे। उन्होंने कहा आज रक्तदान शिविर में करीब 100 लोगों ने रक्तदान किया है जिसमें निरंकारी मिशन से जुड़े लोगों के अलावा शहर…

Read More

नाहन 24 अप्रैल (एसपी जैरथ) 🙁 हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर के उपमण्डल पांवटा साहिब में एक तेज रफ्तार कार चालक ने फल सब्जी बेचने वाले रेहड़ी फड़ी वाले को जोरदार टक्कर मारी है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक पावंटा साहिब के कुन्जा मन्त्रलियो में तेज रफ्तार कार ने एक फल व सब्जी की रेहड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रेहड़ी का एक लकड़ी का हिस्सा टूटकर युवक की कमर में जा लगा साथ ही उसकी पीठ व टांगों में गुम चोट लगी है , टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके पर फरार हो गया।  वहीं, टक्कर मारकर…

Read More

शिमला  23 अप्रैल {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जयराम ठाकुर ने साढ़े चार साल में एक भी नौकरी नहीं दी। पांच साल में दिल्ली में 12 लाख नौकरी दी। अगले 5 साल में 20 लाख नौकरियां दूंगा। जयराम ने मेरे आने से पहले एलान किया कि 125 यूनिट बिजली फ्री करेंगे। मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा में भी करो।आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आते चंबी मैदान में चुनावी हुंकार भरी। केजरीवाल ने जनसभा में कहा कि जयराम ठाकुर सुन लो हिमाचल…

Read More

नाहन 23 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :-जिला सिरमौर में पड़ रहे सूखे के चलते लोगों पर पीने के पानी का संकट खड़ा हो सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यदि जल्द ही बारिश ना हुई तो जिला की 42 वाटर सप्लाई स्कीम प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि जिला सिरमौर का जल शक्ति विभाग इस समय हाई अलर्ट मोड पर हैं। अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। विभाग के अधिकारी तमाम पेयजल योजनाओं पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। बताना जरूरी है कि जिला सिरमौर में 1 हजार 308 वाटर सप्लाई स्कीम है। इन कूल वॉटर सप्लाई स्कीम…

Read More

नाहन 23 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- जिला इकाई अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा कि बेरोजगार शिक्षित संघ अध्यक्ष बालकृष्ण जिस तरह से आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाने पर रोक लगा रहे हैं और कोर्ट में जाने की धमकियां दे रहे हैं। उनके इस धमकियों से आउटसोर्स कर्मचारी और प्रदेश सरकार पर कोई असर नहीं पड़ता। उन्हें इस बात का पता नहीं है कि आउटसोर्स कर्मचारी हर विभाग में अपनी 15 से 20 साल  लगातार सेवाएं दे रहे है अगर सभी आउटसोर्स कर्मचारी एक दिन पेन डाउन कर दे या ऑफिस नहीं आते तो सरकार के सभी…

Read More

 शिलाई  23अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- उपमंडल शिलाई शिक्षा खंड बकरास के अंतर्गत आने वाले शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ में विश्व पृथ्वी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राम भज शर्मा ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करने से पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके और वैश्विक जलवायु संकट को स्वीकार कर सके। हर गुजरते साल के साथ, जलवायु खराब होती जा रही है और हम सबका कर्तव्य है कि हम अपनी प्रकृति को बचाने और सुरक्षित करने में मदद करें।…

Read More